Hot News

Bollywood Beats

Bollywood Beats

दिल्ली में छाया ‘ठुमक ठुमक’ का जादू, सिद्धार्थ-तमन्ना ने लॉन्च किया ‘वन’ का धमाकेदार गाना

नई दिल्ली : सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन गया है। भारतीय फोकलोर, रहस्य और अलौकिक शक्तियों के अनोखे संगम को पेश करती यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जिसे पहले कभी इस अंदाज़ में नहीं देखा गया। दिल्ली के होटल दी मेरिडियन में आयोजित भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया निर्देशक दीपक मिश्रा और लेखक-अर्णव कुमार मौजूद रहे। इवेंट के दौरान फिल्म का नया गाना “ठुमक ठुमक” भी लॉन्च किया गया, जिसे मीडिया और उपस्थित मेहमानों ने बेहद पसंद किया। फिल्म ‘वन’ हमें उस रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां सदियों पुरानी मान्यताएं और सुपरनैचुरल शक्तियां आपस में टकराती हैं। यह फिल्म पारंपरिक हॉरर या पौराणिक प्रस्तुति से हटकर भारतीय लोककथाओं को एक नए और मॉडर्न सिनेमाई रूप में पेश करती है। फिल्म में पहली बार साथ नजर आ रही सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी एक मजबूत इमोशनल कनेक्शन के साथ कहानी को आगे बढ़ाती है। ट्रेलर में रहस्यमयी जंगल, छिपे हुए राज, दमदार एक्शन, रोमांच और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं, जो इसे एक ग्रैंड सिनेमैटिक अनुभव बनाते हैं। ‘वन’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है, जबकि निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने किया है। भारतीय सिनेमा में फोकलोर और फैंटेसी को इस तरह बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करने की कोशिश कम ही देखने को मिली है। ‘वन’ इसी कमी को पूरा करने का प्रयास करती है, जहां रहस्य, रोमांच, एक्शन, हास्य और रोमांस का संतुलित मिश्रण दर्शकों को एक नए सिनेमाई अनुभव से जोड़ता है। फिल्म 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे खास तौर पर बड़े पर्दे के अनुभव के लिए तैयार किया गया है। ‘वन’ दर्शकों को एक अनदेखी, रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया की यात्रा पर ले जाने का वादा करती है।

Bollywood Beats

‘मायसा’ टीज़र रिलीज़: रफ-टफ अवतार में दमदार दिखीं रश्मिका मंदाना

‘मायसा’ के मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें रश्मिका मंदाना अब तक के अपने सबसे अलग और अनदेखे अवतार में नजर आ रही हैं। भारत की पहली महिला-केंद्रित पैन-इंडिया सिनेमाई पेशकश के तौर पर यह एक्शन ड्रामा 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘मायसा’ में पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। अपनी शानदार वर्सेटिलिटी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वाली रश्मिका इस फिल्म में दर्शकों को अपने एक बिल्कुल नए अवतार से चौंकाने के लिए तैयार हैं। शानदार पोस्टर्स और दिलचस्प कंटेंट के जरिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने के बाद मेकर्स ने अब फिल्म का बहुप्रतीक्षित और जोशीले एक्शन से भरपूर टीज़र रिलीज़ कर दिया है। टीज़र में रश्मिका एक उग्र, रफ-टफ और गुस्सैल अंदाज़ में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका ऐसा रूप देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शकों ने इससे पहले कभी नहीं देखा। हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर यह झलक फिल्म की मूल कहानी की ओर भी इशारा करती है—एक शक्तिशाली पिता-बेटी के रिश्ते की कहानी । ‘मायसा’ पिता-बेटी के रिश्ते को एक नए अंदाज़ में पेश करती है, जहां भावनाओं, एक्शन और बड़े पैमाने पर फिल्माए गए दृश्यों का शानदार मेल देखने को मिलेगा। यह एक महत्वाकांक्षी महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म है, जिसमें रश्मिका कहानी के केंद्र में हैं। ‘सीता रामम’ में अपने प्रशंसित काम के लिए जाने जाने वाले निर्देशक रविंद्र पुल्ले ने इस फिल्म में एक्शन, भावनाओं और भव्यता को एक साथ पिरोया है। फिल्म एक ऐसी दिलचस्प दुनिया तैयार करती है, जिसके केंद्र में रश्मिका हैं। टीज़र बड़े पैमाने पर तैयार किए गए एक शानदार पैन-इंडिया सिनेमाई अनुभव की झलक देता है, जिसमें रश्मिका अपने दमदार अभिनय और बोल्ड नए अवतार से प्रभाव छोड़ती नजर आती हैं। फिल्म के प्रभाव को और बढ़ाता है मशहूर संगीतकार जेक्स बेजॉय का दमदार संगीत, जिसका इंटेंस स्कोर टीज़र की ऊर्जा और ड्रामा को एक अलग स्तर पर ले जाता है। अनफॉर्मुला फिल्म्स द्वारा निर्मित और रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित, ‘मायसा’ आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में शानदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना का यादगार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। ‘मायसा’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Bollywood Beats

फिल्म रिव्यू: “दायरा” : एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म

फिल्म : दायरा कलाकार:  करीना कपूर खान, पृथ्वीराज सुकुमारन, जितेंद्र जोशी और क्षिती जोग लेखक : यश केसवानी , सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार निर्देशक : मेघना गुलजार निर्माता : विनीत जैन , धवल गाडा और अमृता पांडे रेटिंग : 3 स्टार मेघना गुलज़ार की फिल्म ‘दायरा’ सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि हमारे समय के सबसे जटिल सवालों को सामने रखने वाली एक बेहद संवेदनशील और विचारोत्तेजक फिल्म है। इस फिल्म का स्पेशल प्रिव्यू देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि यह कहानी किसी एक अपराध की नहीं, बल्कि उस अपराध के बाद समाज और सिस्टम के भीतर उठने वाले तूफान की है। फिल्म की कहानी एक जघन्य अपराध से शुरू होती है, जो दर्शकों को तुरंत भावनात्मक रूप से झकझोर देती है। लेकिन दायरा यहां रुकती नहीं—यह उस दर्द, गुस्से और बेचैनी के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा करती है: क्या त्वरित न्याय ही असली इंसाफ है? और कानून की सीमा आखिर कहां तक है? फिल्म देखते हुए हैदराबाद के चर्चित गैंगरेप और एनकाउंटर केस की याद बार-बार आती है। हालांकि मेघना गुलज़ार ने इसे सीधे तौर पर किसी वास्तविक घटना पर आधारित नहीं बताया है, लेकिन उस घटना की छाया फिल्म पर स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यही वजह है कि फिल्म और भी प्रासंगिक और असरदार बन जाती है। निर्देशन की बात करें तो मेघना गुलज़ार यहां पूरी तरह अपने फॉर्म में नजर आती हैं। वह दर्शकों को कोई आसान जवाब नहीं देतीं, बल्कि उन्हें एक असहज स्थिति में खड़ा कर देती हैं, जहां भावनाएं और कानून आमने-सामने आ जाते हैं। दायरा कोर्टरूम ड्रामा से ज्यादा एक इन्वेस्टिगेशन और नैतिक संघर्ष की कहानी है, जहां हर परत खुलने के साथ सवाल और गहरे होते जाते हैं। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दोनों ही अपने किरदारों में बेहतरीन नजर आते हैं। करीना एक सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी के रूप में प्रभाव छोड़ती हैं, वहीं पृथ्वीराज का दृढ़ और तीखा किरदार फिल्म को मजबूती देता है। दोनों के बीच का वैचारिक टकराव फिल्म की जान है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी ईमानदारी है। यह न तो अपराध की भयावहता को कम करती है और न ही भीड़ के गुस्से को पूरी तरह सही ठहराती है। इसके बजाय यह दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि अगर कानून पर भरोसा कमजोर पड़ने लगे, तो क्या हम न्याय के नाम पर उसी कानून को तोड़ सकते हैं? निष्कर्ष : दायरा एक ऐसी फिल्म है जो मनोरंजन से ज्यादा आपको सोचने के लिए मजबूर करती है। इसका असर फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके साथ बना रहता है। मेघना गुलज़ार ने एक बार फिर साबित किया है कि सिनेमा सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि समाज का आईना भी हो सकता है।

Bollywood Beats

‘दायरा’ में करीना कपूर का दमदार अवतार, महिला पुलिस की छवि को तोड़ा रूढ़ियों से बाहर

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के पीवीआर चाणक्यपुरी में 16 सितंबर को क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन‌और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मेघना गुलजार मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करीना कपूर खान ने फिल्म में अपने पुलिस अधिकारी डीसीपी अजूनी कोहली के किरदार को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ‘दायरा’ में उनका रोल महिला पुलिस अधिकारियों से जुड़े पुराने स्टीरियोटाइप को तोड़ता है। करीना ने कहा कि आमतौर पर फिल्मों में महिला पुलिस को एक सख्त, मर्दाना अंदाज़ में दिखाया जाता है—एक खास चाल-ढाल, रफ टफ व्यक्तित्व और एक्शन पर जोर। लेकिन ‘दायरा’ में उनका किरदार इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने बताया, “मेघना गुलजार शुरू से ही स्पष्ट थीं कि वह फिल्म में एक महिला पुलिस अधिकारी को केंद्र में रखना चाहती हैं। अजूनी कोहली एक ऐसी महिला है जो अपनी फेमिनिन पहचान को बनाए रखते हुए बेहद सख्ती और संवेदनशीलता के साथ अपना काम करती है। वह लिपस्टिक लगाती है, मुस्कुराती है, लेकिन अपने फैसलों में पूरी तरह दृढ़ है।” फिल्म ‘दायरा’ कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक पुलिस प्रोसीजरल ड्रामा है, जो न्याय के दो अलग-अलग नजरियों को दिखाती है। कहानी में एक गैंगरेप और मर्डर केस की जांच के दौरान दो अधिकारियों—डीसीपी अजूनी कोहली (करीना कपूर) और डीसीपी रमन कुमार (पृथ्वीराज सुकुमारन)—के दृष्टिकोण सामने आते हैं। निर्देशक मेघना गुलजार, जो इससे पहले ‘तलवार’ और ‘छपाक’ जैसी संवेदनशील विषयों पर आधारित फिल्में बना चुकी हैं, इस फिल्म के जरिए एक बार फिर सिस्टम, जिम्मेदारी और समाज की सोच पर सवाल उठाती नजर आती हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मीडिया ने फिल्म की कहानी, किरदारों और विषय की गंभीरता को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका कलाकारों और निर्देशक ने विस्तार से जवाब दिया। ‘दायरा’ को एक मजबूत विषय, दमदार अभिनय और अलग सोच के साथ आने वाली फिल्म के रूप में देखा जा रहा है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी।

Bollywood Beats

रश्मिका मंदाना ने पूरी की ‘राणाबाली’ की शूटिंग, मेकर्स ने शेयर किया प्यारा वीडियो

‘राणाबाली’ इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा बेसब्री से इंतज़ार की जा रही फिल्मों में से एक है। यह फिल्म खुद में भारत के स्वतंत्रता संग्राम की डरावनी कहानी के साथ एक बड़े अनकहे अध्याय पर रोशनी डालती है। यह फिल्म इस 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज़ के साथ अपने ग्रैंड दशहरा रिलीज़ के लिए तैयार है। यह फिल्म रायलसीमा की संस्कृति, वहां के नज़ारों और एक्सेंट को एक अलग ही लेवल की सच्चाई के साथ पेश करने का वादा करती है। यह सारी चीजें फिल्म को तेलुगु सिनेमा में अब तक देखी गई रायलसीमा के सबसे असल रूप से मिलवाने वाली है! विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘राणाबाली’ खुद को साल की सबसे बड़ी ही नहीं बल्कि मच अवेटेड फिल्म के रूप में सेट कर चुकी है। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा बनाया जा रहा है, जिसमें ऑन और ऑफ-स्क्रीन बेहद पसंद की जाने वाली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक कभी न कही गई ऐतिहासिक गाथा पेश करने जा रही है। फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही मेकर्स द्वारा समय-समय पर साझा किए गए दमदार पोस्टर्स, गानों, और खास झलक के ज़रिए उत्सुकता बनाए हुए है। हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र को ज़बरदस्त प्यार मिल रहा है और यह फिलहाल नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। बढ़ रही उत्सुकता के बीच फिल्म के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर जयम्मा उर्फ रश्मिका मंदाना का एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि रश्मिका ने फ़िल्म के लिए अपना शूटिंग शेड्यूल रैप कर लिया है। सेट पर लिए गए इस वीडियो में रश्मिका सभी को अपना फाइनल गुडबाय कहते हुए नजर आ रही हैं। जबकि विजय देवरकोंडा को उन्हें एक प्यार भरा हग करते हुए देखा जा सकता है, जिससे यह पल सच में दिल छू लेने वाला बन जाता है। एक्ट्रेस को एक वॉर्म फेयरवेल देते हुए, मेकर्स ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है: “‘जयम्मा’ का सफर पूरा हुआ। हम आपको सेट पर बहुत याद करेंगे, @rashmika_mandanna। लोगों का पसंदीदा #EndhayyaSaami बहुत जल्द रिलीज होगा। #RanabaaliTeaser यूट्यूब पर #1 ट्रेंड कर रहा है। #Ranabaali 16.10.26 को दुनियाभर में ग्रैंड रिलीज होगी। #NeverForget RanabaaliOnOct16th” https://www.instagram.com/reel/DdObf7GyEvr/?stkn=MTBiMDVkdDNwc3RxNA== टीजर जितना शानदार और रोमांच से भरा नजर आ रहा है, उतना ही यह विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित जोड़ी को एक बिल्कुल नई दुनिया में लेकर आता है। पीरियड एपिक ‘राणाबाली’ में दोनों सिर्फ एक पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में वापसी नहीं कर रहे हैं, बल्कि विजय और रश्मिका दर्शकों को ‘राणाबाली’ की दुनिया में गहराई तक ले जाते हैं और अपने किरदारों के साथ उस दौर को भी पर्दे पर जीवंत करते हैं। निर्देशक की बारीकी पर खास पकड़ फिल्म की दुनिया को तैयार करने और उस दौर की संस्कृति को दिखाने में साफ नजर आती है, वहीं फिल्म की कास्टिंग इसे और भी दिलचस्प बनाती है। ‘द ममी’ में इम्होटेप का मशहूर किरदार निभाने वाले अर्नोल्ड वॉस्लू सर थियोडोर हेक्टर की अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना जयम्मा के किरदार में नजर आएंगी और उनकी कास्टिंग एक बार फिर बेहद शानदार साबित होती है। ‘राणाबाली’ अच्छाई और बुराई के बीच की कभी न खत्म होने वाली लड़ाई को दिखाने वाली एक दमदार कहानी है, एक ऐसी थीम जो दशहरा की रूह और अच्छाई की बुराई पर जीत को पेश करती है। मेकर्स ने फ़िल्म को प्री-दशहरा वीकेंड पर रिलीज़ करने का फैसला लिया है, जो दर्शकों के बीच की होली-डे एनर्जी को बढ़ा रहा है। इस तरह से दर्शकों को त्योहार के साथ एक शानदार सिनेमाई अनुभव का जश्न मनाने का मौका मिल रहा है। राणाबाली को राहुल संकृत्यायन के डायरेक्शन में बनाया गया है। बतौर लीड विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी इस फिल्म में एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। फिल्म में दोनों बिल्कुल अलग और कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाले हैं, जो कि बिल्कुल नया और ज्यादा रॉ है। बड़े प्रोडक्शन स्केल, इंटेंस कहानी और अजय-अतुल के शानदार म्यूजिक के साथ ‘राणाबाली’ 16 अक्टूबर 2026 में फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने के लिए तैयार है।

Bollywood Beats

मास्कापुर! अमूल इंडिया ने एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को खास क्रिएटिव के साथ दिया शाउट आउट!

एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’, जिसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फ़ज़ल मुख्य भूमिकाओं में हैं, भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी कल्ट फ्रेंचाइज़ी में से एक ‘मिर्जापुर’ को बड़े पर्दे पर लेकर आई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रिय दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। रितेश सिधवानी की सोच और विज़न ने इस कल्ट फ्रेंचाइज़ी को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म के शानदार थिएट्रिकल रन के बीच अब अमूल इंडिया भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के रंग में रंगा नजर आ रहा है। अमूल ने अपने खास क्रिएटिव के जरिए फिल्म को शाउट आउट देते हुए इसे मजेदार अंदाज़ में “मास्कापुर” नाम दिया है। देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड्स में से एक अमूल इंडिया भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के फीवर में शामिल हो गया है। अमूल ने अपने हालिया सोशल मीडिया कवर को खास तौर पर कस्टमाइज़ किया है, जिसमें कालीन भैया हाथ में बन-मस्का लिए बैठे नजर आ रहे हैं। यह क्रिएटिव फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता और लोगों के बीच उसके प्रभाव को दर्शाता है। ब्रांड ने इस क्रिएटिव को मजेदार अंदाज़ में “मास्कापुर” नाम दिया है, जबकि कैप्शन में लिखा है: “अमूल टॉपिकल: द मूवी मिर्जापुर ने मचाई धूम!” https://www.instagram.com/p/DdJgqicoDNs/?stkn=ZjBzYXNja3NncGxo फिल्म की स्टारकास्ट में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी शामिल हैं। सभी कलाकार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया की इस अनकही और शानदार कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करते नजर आ रहे हैं। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म के सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।

Bollywood Beats

मूवी रिव्यू : अंधेरे में रोशनी : दृष्टिहीन योद्धा की लड़ाई

फिल्म: हैवान डायरेक्टर: प्रियदर्शन कलाकार: बोमन ईरानी, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, राजपाल यादव. मोहनलाल, असरानी, शारिब हाशमी रेटिंग: 2.5 स्टार Written by : कौशल कुमार सिनेमा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज और मनुष्य की आत्मा का दर्पण होता है। प्रियदर्शन की फिल्म हैवान इसी दर्पण में हमें झाँकने का अवसर देती है। यह फिल्म हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि असली हैवान कौन है, वह जो अंधेरे जंगलों में घूमता है या वह जो इंसान के भीतर छिपा हुआ है? हैवान की असली ताकत उसकी सतही लड़ाइयों में नहीं, बल्कि उन अदृश्य जंगों में है जो इंसान के मन के भीतर चलती रहती हैं। हैवान की कहानी केवल मुक्कों और हथियारों की नहीं, बल्कि दिमागी चालों और अदृश्य रणनीतियों की भी है। जहां एक नेत्रहीन योद्धा उस दुश्मन से भिड़ता है जिसकी हर अगली चाल धुंध में छिपी होती है। इस संघर्ष में हथियारों से ज्यादा काम आता है सहज प्रवृत्ति, और शारीरिक बल से कहीं अधिक मायने रखता है मानसिक संतुलन। हर कदम पर बढ़ता है अस्तित्व का दबाव, हर सांस के साथ गहराता है जीवन को बचाने का खेल। प्रियदर्शन ने इस कहानी को अक्षय और सैफ के बिल्कुल नए रूपों के साथ परदे पर उतारा है, जिससे ‘हैवान’ एक ऐसी थ्रिलर बन जाती है, जो बॉलीवुड की आम एक्शन फिल्मों से अलग अपनी पहचान गढ़ती है। 162 मिनट की यह यात्रा दर्शकों को भय, साहस और भावनाओं के ऐसे संसार में ले जाती है जहाँ हर दृश्य एक प्रश्न बनकर सामने आता है। कहानी: हैवान की कहानी एक दृष्टिहीन मार्शल आर्ट्स मास्टर श्याम  (सैफ अली ख़ान) की है, जो एक छोटी बच्ची का संरक्षक बनता है। उसकी दुनिया शांत और सरल है, लेकिन अचानक एक मनोरोगी परशुराम (अक्षय कुमार) उस बच्ची को निशाना बनाता है, जिसके पीछे का कारण अक्षय कुमार के परिवार की मौत होती है। यहाँ से शुरू होती है एक जंग, न केवल अच्छाई और बुराई की, बल्कि इंसान की सीमाओं और उसकी ताकत की। ‘दृष्टिहीन नायक (सैफअली ख़ान) अपनी आँखों से नहीं, बल्कि अपनी संवेदनाओं से देखता है। उसकी सुनने की शक्ति, उसकी स्पर्श की अनुभूति और उसकी आत्मा की दृढ़ता उसे एक असाधारण योद्धा बना देती है। अभिनय: फिल्म में सैफ अली ख़ान नेे अपनी दृष्टिहीनता को कमजोरी नहीं, बल्कि शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया। उनके अभिनय में संवेदनशीलता और दृढ़ता का अद्भुत संतुलन है। दर्शकों को उनको रूप बेहद दमदार लगेगा। वहीं अक्षय कुमार का एक मनोरोगी खलनायक के रूप में उनका अभिनय भयावह है। उनकी आँखों की चमक और चेहरे की ठंडी मुस्कान दर्शकों को भीतर तक हिला देती है। बोमन ईरानी एक चीफ जस्टीस के रूप में न्याय और नैतिकता का प्रतीक बनकर कहानी को गहराई देते हैं। कहानी में वहीं श्रिया पिलगाँवकर और सैयामी खेर सहायक भूमिकाओं में भावनात्मक स्पर्श जोड़ती हैं। तो अभिनेता राजपाल यादव एक आॅटो वाले ड्राईवर के रूप में सहायक रोल में नजर आते हैं। वैसे ही जैसे हर रोल में उनकी उपस्थिति दर्शकों को लुभाती है। तकनीकी: निर्देशन की बात करें तो प्रियदर्शन ने कहानी को रहस्य और भावनाओं के संतुलन के साथ प्रस्तुत किया है। उन्होंने डर पैदा करने के लिए तकनीक का अति प्रयोग नहीं किया, बल्कि कहानी और अभिनय पर भरोसा किया। लेकिन फिल्म की सुस्त चाल और समय की अधिकता दर्शकों को जरूर बोर करेगी। अनावश्यक फिल्म को खींचा गया है। जबकी यह फिल्म दो घंटों में सिमट सकती थी। सिनेमैटोग्राफी: वाकाई में फिल्म को जो फिल्मांकन किया गया है, जिसमें कैमरे ने अंधेरे गलियों, वीरान घरों और तनावपूर्ण लड़ाइयों को इस तरह कैद किया है कि दर्शक खुद को उसी माहौल में महसूस करते हैं। संगीत और बैकग्राउंड संगीत की बात करें तो, संगीतकार ने हर दृश्य को भावनाओं से भर दिया है। जब बच्ची डरती है, तो सुर भी काँपते हैं, जब नायक लड़ता है, तो ताल भी गूँजती है। फिल्म में दृष्टिहीनता केवल शारीरिक स्थिति नहीं, बल्कि एक रूपक है। इससे हमें यह सीख मिलती है कि इंसान को देखने के लिए आँखों की जरूरत नहीं, बल्कि आत्मा की गहराई चाहिए। वहीं खलनायक का मनोरोगी रूप इंसान के भीतर छिपे अंधकार का प्रतीक है। एक छोटी बच्ची मासूमियत और भविष्य का प्रतीक है। उसकी रक्षा करना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी मानवता का कर्तव्य है। असल में फिल्म का मूल संदेश यह है कि साहस और संरक्षकता किसी भी कमजोरी से बड़ी ताकत होती है। यह हमें सिखाती है कि जब इंसान दूसरों की रक्षा के लिए खड़ा होता है, तो वह किसी भी हैवान से बड़ा योद्धा बन जाता है। कहानी का सार : हैवान केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है। यह डराती है, रुलाती है, प्रेरित करती है और अंत में दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। यह फिल्म हमें यह याद दिलाती है कि असली ताकत शरीर में नहीं, बल्कि मन और आत्मा में होती है। और जब इंसान अपनी आत्मा की शक्ति को पहचान लेता है, तो वह किसी भी हैवान से भिड़ सकता है। रिव्यू तो आपने पढ़ा, लेकिन हैवान में और भी बहुत कुछ है देखने और सुनने के लिए, तो देर किस बात की फिल्म का अनुभव लेने और इसकी कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए आप परिवार और दोस्तों के साथ अपनी नजदीकी सिनेमाघर में जाकर हैवान से रू-ब-रू हो सकते हें।

Bollywood Beats

Deepika Padukone & Ranveer Singh’s Pregnancy Photoshoot Wins Love, Sends Internet Into Meltdown; Fans Call Them “Perfect Family”

Deepika Padukone and Ranveer Singh have once again won the internet’s love with a series of pictures from their pregnancy photoshoot, as the couple is expecting their second child. The photos also come as their daughter Dua turns two, making the family moments even more special. The pictures feature Deepika beautifully flaunting her baby bump as she poses with Ranveer, while the couple also shares adorable moments with Dua. The intimate frames capture their happiness as they embrace this new chapter of their lives together. From Deepika’s radiant pregnancy glow to Ranveer’s affectionate moments with his wife and daughter, the photoshoot is filled with warmth and love. The family’s chemistry has left fans gushing over every frame. Soon after the pictures were shared, social media was flooded with love and birthday wishes for Dua. Fans couldn’t stop admiring the trio, with many calling them a “perfect family.” With Dua turning two and another little one on the way, the photoshoot beautifully captures a special moment in Deepika and Ranveer’s growing family. https://www.instagram.com/p/DdB12M_iG3g/?img_index=2&stkn=MW1ma3pjeHRjd2pybw==

Bollywood Beats

साईं बाबा की नगरी शिर्डी से ‘तेरा साईं’ की रिलीज डेट का ऐलान, 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

नई दिल्ली: आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा के केंद्र शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के साथ फिल्म ‘तेरा साईं’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। निर्माता शैलेश एस. सांघवी और निर्देशक पलाश मुच्छल ने शिर्डी पहुंचकर साईं बाबा का आशीर्वाद लिया और फिल्म को 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की। फिल्म की रिलीज डेट के लिए शिर्डी जैसे पवित्र स्थल का चयन इसे विशेष भावनात्मक महत्व देता है। ‘तेरा साईं’ साईं बाबा के जीवन, उनके उपदेशों और मानवता के सार्वभौमिक संदेश पर आधारित है। ऐसे में फिल्म की टीम ने अपनी सिनेमाई यात्रा की शुरुआत आस्था के इस केंद्र से करना उपयुक्त समझा। पलाश मुच्छल द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में अनुभवी अभिनेता संजय मिश्रा साईं बाबा की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओमकार दास माणिकपुरी, अविका गौर और रोहन मेहरा अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म के वितरण के लिए सिनेपोलिस इंडिया का साथ मिलना इसकी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हाल ही में सिनेपोलिस इंडिया ने अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सफलता से इंडस्ट्री में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे ‘तेरा साईं’ की रिलीज को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। निर्माता शैलेश एस. सांघवी के लिए S3 Films के बैनर तले यह फिल्म एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो एक ऐसे संदेश को प्रस्तुत करती है जो पीढ़ियों तक प्रासंगिक रहेगा। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है। निर्देशक पलाश मुच्छल ने फिल्म में साईं बाबा के कालखंड को प्रामाणिकता के साथ दर्शाने का प्रयास किया है, वहीं कहानी को मानवता, श्रद्धा और आशा के मूल भावों से जोड़ा गया है। संजय मिश्रा का साईं बाबा के रूप में सहज और संवेदनशील अभिनय फिल्म की प्रमुख विशेषताओं में से एक माना जा रहा है। निर्माण, निर्देशन और वितरण की मजबूत टीम के साथ ‘तेरा साईं’ अब एक बड़े स्तर पर दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ मराठी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bollywood Beats

मिर्ज़ापुर: द मूवी का बॉक्स ऑफिस तूफ़ान

मिर्ज़ापुर: द मूवी ने भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है। रिलीज़ के महज़ दो दिनों में फिल्म ने ₹60.44 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया है। पहले दिन ₹28.11 करोड़ और दूसरे दिन ₹32.33 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। ग़ुड्डू, मुन्‍ना और कलीन भैया की तिकड़ी ने पर्दे पर ऐसा भौकाल मचाया है कि देशभर के सिनेमाघरों में हाउसफुल बोर्ड लगे हुए हैं। फिल्म की लोकप्रियता सिर्फ़ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी इसने दो दिनों में ₹15 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। दर्शकों की ज़बरदस्त प्रतिक्रिया और ट्रेड विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक, रविवार के त्योहारों के माहौल में यह फिल्म आसानी से ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। गुरमीत सिंह के निर्देशन और पूनीत कृष्णा की लेखनी से बनी इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ ने प्रोड्यूस किया है। अली फ़ज़ल, दिव्येंदु, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे दमदार कलाकारों ने अपने अभिनय से कहानी को और भी जीवंत बना दिया है। मिर्ज़ापुर: द मूवी ने साबित कर दिया है कि यह सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक घटना है जिसने दर्शकों को फिर से अपने साथ जोड़ लिया है।

Scroll to Top