Hot News

Author name: shinedelhiz@gmail.com

Bollywood Beats

ज़हरीली खेती पर बड़ा खुलासा: ‘द इंडिया स्टोरी’ की टीम ने दिल्ली में उठाई जनस्वास्थ्य की गंभीर चिंता

नई दिल्ली : फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ की टीम ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कीटनाशक आधारित खेती के खतरनाक प्रभावों पर गंभीर चिंता जताई। इस मौके पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री काजल अग्रवाल, अभिनेता श्रेयस तलपड़े और निर्देशक चेट्टन डीके मौजूद रहे। सभी ने मिलकर फिल्म के जरिए समाज को जागरूक करने की अपनी कोशिश को साझा किया। फिल्म के उद्देश्य पर बात करते हुए निर्देशक चेट्टन डीके ने कहा, “द इंडिया स्टोरी किसानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन हानिकारक रसायनों के दुरुपयोग के खिलाफ है जो चुपचाप हमारी खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर जाते हैं। इस फिल्म के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य को लेकर एक जरूरी चर्चा शुरू करना चाहते हैं। अगर यह कहानी कुछ परिवारों को भी अपने खानपान को लेकर जागरूक करती है, तो हम अपने मकसद को सफल मानेंगे।” अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने कहा कि यह विषय उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहराई से छू गया। उन्होंने कहा, “एक अभिभावक होने के नाते यह कहानी मुझे भावनात्मक रूप से प्रभावित करती है। हम अक्सर यह नहीं समझ पाते कि रोजाना हमारी थाली में क्या पहुंच रहा है और इसका हमारे बच्चों पर क्या असर पड़ सकता है। उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक चेतावनी के रूप में भी देखेंगे।” वहीं काजल अग्रवाल ने भी इस मुद्दे की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा, “मां बनने के बाद इस फिल्म को लेकर मेरा नजरिया पूरी तरह बदल गया। द इंडिया स्टोरी की तैयारी के दौरान मुझे कई ऐसे तथ्य पता चले जो बेहद परेशान करने वाले थे। यह फिल्म सिर्फ खाद्य मिलावट या कीटनाशक खेती के बारे में नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के बारे में है।” ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और MIG प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से बनी यह फिल्म चेट्टन डीके द्वारा निर्देशित है, जबकि सागर बी. शिंदे इसके लेखक और निर्माता हैं। ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई 2026 को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sports Arena

India’s Commonwealth Games 2026 Contingent Given Grand Send-Off; Official Kit Unveiled Ahead of Glasgow Campaign

NEW DELHI : The Indian Olympic Association (IOA) on Tuesday accorded a grand send-off to India’s contingent for the Commonwealth Games 2026 while unveiling the official ceremonial and competition kit that Team India will wear at the Games in Glasgow from July 23 to August 2. The ceremony brought together athletes, coaches, support staff, dignitaries, and partners as Team India embarks on its journey to Scotland with hopes of another successful Commonwealth Games campaign. The event was attended by Dr. Mansukh Mandaviya, Union Minister of Youth Affairs & Sports; Dr. PT Usha, President, Indian Olympic Association; Shri Giriraj Singh, Union Minister of Textiles; Mr. Hari Ranjan Rao, Secretary, Department of Sports; Mr. Rohit Rajpal, Chef de Mission; and Mr. Ravi Bengani, Deputy Chef de Mission, alongside athletes, coaches, and corporate partners. Speaking on the occasion, Dr. Mansukh Mandaviya, Union Minister of Youth Affairs & Sports, said, “Under the leadership of Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji, India is building a world-class sporting ecosystem that empowers our athletes to realise their full potential. Our athletes are the ambassadors of New India’s sporting excellence, determination and aspirations. As Team India embarks on its journey to the Commonwealth Games in Glasgow, I urge every athlete to compete fearlessly, uphold the highest spirit of sportsmanship, and give their very best. The Government of India stands firmly behind each one of you and remains committed to providing every possible support to help you bring glory to the nation.” Dr. P.T. Usha, President, Indian Olympic Association, added, “Today marks the beginning of another proud chapter for Indian sport. Every athlete wearing the India jersey has earned this opportunity through years of hard work, discipline, and sacrifice. As they leave for Glasgow, they carry with them the hopes of a billion Indians and the values that define our sporting culture. On behalf of the Indian Olympic Association, I wish every member of Team India the very best.” The send-off ceremony featured the official unveiling of the kit, a ramp walk by athletes showcasing both the ceremonial and competition attire, interactions with current and former Commonwealth Games medallists, and addresses by senior dignitaries. Designed by acclaimed designer Aaquib Wani and developed by JSW Sports, the official Commonwealth Games 2026 kit is inspired by the concept of ‘Invisible Trajectories’. Drawing from the rhythm, precision, and flow of athletic movement, the design transforms the unseen paths traced by athletes into intricate visual patterns inspired by spirographs. Every line and curve on the jersey reflects the geometry of effort and excellence, symbolising Team India’s relentless pursuit of greatness. “‘Rukna Nahin Hai’ is more than a slogan, it is JSW’s commitment to Indian sport. We’ve always worked to develop athletes and take pride in their global successes. Partnering with the IOA strengthens our mission to nurture talent nationwide. I see the jersey as our armour, designed with the athlete at the core. I urge every Indian to buy one and wear it with pride as we stand united behind Team India at the Commonwealth Games.” – Parth Jindal, Founder, JSW Sports. The Indian Olympic Association also thanked its corporate partners for their crucial support. Team India’s campaign in Glasgow is backed by Reliance Foundation Sports, Yes Bank, JSW Inspire, and Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) as Principal Sponsors, alongside Amul as the Associate Sponsor. This strong backing highlights a shared commitment to providing India’s athletes with the best possible resources to succeed on the global stage. The Indian contingent will be led by Chef de Mission Rohit Rajpal, who will oversee Team India’s campaign in Glasgow alongside Deputy Chef de Mission Ravi Bengani, ensuring athletes receive comprehensive support throughout the Games. For the Glasgow Games, India is sending a strong contingent of 124 competitors, featuring both able-bodied and para-athletes. The team will compete across 10 disciplines, which include athletics, boxing, weightlifting, judo, gymnastics, cycling, lawn bowls, and swimming, alongside para-athletics, para-wheelchair basketball, para-powerlifting, para-swimming, and para-track cycling.

Sports Arena

Kashi Rudras launch first-of-its-kind Rudras Cup ahead of UPT20 Season 4

Four regional teams representing Varanasi, Prayagraj, Jhansi and Fatehpur to compete in Kanpur on July 7 and 8, with standout performers earning a chance to represent the defending champions  Kanpur : Defending UPT20 champions Kashi Rudras launch the Rudras Cup, the first regional scouting tournament introduced by a UPT20 franchise, which will be held at the JK Loco Railway Stadium here in Kanpur on July 7 and 8. The announcement comes on the back of the franchise’s successful first phase of player trials at Sigra Stadium in Varanasi, where more than 1,100 aspiring cricketers from across Uttar Pradesh registered to showcase their talent. The promising response reaffirmed the growing reach of the Kashi Rudras’ grassroots talent identification programme. Rudras Cup will bring together four regional teams representing Varanasi, Prayagraj, Jhansi and Fatehpur. The tournament has been designed to provide shortlisted players with another competitive platform to impress the franchise’s coaching and scouting staff ahead of the upcoming UPT20 season. Kashi Rudras Representative, Mr. Sukhvinder Singh, said: “The response to our trials has been extremely encouraging and shows the passion young cricketers across Uttar Pradesh have for the game. This newly introduced Rudras Cup is the next step in that journey, giving these players another opportunity to compete and express themselves in a competitive environment, We are looking forward to discovering more talented youngsters who can become part of the Kashi Rudras family.” The performances in the Rudras Cup will play an important role in strengthening the franchise’s squad ahead of UPT20’s upcoming season. Kashi Rudras are UPT20’s most successful franchise, having lifted the title in Seasons 1 and 3. Beyond their on-field success, the franchise remains committed to strengthening the state’s cricketing ecosystem by creating meaningful opportunities for aspiring young cricketers through structured scouting and player development initiatives. The Rudras Cup will be streamed live on Gullyball. https://www.instagram.com/p/DaZivymNqjx/?igsh=MXJndWNnZGZ4N3l0Zw==

Bollywood Beats

स्टाइलिश एक्शन, ऐल्फा सीता और दुर्गा के स्पाई यूनिवर्स का नया अध्याय

रेटिंग : 3/5 स्टार डायरेक्टर : शिव रवैल क्लाकार : आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, ऋतिक रोशन कहानी और निर्देशन सबसे पहले तो ऐल्फा के बारे में बता देनो चाहता हूं, कि कोई किंतु-परंतु नहीं कोई ऊल-जुलुल सोच, बस एक्शन और गैलमर से भरी फिल्म का आनंद उठाइए। आईए अब बात करते हैं, आगे की कहानी की। फिल्म की शुरुआत सीता (आलिया भट्ट) के बचपन से होती है, जहाँ उसके पिता (बॉबी देओल) उसे एक हत्यारे के रूप में प्रशिक्षित करते हैं। जैसे-जैसे वह बड़ी होती है, उसे एहसास होता है कि उसके पिता ही असली खलनायक हैं। कहानी का असली संघर्ष तब शुरू होता है जब सीता अपने पिता के खिलाफ खड़ी होती है और अपने पिता का काला ऐल्फा बनाने को काला साम्राज्य तहस-नहस कर देती है। आगे चलकर सीता शरवरी के साथ मिलकर उन्हें रोकने का संकल्प लेती है। निर्देशन: शिव रावल ने फिल्म को तेज गति और स्टाइलिश विजुअल्स के साथ प्रस्तुत किया है। कैमरा वर्क और एडिटिंग दर्शकों को लगातार रोमांचित रखते हैं। हालांकि कुछ जगहों पर कहानी हॉलीवुड स्पाई फिल्मों से प्रभावित लगती है, लेकिन भारतीय भावनात्मक पृष्ठभूमि इसे अलग पहचान देती है। अभिनय और किरदार आलिया भट्ट : आलिया ने सीता का किरदार निभाते हुए एक बार फिर साबित किया कि वह केवल रोमांटिक या ड्रामेटिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं। उनके एक्शन सीक्वेंस इतने सशक्त हैं कि दर्शक हैरान रह जाते हैं। तलवारबाजी, हाथ से हाथ की लड़ाई और हाई-ऑक्टेन स्टंट्स में आलिया पूरी तरह से फिट बैठती हैं। लेकिन केवल एक्शन ही नहीं, भावनात्मक दृश्यों में भी उन्होंने गहरी संवेदनशीलता दिखाई है। जब सीता अपने पिता के खिलाफ खड़ी होती है, उस समय उनकी आँखों में जो दर्द और दृढ़ संकल्प झलकता है, वह दर्शकों को भीतर तक छू जाता है। आलिया ने इस किरदार को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी जीवंत कर दिया है। शरवरी : शरवरी इस फिल्म में नई ऊर्जा लेकर आती हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ताजगी से भरी हुई है और आलिया के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। दोनों के बीच की साझेदारी दर्शकों को यह महसूस कराती है कि महिला किरदार भी बड़े पर्दे पर उतने ही दमदार और प्रभावशाली हो सकते हैं जितने पुरुष किरदार। शरवरी ने अपने किरदार में मासूमियत और दृढ़ता दोनों का संतुलन बखूबी दिखाया है। अनिल कपूर : अनिल कपूर का किरदार कहानी को जोड़ने वाला धागा है। उनकी उपस्थिति फिल्म को और मजबूत बनाती है। वह अपने अनुभव और अभिनय कौशल से हर दृश्य को विश्वसनीय बनाते हैं। बॉबी देओल : बॉबी देओल खलनायक के रूप में फिल्म में गहरी छाप छोड़ते हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी मजबूत है कि जब भी वह पर्दे पर आते हैं, दर्शकों का ध्यान उन्हीं पर टिक जाता है। हालांकि कुछ जगहों पर उनके संवाद थोड़े अस्वाभाविक लगते हैं, लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज और निगाहों का असर इतना गहरा है कि वह कमी ज्यादा महसूस नहीं होती। अपने खलनायक के ओहदे में बाबी देओल सफल हो गए हैं। ऋतिक रोशन : ‘कबीर’ के रूप में ऋतिक का कैमियो दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज है। उनकी एंट्री फिल्म को और रोमांचक बना देती है और यह स्पष्ट कर देती है कि केवल एक फिल्म नहीं बल्कि यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। तकनीकी पहलू : एक्शन सीक्वेंस : फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसके महिला-प्रधान एक्शन सीक्वेंस हैं। आलिया और शरवरी के फाइट सीन्स इतने शानदार तरीके से कोरियोग्राफ किए गए हैं कि दर्शक सीट से हिल नहीं पाते। कैमरा एंगल्स और एडिटिंग ने इन दृश्यों को और भी रोमांचक बना दिया है। VFX और CGI  विजुअल्स आकर्षक हैं और कई जगहों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगते हैं। हालांकि कुछ सीन्स में CGI पूरी तरह वास्तविक नहीं लगता, लेकिन कुल मिलाकर यह फिल्म को भव्यता प्रदान करता है। संगीत और बैकग्राउंड : गाने थोड़े जबरदस्ती जोड़े गए लगते हैं और कहानी की गति को धीमा करते हैं। लेकिन बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की गति बनाए रखता है और रोमांच को बढ़ाता है। खासकर एक्शन सीक्वेंस में संगीत का प्रभाव दर्शकों को और भी जोश से भर देता है। बॉक्स ऑफिस और प्रतिक्रिया पहले दिन का प्रदर्शन : फिल्म ने पहले दिन लगभग ₹3 करोड़ की कमाई की और 90,000 टिकटों की बिक्री हुई। यह आंकड़ा महिला-प्रधान स्पाई थ्रिलर के लिए अच्छा माना जा सकता है। दर्शकों की प्रतिक्रिया : दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही। कुछ ने इसे ‘कमर्शियल एंटरटेनर’ कहा और आलिया-शरवरी की जोड़ी की तारीफ की। वहीं कुछ ने कहानी को कमजोर बताया और कहा कि फिल्म केवल एक्शन और विजुअल्स पर निर्भर है। ऐल्फा भारतीय सिनेमा में महिला-प्रधान स्पाई थ्रिलर की शुरुआत करती है। आलिया और शरवरी का अभिनय इसे देखने लायक बनाता है। कहानी में कुछ कमजोरियाँ हैं, लेकिन एक्शन और विजुअल्स इसे मनोरंजक बनाते हैं। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए है जो बड़े पर्दे पर स्टाइलिश एक्शन और मजबूत महिला किरदार देखना चाहते हैं। तो अब सारे बहाने छोड़ इस वीकेंड पर फिल्म को आनंद उठाने से ने चूकें।

Bollywood Beats

मनोज बाजपेयी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर लॉन्च किया, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

फिल्म उत्तर दा पुत्तर का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने लॉन्च किया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी “करम बड़े या किस्मत?” जैसे दिलचस्प सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें इमोशन, ट्विस्ट और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में कहानी की झलक दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने का वादा करती है। इस फिल्म का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म का लेखन और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है, जो संदीप कपूर की कहानी पर आधारित है। यह टेलर उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए फिल्म के कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और व्यंग्य के मिश्रण की झलक देता है। प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स इससे पहले जुगाड़, अनारकली ऑफ आरा और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म भोंसले “जैसी कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के लिए जानी जाती है और अब “उत्तर दा पुत्तर’” के साथ एक और अलग कहानी लेकर आ रही है। फिल्म में अनु कपूर, पवन मल्होत्रा, रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, समिट गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। उत्तर दा पुत्तर 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Cultural Journeys

जहाँ धर्म और विज्ञान दोनों मिल जाते हैं, वह दुर्लभ दर्शन है – आशुतोष राणा

दुर्लभ दर्शन: आशुतोष राणा लॉन्च करेंगे दुनिया का पहला 6D आध्यात्मिक अनुभव दिल्ली : अब भक्तगण एक जगह बैठ कर ही देश के प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन एवं वहाँ होने वाले समस्त पूजा-अनुष्ठान देख पाएँगे, और वह भी मंदिर में अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति जैसे अनुभव के साथ। दुर्लभ दर्शन द्वारा तैयार की गई विशेष 6D VR टेक्नोलॉजी के जरिए यह सब अनुभव संभव हो पाएगा। विशेष बात यह होगी कि इस वर्चुअल रियलिटी में आप 3D दृश्य के साथ-साथ मंदिर के वातावरण में मौजूद जल, वायु और सुगंध की भी हुबहू अनुभूति कर सकेंगे। इस अनुभव को जीवंत कराने के लिए प्रख्यात फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा बतौर ब्रांड एंबेसडर और मेंटर, दुर्लभ दर्शन से जुड़ गए हैं। दुर्लभ दर्शन, आशुतोष राणा के साथ मिल कर, विश्व के पहले 100 से अधिक 6D अनुभव वाले केंद्र खोलेगा। फिलहाल इस सुविधा का आनंद देश के ग्यारह प्रसिद्ध मंदिरों में लिया जा सकेगा। दिल्ली में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में आशुतोष राणा ने दुर्लभ दर्शन के बारे में बात करते हुए बताया कि “धर्म का अपना विज्ञान होता है और विज्ञान का अपना धर्म, पर जहाँ धर्म और विज्ञान दोनों मिल जाते हैं, वह दुर्लभ दर्शन है। यह विश्व का पहला 6D आध्यात्मिक अनुभव होगा, जिसका आनंद आप VR टेक्नोलॉजी के माध्यम से कहीं भी बैठ कर ले सकेंगे। हर मंदिर के अनुभव में उस मंदिर की पौराणिक कहानियाँ व आध्यात्मिक महत्व के साथ मंदिर में होने वाली प्रत्येक पूजा-पद्धति व आरती इत्यादि की भी सूक्ष्म जानकारी सीधी-सरल भाषा में होगी।” अभिनेता आशुतोष राणा अब ब्रांड एंबेसडर और मेंटर के रूप में ‘दुर्लभ दर्शन’ से जुड़े हैं। यह विश्व का पहला 6D VR आधारित आध्यात्मिक प्लेटफॉर्म है, जहाँ एक जगह बैठकर देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, पूजा-अनुष्ठान और आरती का जीवंत अनुभव लिया जा सकेगा। दुर्लभ दर्शन की खास 6D टेक्नोलॉजी में 3D विज़ुअल के साथ-साथ मंदिर के वातावरण का जल, वायु और सुगंध भी महसूस होगी। फिलहाल देश के 11 प्रसिद्ध मंदिरों से इसकी शुरुआत हो रही है। 1 जुलाई से “श्रीराम की अयोध्या” और “उज्जैयिनी के महाकाल” अनुभव आम लोगों के लिए खुलेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष राणा ने कहा, “धर्म का अपना विज्ञान होता है और विज्ञान का अपना धर्म। पर जहाँ धर्म और विज्ञान दोनों मिल जाते हैं, वह दुर्लभ दर्शन है।” हर मंदिर के अनुभव में पौराणिक कथाएँ, आध्यात्मिक महत्व और पूजा-पद्धति की जानकारी सरल भाषा में दी जाएगी। अभिनेता आशुतोष राना बतौर प्रस्तोता (एंकर) इन प्रमुख मंदिरों का महत्व व मंदिरों से जुड़ी कहानियाँ बताएँगे और दर्शन कराएँगे। इन ग्यारह आध्यात्मिक कहानियों को साहित्यकार आलोक श्रीवास्तव ने लिखा है। आलोक श्रीवास्तव पहले शिव तांडव स्तोत्र का भावानुवाद भी कर चुके हैं जो आशुतोष राना के स्वर में अत्यंत लोकप्रिय है। ग्यारह आध्यात्मिक यात्राओं के 6D VR अनुभव दुर्लभ दर्शन और TechXR Innovations के Founder, IIT Kanpur Alumnus और पूर्व IRS अधिकारी प्रशान्त मिश्रा ने बताया कि ‘सुप्रसिद्ध अभिनेता और ‘राम राज्य’ जैसी चर्चित पुस्तक के लेखक आशुतोष राना, हमारे devotional platform दुर्लभ दर्शन के ब्रांड एम्बेसडर और मेंटर के तौर पर अब हमें मार्गदर्शित करेंगे। दुर्लभ दर्शन ने भारत के प्रमुख मंदिरों में immersive experience centers – दुर्लभ दर्शन केंद्र की स्थापना की है जिसमें मंदिर विशेष में होने वाले गर्भगृह के अनुष्ठान, आरतियों की अनुभूति ऐसे होगी, जैसे आप स्वयं वहाँ उपस्थित हों। साथ ही दुर्लभ दर्शन मोबाइल VR किट द्वारा घर बैठे 60 से अधिक दिव्य स्थलों की यात्रा का अनुभव किया जा सकता है। दुर्लभ दर्शन अब आशुतोष राणा जी के साथ 11 दिव्य आध्यात्मिक स्थलों की इमर्सिव यात्रायों की सीरीज ला रहा है जिस में आप दुर्लभ दर्शन केंद्रों में बैठ कर 6D VR तकनीक के माध्यम से जल वायु एवं सुगंध की अनुभूति के साथ, वहाँ होने वाले अनुष्ठानों का अनुभव कर सकेंगे, वहाँ अपनी उपस्थिति अनुभव कर सकेंगे एवं मंदिर से संबंधित पौराणिक महत्व और कहानियों को जान सकेंगे। आशुतोष राना और दुर्लभ दर्शन का यह अपने तरीके का पहला प्रयोग है जिसमें आध्यात्मिक अनुभव को VR में इतना सजीव दिखाया जा रहा है। यह साझेदारी भारत की आध्यात्मिक भावना और आधुनिक टेक्नोलॉजी को साथ लेकर चलने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। Durlabh Darshan का उद्देश्य है — हर भक्त तक “मन भर दर्शन” पहुँचाना। भक्ति-गीतों, भजनों और अद्भुत दृश्यों के रोमांचित अनुभव से भरी इन फिल्मों का संगीत युवा संगीतकार सौरभ मेहता ने दिया है।’ कंपनी का लक्ष्य विश्व के पहले 100 से अधिक 6D अनुभव केंद्र खोलना है। क्या है Durlabh Darshan और यह किस समस्या का समाधान करता है भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु इस भावनाओं के साथ पहुँचते हैं कि उन्हें अपने आराध्य के समीप से मनभर दर्शन हो सके और निर्बाध रूप से उनकी प्रार्थना कर सकें, लेकिन अत्यधिक भीड़ के चलते प्रत्येक श्रद्धालु को इस तरह के दर्शन हो पाना संभव नहीं होता है। अक्सर श्रद्धालुओं को क्षणिक एवं दूर से दर्शन करने पर ही संतोष करना पड़ता है एवं उनके मन में कहीं न कहीं ये इच्छा होती है कि कुछ और समय अपने आराध्य का साथ मिल जाता, निकट से दर्शन हो जाते। भक्तों की इस आंतरिक इच्छा की पूर्ति करने का विनम्र प्रयास है दुर्लभ दर्शन। 100 प्रतिशत मेड इन इंडिया टेक्नोलॉजी है 6D दुर्लभ दर्शन की 6D technology 100 प्रतिशत मेड इन इंडिया है एवं इसका पेटेंट का आवेदन भी दिया जा चुका है, जो किसी भी साइज के अनुभव केंद्र को 6D immersive अनुभव केंद्र में परिवर्तित कर सकती है। durlabh darshan ki yah 6D machines, VR headset से जुड़ जाती हैं और समय विशेष पर जल, वायु एवं सुगंध का अनुभव जोड़ देती हैं। ये दुर्लभ दर्शन केंद्र भारत के प्रमुख मंदिरों के सहयोग से मंदिर परिसर के प्रांगण अथवा समीप स्थान पर खोले गए हैं, जहाँ पर श्रद्धालु 10 से 15 मिनट तक ऐसा महसूस करता है जैसे वह मंदिर विशेष के गर्भगृह में स्वयं उपस्थित है।। Durlabh Darshan अब तक लाखों भक्तों को सेवा दे चुका है और इसके अनेक केंद्र अभी तक देश के राज्यों में संचालित हैं, जिनमें प्रमुख हैं- श्री काशी विश्वनाथ, Varanasi श्री महाकालेश्वर, उज्जैन माँ वैष्णो देवी राजद्वार पार्क , हनुमान गढ़ी

Cultural Journeys

दिल, दौलत और रिश्तों का अनोखा मंत्र, दिल्ली में गूंजा ‘प्यार, पैसा, परिवार’

नई दिल्ली : आध्यात्मिक मार्गदर्शन और लोगों के व्यक्तिगत विकास के लिए काम करने वाले प्लेटफॉर्म सोलसेंसई ने नई दिल्ली के चिन्मय मिशन सेंटर में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का विषय था “प्यार, पैसा, परिवार” और इसे प्रसिद्ध लाइफ कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर काव्याल सेदानी ने संचालित किया।सोलसेंसई भारत का एकमात्र आध्यात्मिक वेलनेस (समग्र आध्यात्मिक कल्याण) प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को लाइव ऑनलाइन वर्कशॉप के साथ-साथ ऑफलाइन प्रत्यक्ष और अनुभव देने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी उपलब्ध कराता है। करीब तीन घंटे तक चले इस सत्र में लोगों को यह समझाया गया कि प्रेम संबंधों को कैसे बेहतर बनाया जाए। पैसे के प्रति सकारात्मक और संतुलित सोच कैसे विकसित की जाए। परिवार में रिश्तों को कैसे मजबूत किया जाए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपने जीवन, भावनाओं और रिश्तों को एक नए और सकारात्मक नजरिए से समझने में मदद करना था, ताकि वे अधिक खुशहाल और संतुलित जीवन जी सकें। यह कार्यक्रम लोगों को प्यार, धन और पारिवारिक रिश्तों से जुड़ी समस्याओं को समझने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग दिखाने के लिए आयोजित किया गया था। सोलसेंसई (SoulSensei) का मानना है कि हर व्यक्ति खुशहाल और संतुष्ट जीवन जीने का अधिकार रखता है। इसी उद्देश्य से यह मंच भरोसेमंद आध्यात्मिक विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लोगों को आत्मविकास का अवसर प्रदान कर रहा है। सोलसेंसई का मानना है कि हर इंसान को ऐसा जीवन मिलना चाहिए जिसमें खुशी हो, मानसिक शांति हो और जीवन का एक स्पष्ट उद्देश्य हो। इसलिए संस्था सिर्फ ज्ञान देने या भाषण कराने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती है, जिनसे लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें। व्यक्ति अनजाने में खुद ही अपनी सफलता या खुशियों के रास्ते में रुकावट बन जाता है। कोई व्यक्ति नई नौकरी के लिए आवेदन ही नहीं करता क्योंकि उसे पहले से लगता है कि वह सफल नहीं होगा। कोई अच्छा रिश्ता मिलने के बावजूद डर या संदेह के कारण उसे खुद ही खराब कर देता है। कोई व्यक्ति काम को बार-बार टालता है और बाद में असफल हो जाता है। व्यक्ति की अपनी सोच और आदतें ही उसकी तरक्की रोक देती हैं। व्यक्ति हर समस्या के लिए परिस्थितियों या दूसरों को जिम्मेदार मानता है और खुद बदलाव की कोशिश नहीं करता। उदाहरण के लिए वह सोचता है कि “मेरे साथ ही हमेशा बुरा क्यों होता है?” “मेरी असफलता की वजह सिर्फ दूसरे लोग हैं।” ऐसी सोच इंसान को आगे बढ़ने से रोकती है। काव्याल सेदानी ने बताया कि हमारा दिमाग (Brain) नई चीजों और बदलाव से अक्सर डरता है। इसलिए इंसान बदलना चाहता है, लेकिन उसका मस्तिष्क उसे पुरानी आदतों और पुराने व्यवहार की ओर वापस खींच लेता है। अच्छी आदतें अपनाना कई बार मुश्किल लगता है।सेशन में स्कार थ्योरी का सिद्धांत बताया गया। जीवन में मिले पुराने भावनात्मक आघात—जैसे बचपन की उपेक्षा, किसी का धोखा, रिश्तों में कड़वे अनुभव या असफलताएं—भले ही समय के साथ दिखाई न दें, लेकिन उनका असर व्यक्ति की सोच, फैसलों और रिश्तों पर बना रहता है। सेशन में विजुअलाइजेशन के बारे में समझाया गया। एक मानसिक अभ्यास है, जिसमें व्यक्ति अपनी आंखें बंद करके किसी सकारात्मक स्थिति या लक्ष्य की कल्पना करता है। इससे व्यक्ति खुद को आत्मविश्वास से भरा, सफल या मानसिक रूप से शांत महसूस करता है। इसका उद्देश्य नकारात्मक सोच को कम करना और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना होता है। आत्मचिंतन कर वह अपने विचारों, व्यवहार और निर्णयों पर ईमानदारी से सोच सकता है । अपने विचारों, भावनाओं, अनुभवों और लक्ष्यों को नियमित रूप से डायरी या नोटबुक में लिख सकता है । इससे व्यक्ति को खुद को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है। कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण संदेश था कि व्यक्ति अपने जीवन में “यह मेरे साथ ही क्यों हो रहा है?” पूछने की जगह “यह मुझे क्या सिखा रहा है?” जैसी सकारात्मक सोच विकसित करे। खुद को परिस्थितियों का शिकार मानने की जगह हर कठिनाई को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मानना चाहिए। प्रतिभागियों से 15 ऐसे प्रश्न पूछे गए, जिनसे वे समझ सकें कि उनकी सोच कैसी है? उनकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी क्या है? वे रिश्तों, पैसे और जीवन की चुनौतियों को किस नजरिए से देखते हैं? उन्हें किन आदतों में बदलाव की जरूरत है? इस अभ्यास का उद्देश्य लोगों को अपने बारे में बेहतर समझ देना था। सोलसेंसई (SoulSensei) की संस्थापक जान्हवी पारिख ने कहा कि दिल्ली में कार्यक्रम को मिली अच्छी प्रतिक्रिया से यह साफ है कि लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं। संस्था सिर्फ भाषण या जानकारी देने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि ऐसे अनुभव देना चाहती है, जिनसे लोगों की सोच और जीवन में वास्तव में बदलाव आए। इसी कारण भविष्य में भी देश के विभिन्न शहरों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोलसेंसई (SoulSensei) का संदेश यह है कि यदि लोगों को अनुभवी विशेषज्ञों का सही मार्गदर्शन, भरोसेमंद सलाह और खुद को बेहतर बनाने के अवसर मिलें, तो वे अपने जीवन में संतुलन ला सकते हैं, रिश्तों को बेहतर बना सकते हैं।मानसिक रूप से अधिक खुश रह सकते हैं और अपने जीवन को अधिक सार्थक बना सकते हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह सिखाना था कि वे अपनी समस्याओं के लिए केवल परिस्थितियों को दोष देने की जगह उनसे सीख लेकर अपनी सोच, व्यवहार और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। इसके लिए आत्ममूल्यांकन, आत्मचिंतन और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन जैसे व्यावहारिक तरीकों पर जोर दिया गया। मौजूदा समय में सोलसेंसई (SoulSensei) से 300 से अधिक विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं। “सोलसेंसई के साथ 300 से अधिक आध्यात्मिक और व्यक्तिगत विकास से जुड़े विशेषज्ञ काम कर रहे हैं। ये विशेषज्ञ अब तक 2,000 से अधिक लाइव ऑनलाइन सत्र (वेबिनार/वर्कशॉप) आयोजित कर चुके हैं, जिनमें भारत और विदेशों के 50,000 से अधिक लोग शामिल होकर लाभ उठा चुके हैं। यह मंच लोगों को कई विषयों पर मार्गदर्शन देता है, जैसे ध्यान से मन को शांत और एकाग्र करना सिखाया जाता है। प्राणायाम या सांसों का अभ्यास सिखाया जाता है। सकारात्मक सोच और स्पष्ट लक्ष्य के जरिए अनुकूल परिणाम पाने की मानसिक प्रक्रिया

Politics & Nation

KVIC ने मनाया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नई दिल्ली : खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के बहु-विषयक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा गांधी दर्शन परिसर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं KVIC के अध्यक्ष मनोज गोयल ने अधिकारियों, कर्मचारियों और खादी क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली और नियमित योग अभ्यास के महत्व पर बल दिया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” है, जो हर आयु वर्ग में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में योग की भूमिका को रेखांकित करती है। योग सत्र के बाद गोयल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग और खादी दोनों ही जन-आंदोलन का रूप ले चुके हैं। योग भारतीय जीवन पद्धति का प्रतीक है, जबकि खादी आत्मनिर्भरता और सतत विकास का प्रतीक है। गोयल ने बताया कि खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र ने अभूतपूर्व प्रगति की है। वित्त वर्ष 2025-26 में इस क्षेत्र का कारोबार ₹1.87 लाख करोड़ को पार कर गया है और 2.04 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही कारोबार ₹2.51 लाख करोड़ के लक्ष्य को भी पार कर लेगा। कार्यक्रम में KVIC राज्य कार्यालय, खादी भवन, उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय और प्रशिक्षण केंद्र के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। अंत में प्रतिभागियों को ताज़गी भरे पेय वितरित किए गए। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास था, बल्कि ‘स्वस्थ भारत – सशक्त भारत’ के संकल्प को भी मजबूत करने में सहायक रहा।

Cultural Journeys

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोनिया विहार वाॅटर स्पोर्ट्स क्लब में विशेष आयोजन, क्लब अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह को श्रद्धांजलि

दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोनिया विहार वाॅटर स्पोर्ट्स क्लब में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा जी द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत द्विपप्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद क्लब के अध्यक्ष स्व. कुंवरपाल सिंह जी को श्रद्धांजलि स्वरूप सभी उपस्थित लोगों ने मौन रखकर उन्हें याद किया। इसके पश्चात योगाभ्यास कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस बार क्लब द्वारा आयोजित होने वाला ‘पानी पर योग’ का विशेष कार्यक्रम क्लब प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया था। फिर भी विश्वभर में योग दिवस की श्रृंखला को बनाए रखने के उद्देश्य से पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा जी ने क्लब में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें क्लब अधिकारियों और क्लब के खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कलकत्ता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सभी लोगों ने लाईव सुना, जिसमें उन्होंने देशवासियों को योग अपनाने और इसे जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने का एक अद्भुत साधन है। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर देते हुए बताया कि योग ने विश्वभर में भारत की पहचान को मजबूत किया है और आज यह वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। मोदी जी ने योग की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक रोगों से बचाव होता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे रोज़मर्रा की आदत बनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।

Cultural Journeys

दुनिया के सबसे बड़े 5211 किलो वजनी पारद शिवलिंग का निर्माण रघुनाथ गुरुजी ने किया, हरिद्वार में सम्पन्न हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में दुनिया के सबसे बड़े 5211 किलोग्राम वजनी पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा विधि श्रद्धा, वैदिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। इस भव्य आयोजन में देशभर से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, साधकों, संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। इस विशाल पारद शिवलिंग का निर्माण ध्यान गुरु रघुनाथ गुरुजी ने लगभग दस वर्षों की साधना, अनुसंधान और पारद विज्ञान के गहन अध्ययन के आधार पर किया है। शिवलिंग के निर्माण में पारा, चांदी, स्वर्ण (गोल्ड) तथा 108 प्रकार की जड़ी-बूटियों के अर्क का उपयोग किया गया है। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के अनुसार यह अपने प्रकार का विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग है, जो भारतीय आध्यात्मिक परंपरा, पारद विज्ञान और ध्यान साधना का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरु गोरक्षनाथ महाराज की परंपरा, गिरनार के पूज्य पीर योगी महंत सोमनाथ बापू के आशीर्वाद तथा पद्मभूषण डॉ. विजय भटकर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति, मानव कल्याण और सकारात्मक ऊर्जा के संदेश को समाज तक पहुंचाना था। रघुनाथ गुरुजी ने बताया कि यह शिवलिंग केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि ध्यान, आत्मचिंतन और सकारात्मक चेतना का केंद्र है। उन्होंने कहा कि वर्षों की साधना और अनुसंधान के बाद तैयार यह शिवलिंग मानव कल्याण और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देता है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में उन्होंने लगभग 10,000 लोगों की सहभागिता के साथ एक विशाल अश्वमेध यज्ञ का आयोजन भी किया था। तीन दिनों तक चले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ, ध्यान साधना, आध्यात्मिक प्रवचन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने इसे केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव का महापर्व बताया। समारोह में अनेक प्रतिष्ठित संत, धर्माचार्य और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इनमें परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी जी महाराज, परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज, परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज, परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज, परम पूज्य स्वामी रविन्द्र पुरी जी महाराज, श्री दिनेश चंद्र जी, विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी, साध्वी ऋतंभरा जी, आचार्य मनीष जी (HIIMS), सांसद राघव चड्ढा तथा राज्य मंत्री एवं गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम सहित अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल रहे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में उद्योगपति एवं समाजसेवी राजीव बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन की व्यवस्थाओं और समन्वय में उन्होंने सक्रिय योगदान दिया। राजीव बंसल ने कहा, “मैं साईं बाबा का भक्त हूं। बाबा के आशीर्वाद से मुझे इस दिव्य कार्य का हिस्सा बनने का अवसर मिला। यह मेरे लिए सेवा और श्रद्धा का विषय है।”   समारोह के समापन अवसर पर रघुनाथ गुरुजी ने सभी संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से राजीव बंसल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति वाला यह विशाल आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सफलता में राजीव बंसल, आदरणीय दादाश्री, मनोज तोषनीवाल परिवार, मनोज गोहद, आईजी तकवाले, ममता जिवाल, तरुण भंडारी, अमित अग्रवाल, रमेश सांवरथिया, डॉलरभाई कोटेचा, सुधीर अग्रवाल, राजू ओसवाल, जितेन्द्र राठी सहित अनेक श्रद्धालुओं और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ रघुनाथ गुरुजी दिव्यांग आत्मनिर्भरता, महिला किसान सशक्तिकरण, पर्यावरण जागरूकता और नवाचार आधारित सामाजिक अभियानों से भी जुड़े हुए हैं। दिव्यांग इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCAI) के माध्यम से देशभर में दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान में DICCAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समारोह के अंत में “ध्यान से शांति, शांति से सद्भाव और सद्भाव से विश्व कल्याण” का संदेश दिया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे अध्यात्म, विज्ञान, सेवा और मानव कल्याण के संगम का एक ऐतिहासिक आयोजन बताया।

Scroll to Top