Hot News

Bollywood Beats

Bollywood Beats

Review : मिर्जापुर : द मूवी: भौकाल का सिनेमाई महाकाव्य

कलाकार: पंकज त्रिपाठी, दिव्येन्दु शर्मा, अली फजल, रशिका दुग्गल, रवि किशन, राजेश तैलंग, अभिषेक बनर्जी, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, सोनल चैहान, मोहित मलिक। डाॅयरेक्टर: गुरमती सिंह। अवधि: 3 घंटे 17 मिनट। रेटिंग: 3.5। मिर्जापुर की दुनिया ने वेब सीरीज के जरिए भारतीय दर्शकों के दिलों में जो जगह बनाई थी। अब वही जादू बड़े पर्दे पर और भी ज्यादा धमाकेदार अंदाज में लौट आया है। मिर्जापुर: द मूवी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक घटना है, जिसने दर्शकों को सीट से बांधकर रखा और सिनेमाघरों में हाउसफुल बोर्ड्स की बरसात कर दी। कहानी : फिल्म की कहानी मिर्जापुर की सत्ता, राजनीति और खून-खराबे के इर्द-गिर्द घूमती है। गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कलीन भैया के बीच की टकराहट इस बार और भी गहरी और खतरनाक हो जाती है। पटकथा में हर मोड़ पर दर्शकों को चैंकाने वाले ट्विस्ट हैं, जो उन्हें लगातार बांधे रखते हैं। लेखक पूनीत कृष्णा ने इस बार कहानी को और भी परिपक्व और सिनेमाई अंदाज में गढ़ा है, जिससे यह वेब सीरीज से अलग और भव्य अनुभव देती है। अभिनय: पंकज त्रिपाठी (कलीन भैया): शांत लेकिन खतरनाक कलीन भैया का किरदार पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर अपने अद्भुत अभिनय से अमर कर दिया है। उनकी आंखों की गहराई और संवादों की नफासत फिल्म को ऊँचाई देती है। अली फजल (गुड्डू पंडित): गुस्से और दर्द से भरे गुड्डू का किरदार अली फजल ने इस बार और भी गहराई से निभाया है। उनकी बॉडी लैंग्वेज और संवाद अदायगी दर्शकों को भीतर तक झकझोर देती है। दिव्येंदु (मुन्ना भैया): मुन्ना की सनक और सत्ता की भूख को दिव्येंदु ने इतनी शिद्दत से निभाया है कि दर्शक उनके हर सीन में रोमांचित हो जाते हैं। सहायक कलाकारों में रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और श्रीया पिलगाँवकर ने भी अपने-अपने किरदारों को मजबूती से निभाया है। निर्देशन और तकनीकी: गुरमीत सिंह का निर्देशन फिल्म को एक भव्य कैनवास पर उतारता है। कैमरा वर्क, बैकग्राउंड स्कोर और एक्शन सीक्वेंस इतने दमदार हैं कि दर्शक हर फ्रेम में मिर्जापुर की धड़कन महसूस करते हैं। सिनेमैटोग्राफी में उत्तर प्रदेश की गलियों और सत्ता के गलियारों को बेहद वास्तविक अंदाज में दिखाया गया है। संगीत और डाॅयलाॅग्स: फिल्म के संवाद पहले की तरह ही धारदार और यादगार हैं। ‘भौकाल’ और ‘सत्ता’ जैसे शब्द दर्शकों के बीच गूंजते हैं। बैकग्राउंड स्कोर कहानी की तीव्रता को और बढ़ाता है, जिससे हर एक्शन सीन और भी प्रभावशाली बन जाता है। दर्शकों की प्रतिक्रिया: फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही ₹60.44 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया है। दर्शकों का उत्साह इतना जबरदस्त है कि मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक हर जगह शो हाउसफुल जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। क्यों देखनी चाहिए: मिर्जापुर की दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने का अनोखा अनुभव मिलता है। इसमें दमदार अभिनय और यादगार संवाद से दर्शकों को आकर्षित करती है। वहीं रोमांचक कहानी और चैंकाने वाले ट्विस्ट है, और सिनेमाई पैमाने पर गढ़ा गया भव्य प्रस्तुतीकरण। मिर्जापुर : द मूवी भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रही है। यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अमिट छाप छोड़ रही है। गुड्डू, मुन्ना और कलीन भैया की तिकड़ी ने साबित कर दिया है कि मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर भी उतना ही जबरदस्त है जितना वेब सीरीज में था।

Bollywood Beats

गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ में अदनान सामी ने याद किया अमिताभ बच्चन से ‘कभी नहीं’ गंवाने का खास पल

अमिताभ बच्चन ने ‘कभी नहीं’ गाने से किया था इनकार, अदनान सामी ने कोमल नाहटा के शो में याद किया मजेदार किस्सा भारत के सबसे सम्मानित ट्रेड एनालिस्ट्स में से एक, कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज़ के नए सीज़न के साथ वापस आ गए हैं। यह सीज़न मशहूर गायकों, संगीतकारों और म्यूज़िक के दिग्गजों पर खास रोशनी डालता है, जहां वे अपनी रचनात्मक यात्रा, प्रेरणाओं और उस संगीत के पीछे की अनसुनी कहानियां साझा करते हैं, जिसने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। इस सीज़न के लेटेस्ट एपिसोड में मशहूर गायक और संगीतकार अदनान सामी बतौर खास मेहमान नजर आए। अदनान सामी, जिन्होंने भारतीय पॉप म्यूज़िक को एक नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई है, ने हाल ही में कोमल नाहटा के साथ बातचीत में अपनी संगीत यात्रा और यादगार कोलैबोरेशंस को याद किया। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ हिट ट्रैक कभी नहीं पर काम करने के अपने सपने को याद करते हुए अदनान ने बच्चन के मजेदार पहले रिएक्शन का खुलासा किया—“मैं तो बाथरूम सिंगर हूं, मैं नहीं गाता।” इस किस्से को विस्तार से बताते हुए अदनान ने बताया कि अपने दूसरे एल्बम तेरा चेहरा पर काम करने के दौरान उन्होंने हिम्मत जुटाकर अमिताभ बच्चन को कभी नहीं सुनाया। हालांकि मेगास्टार को दोनों ट्रैक बेहद पसंद आए, लेकिन गाने के लिए कहे जाने पर उन्होंने शुरुआत में झिझकते हुए कहा, “क्या बात कर रहे हो; मैं तो नहीं गाता… मैं तो बाथरूम सिंगर हूं; ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है।” अदनान ने उन्हें मिस्टर नटवरलाल और सिलसिला में उनके यादगार गानों की याद दिलाई, जिसके बाद अमिताभ बच्चन इस ट्रैक को प्रैक्टिस करने के लिए अपने साथ ले गए। जब वह स्टूडियो पहुंचे, तो टीम ने उन्हें लो-टोन नोट्स से लेकर हाई रजिस्टर तक गाने के लिए तैयार किया, जिसे उन्होंने बेहद सहजता से बखूबी निभाया। अमिताभ बच्चन की इस चिंता को भी याद करते हुए कि हेडफोन्स लगाने से गाने का जोश खत्म हो जाएगा—“हेडफोन्स में जब गाने जाऊंगा, सारा जोश खत्म हो जाएगा”—सामी ने बताया कि उन्होंने बिना हेडफोन्स के लाइव रिकॉर्डिंग की और माइक्रोफोन को कपड़े से लपेटकर रिकॉर्ड किया गया। उस असाधारण रिकॉर्डिंग सेशन को याद करते हुए *अदनान सामी ने कहा*, “वह बहुत शानदार लगे। काश उस दौर में BTS और ये सब होता, क्योंकि उन्हें रिकॉर्ड करते हुए देखना… काश मेरे पास कैमरा होता। उनके चेहरे पर जो एक्सप्रेशंस और खुशी थी—Gen Z इसे समझ नहीं पाएगी, लेकिन वो एक ‘Kodak Moment’ था।” गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज़ के साथ कोमल नाहटा भारतीय सिनेमा और संगीत से जुड़ी बातचीत को एक नया आयाम दे रहे हैं। गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज़ को YouTube चैनल पर जरूर देखें!

Bollywood Beats

रणवीर सिंह की नई सर्वाइवल फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू, दुनिया के खत्म होने की कहानी

रणवीर सिंह की महत्वाकांक्षी नई सर्वाइवल फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। अनन्या बिरला के बिरला स्टूडियोज, ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। ‘प्रलय’ में खत्म हो जाएगी आपकी जानी-पहचानी दुनिया… तैयार हो जाइए इंसानियत के अस्तित्व की लड़ाई देखने के लिए! रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली ‘प्रलय’ एक महत्वाकांक्षी एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड एक्शन थ्रिलर है। फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर मुंबई में शुरू हो गई है। इसके साथ ही भारतीय सिनेमा की बड़े पैमाने पर बनाई जा रही फिल्मों में से एक की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर – द रिवेंज’ के बाद रणवीर सिंह की अगली बड़ी फिल्म है। दोनों फिल्में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। ‘प्रलय’ के साथ रणवीर एक बार फिर ऐसी दुनिया में कदम रख रहे हैं, जिसे भारतीय सिनेमा में पहले इस तरह नहीं देखा गया है। अपनी पीढ़ी के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले रणवीर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसके निर्माता भी हैं। यह कहानी उनसे शारीरिक मेहनत के साथ-साथ भावनाओं को भी मजबूती से दिखाने की मांग करती है। अनन्या बिरला के लिए ‘प्रलय’ बिरला स्टूडियोज की एक खास फिल्म है। इसके जरिए वह सिनेमा में कुछ नया करने की कोशिश कर रही हैं और भारत के नए दौर के प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम कर रही हैं। हंसल मेहता और साहिल सैगल की ट्रू स्टोरी फिल्म्स के लिए ‘प्रलय’ ऐसी कहानी पेश करने की कोशिश है, जो अपने कंटेंट के जरिए कुछ अलग करे। यही सोच इस फिल्म की सबसे खास बातों में से एक है। ‘प्रलय’ में ‘लोका’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में नई पीढ़ी के कई प्रतिभाशाली कलाकार भी साथ आए हैं। भारत और दुनिया भर के बेहतरीन क्रिएटिव और टेक्निकल टैलेंट के साथ बनाई जा रही ‘प्रलय’ का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। हंसल मेहता के साथ मिलकर उन्होंने ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ का निर्देशन किया था और ‘लुटेरे’ के लिए भी उन्हें काफी सराहना मिली। ‘प्रलय’ दर्शकों को एक ऐसी रोमांचक कहानी में ले जाएगी, जहां दुनिया के खत्म होने का खतरा सामने है। फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है, लेकिन इसकी कहानी इंसानी भावनाओं से भी जुड़ी होगी। मुंबई की पहचान और यहां के अलग-अलग इलाकों की पृष्ठभूमि में बनी ‘प्रलय’ एक ओरिजिनल कहानी है। फिल्म में बड़े और शानदार दृश्य देखने को मिलेंगे, लेकिन इसके साथ ही कहानी इंसानी भावनाओं पर भी ध्यान देगी। फिल्म की कहानी सर्वाइवल, हिम्मत और उन चीजों के लिए लड़ने की है, जो सबसे ज्यादा मायने रखती हैं, खासकर तब जब दुनिया धीरे-धीरे खत्म होने लगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई और उसके आसपास की असली लोकेशन्स पर की जा रही है। मेकर्स असली जगहों पर शूटिंग करके फिल्म को ज्यादा वास्तविक बनाना चाहते हैं। इससे फिल्म में ज्यादा गहराई और रोमांच आएगा और दुनिया के खत्म होने की कगार पर खड़ी इस कहानी को दर्शकों के लिए और भी असली बनाया जा सकेगा। कई महीनों तक तकनीकी और गहन प्री-प्रोडक्शन के बाद अब ‘प्रलय’ के कैमरे चल पड़े हैं। फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। शूटिंग शुरू होने से पहले ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

Bollywood Beats

मैक्स, मिन और म्याऊज़ाकी : रिश्तों की गर्माहट और एक बिल्ली जो दिल जोड़ दे

कलाकार : नफीसा अली, मेधा शंकर, मंदिरा बेदी और आदिल हुसैन‌, स्टोरी, निर्देशन: पद्म कुमार राव निर्माता: शैल ओसवाल, समीक्षा ओसवाल, सेंसर: यू ए, अवधि: 143 मिनट, क्रिटिक रेटिंग : 4 स्टार इस दौर में सब जब बड़े बजट की एक्शन रोमांटिक और थ्रिलर फिल्में टिकट खिड़की पर मोटी कमाई करती है और फिल्म मेकर भी , दर्शकों के मिजाज और बॉक्स ऑफ़िस के मिजाज को देखकर ऐसी फिल्में बनाने में लगे है वहीं इस बीच अगर कोई यंग फिल्म मेकर इस भीड़ से दूर हट कर हमारे और आपके रिश्तों की गर्माहट और बड़े शहरों में परिवारो के बीच बढ़ती लगातार दूरियो पर बॉक्स ऑफिस का मोह छोड़ कर अच्छे खासे बजट के साथ फिल्म बनाए तो इसकी प्रशंसा होनी चाहिए। इस फिल्म के प्रेस प्रिव्यू शो की समाप्ति पर हर यहां मौजूद मेहमान क्रिटिक फिल्म की तारीफें करते नजर आए । स्टोरी प्लॉट:: रमेश एक सफल बिजनेसमैन है लेकिन उसकी लाइफ में सुकून खुशी तो दूर की बात सिर्फ तनाव है अपने इसी तनाव को दूर करने और जिंदगी को एक बार फिर ट्रैक पर लाने के मकसद से रमेश एक मनोचिकित्सक के साथ सेशंस अटेंड करके उससे अपने दिल की बात करता है , रमेश की पत्नी वसुधा कुछ साल पहले कैंसर की बीमारी से चल बसी, उसका इकलौता बेटा मैक्स उर्फ महेश भी अब उसके साथ नहीं रहता मैक्स अपनी एक मुस्लिम गर्ल फ्रेंड के साथ खुश है और पापा से दूरियां बना ली है , रमेश चाहता है कि उसका इकलौता बेटा उसके बिजनेस को संभाले लेकिन मैक्स को जिंगल और वेस्टर्न म्यूजिक का जुनून है और इसी में अपना करियर बनाना चाहता है, रमेश को मंजूर नहीं की एक मुस्लिम लड़की उसके परिवार की बहू बने। रमेश के पिता एक मशहूर क्लासिकल सिंगर है लेकिन उम्र के इस आखिरी पड़ाव में वह अपने बेटे रमेश के साथ नहीं एक ओल्ड होम में रहते है। इन्हीं के साथ मैक्स के साथ एक बिल्ली म्याऊंजी भी है जो स्टोरी का खास हिस्सा है। ओवर ऑल::: मेरी नजर में यह फिल्म एक भावनात्मक संदेश देती है फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि इंसानों और उनके रिश्तों के अपनापन को फिर से महसूस कराने की अच्छी कोशिश है। फिल्म उसी पुराने अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव को वापस लाने की कोशिश करेगी। फिल्म में दर्शकों को एक ऐसी दुनिया की झलक मिलेगी, जहां आधुनिक रिश्तों की जटिलताएं, परिवार के बदलते समीकरण और एक खास बिल्ली म्याऊज़ाकी कहानी का अहम हिस्सा बनकर सामने आती है।इस फिल्म की कहानी ऐसे रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जहां समय के साथ प्यार के मायने बदलते हैं, परिवार में दूरियां आती हैं और फिर कुछ खास रिश्ते लोगों को दोबारा जोड़ देते हैं। अब तक इस फिल्म ने देश विदेश के अनेक फिल्म फेस्टिवल में ना सिर्फ दर्शकों, ज्यूरी और क्रिटिक्स का ध्यान खींचा बल्कि अवॉर्ड भी अपने नाम किये। मुंबई की पृष्ठभूमि और मानसून के खूबसूरत माहौल में बनी यह फिल्म जिंदगी की छोटी बातों को आपके साथ जोड़ने में सफल है, फिल्म में म्याऊज़ाकी नाम की बिल्ली भी आपका ध्यान खींचती है ,फिल्म में बिल्ली की भूमिका इंसानों के बीच प्यार, और जुड़ाव का है।फिल्म में नई पीढ़ी के स्टार्स के साथ अनुभवी स्टार्स ने खुद को फिल्म की स्टोरी के किरदार में खुद को ढाल अभिनय किया यही वजह है सभी दर्शकों की वाह वाही लूटने में कामयाब रहे। इन कलाकारो का अभिनय फिल्म को और मजबूती प्रदान करता हैं। फिल्म के लेखक निर्देशक पद्मकुमार नरसिम्हामूर्ति की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने अपनी लिखी स्क्रिप्ट को स्टार्ट टू एंड कही भी ट्रैक से भटकने नहीं दिया फिल्म का हर किरदार स्टोरी का अहम हिस्सा है उन्होंने फिल्म नगरी के दिग्गज और न्यू कमर्स कलाकारों को एक साथ पेश किया और सभी कलाकारों से उनकी क्षमता के मुताबिक बेहतरीन काम किया, अगर पद्म फिल्म को दस से पंद्रह मिनट तक कम रखते तो स्टार्ट टू एंड फिल्म हर क्लास के दर्शक को बांध कर रखती। शायद पहली बार उन्होंने एक बिल्ली को कहानी का अहम हिस्सा बना कर पेश किया , फिल्मों में डॉग तो अक्सर नजर आते है लेकिन पद्म कुमार ने बिल्ली को पेश करके एक नई शुरुआत की। अगर आप एक बेहतरीन स्टोरी पर दिग्गज स्टार्स साथ बनी एक सार्थक फिल्म देखना चाहते है तो यह फिल्म आपके लिए है।

Bollywood Beats

ज़हरीली खेती पर बड़ा खुलासा: ‘द इंडिया स्टोरी’ की टीम ने दिल्ली में उठाई जनस्वास्थ्य की गंभीर चिंता

नई दिल्ली : फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ की टीम ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कीटनाशक आधारित खेती के खतरनाक प्रभावों पर गंभीर चिंता जताई। इस मौके पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री काजल अग्रवाल, अभिनेता श्रेयस तलपड़े और निर्देशक चेट्टन डीके मौजूद रहे। सभी ने मिलकर फिल्म के जरिए समाज को जागरूक करने की अपनी कोशिश को साझा किया। फिल्म के उद्देश्य पर बात करते हुए निर्देशक चेट्टन डीके ने कहा, “द इंडिया स्टोरी किसानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन हानिकारक रसायनों के दुरुपयोग के खिलाफ है जो चुपचाप हमारी खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर जाते हैं। इस फिल्म के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य को लेकर एक जरूरी चर्चा शुरू करना चाहते हैं। अगर यह कहानी कुछ परिवारों को भी अपने खानपान को लेकर जागरूक करती है, तो हम अपने मकसद को सफल मानेंगे।” अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने कहा कि यह विषय उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहराई से छू गया। उन्होंने कहा, “एक अभिभावक होने के नाते यह कहानी मुझे भावनात्मक रूप से प्रभावित करती है। हम अक्सर यह नहीं समझ पाते कि रोजाना हमारी थाली में क्या पहुंच रहा है और इसका हमारे बच्चों पर क्या असर पड़ सकता है। उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक चेतावनी के रूप में भी देखेंगे।” वहीं काजल अग्रवाल ने भी इस मुद्दे की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा, “मां बनने के बाद इस फिल्म को लेकर मेरा नजरिया पूरी तरह बदल गया। द इंडिया स्टोरी की तैयारी के दौरान मुझे कई ऐसे तथ्य पता चले जो बेहद परेशान करने वाले थे। यह फिल्म सिर्फ खाद्य मिलावट या कीटनाशक खेती के बारे में नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के बारे में है।” ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और MIG प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से बनी यह फिल्म चेट्टन डीके द्वारा निर्देशित है, जबकि सागर बी. शिंदे इसके लेखक और निर्माता हैं। ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई 2026 को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bollywood Beats

स्टाइलिश एक्शन, ऐल्फा सीता और दुर्गा के स्पाई यूनिवर्स का नया अध्याय

रेटिंग : 3/5 स्टार डायरेक्टर : शिव रवैल क्लाकार : आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, ऋतिक रोशन कहानी और निर्देशन सबसे पहले तो ऐल्फा के बारे में बता देनो चाहता हूं, कि कोई किंतु-परंतु नहीं कोई ऊल-जुलुल सोच, बस एक्शन और गैलमर से भरी फिल्म का आनंद उठाइए। आईए अब बात करते हैं, आगे की कहानी की। फिल्म की शुरुआत सीता (आलिया भट्ट) के बचपन से होती है, जहाँ उसके पिता (बॉबी देओल) उसे एक हत्यारे के रूप में प्रशिक्षित करते हैं। जैसे-जैसे वह बड़ी होती है, उसे एहसास होता है कि उसके पिता ही असली खलनायक हैं। कहानी का असली संघर्ष तब शुरू होता है जब सीता अपने पिता के खिलाफ खड़ी होती है और अपने पिता का काला ऐल्फा बनाने को काला साम्राज्य तहस-नहस कर देती है। आगे चलकर सीता शरवरी के साथ मिलकर उन्हें रोकने का संकल्प लेती है। निर्देशन: शिव रावल ने फिल्म को तेज गति और स्टाइलिश विजुअल्स के साथ प्रस्तुत किया है। कैमरा वर्क और एडिटिंग दर्शकों को लगातार रोमांचित रखते हैं। हालांकि कुछ जगहों पर कहानी हॉलीवुड स्पाई फिल्मों से प्रभावित लगती है, लेकिन भारतीय भावनात्मक पृष्ठभूमि इसे अलग पहचान देती है। अभिनय और किरदार आलिया भट्ट : आलिया ने सीता का किरदार निभाते हुए एक बार फिर साबित किया कि वह केवल रोमांटिक या ड्रामेटिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं। उनके एक्शन सीक्वेंस इतने सशक्त हैं कि दर्शक हैरान रह जाते हैं। तलवारबाजी, हाथ से हाथ की लड़ाई और हाई-ऑक्टेन स्टंट्स में आलिया पूरी तरह से फिट बैठती हैं। लेकिन केवल एक्शन ही नहीं, भावनात्मक दृश्यों में भी उन्होंने गहरी संवेदनशीलता दिखाई है। जब सीता अपने पिता के खिलाफ खड़ी होती है, उस समय उनकी आँखों में जो दर्द और दृढ़ संकल्प झलकता है, वह दर्शकों को भीतर तक छू जाता है। आलिया ने इस किरदार को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी जीवंत कर दिया है। शरवरी : शरवरी इस फिल्म में नई ऊर्जा लेकर आती हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ताजगी से भरी हुई है और आलिया के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। दोनों के बीच की साझेदारी दर्शकों को यह महसूस कराती है कि महिला किरदार भी बड़े पर्दे पर उतने ही दमदार और प्रभावशाली हो सकते हैं जितने पुरुष किरदार। शरवरी ने अपने किरदार में मासूमियत और दृढ़ता दोनों का संतुलन बखूबी दिखाया है। अनिल कपूर : अनिल कपूर का किरदार कहानी को जोड़ने वाला धागा है। उनकी उपस्थिति फिल्म को और मजबूत बनाती है। वह अपने अनुभव और अभिनय कौशल से हर दृश्य को विश्वसनीय बनाते हैं। बॉबी देओल : बॉबी देओल खलनायक के रूप में फिल्म में गहरी छाप छोड़ते हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी मजबूत है कि जब भी वह पर्दे पर आते हैं, दर्शकों का ध्यान उन्हीं पर टिक जाता है। हालांकि कुछ जगहों पर उनके संवाद थोड़े अस्वाभाविक लगते हैं, लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज और निगाहों का असर इतना गहरा है कि वह कमी ज्यादा महसूस नहीं होती। अपने खलनायक के ओहदे में बाबी देओल सफल हो गए हैं। ऋतिक रोशन : ‘कबीर’ के रूप में ऋतिक का कैमियो दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज है। उनकी एंट्री फिल्म को और रोमांचक बना देती है और यह स्पष्ट कर देती है कि केवल एक फिल्म नहीं बल्कि यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। तकनीकी पहलू : एक्शन सीक्वेंस : फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसके महिला-प्रधान एक्शन सीक्वेंस हैं। आलिया और शरवरी के फाइट सीन्स इतने शानदार तरीके से कोरियोग्राफ किए गए हैं कि दर्शक सीट से हिल नहीं पाते। कैमरा एंगल्स और एडिटिंग ने इन दृश्यों को और भी रोमांचक बना दिया है। VFX और CGI  विजुअल्स आकर्षक हैं और कई जगहों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगते हैं। हालांकि कुछ सीन्स में CGI पूरी तरह वास्तविक नहीं लगता, लेकिन कुल मिलाकर यह फिल्म को भव्यता प्रदान करता है। संगीत और बैकग्राउंड : गाने थोड़े जबरदस्ती जोड़े गए लगते हैं और कहानी की गति को धीमा करते हैं। लेकिन बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की गति बनाए रखता है और रोमांच को बढ़ाता है। खासकर एक्शन सीक्वेंस में संगीत का प्रभाव दर्शकों को और भी जोश से भर देता है। बॉक्स ऑफिस और प्रतिक्रिया पहले दिन का प्रदर्शन : फिल्म ने पहले दिन लगभग ₹3 करोड़ की कमाई की और 90,000 टिकटों की बिक्री हुई। यह आंकड़ा महिला-प्रधान स्पाई थ्रिलर के लिए अच्छा माना जा सकता है। दर्शकों की प्रतिक्रिया : दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही। कुछ ने इसे ‘कमर्शियल एंटरटेनर’ कहा और आलिया-शरवरी की जोड़ी की तारीफ की। वहीं कुछ ने कहानी को कमजोर बताया और कहा कि फिल्म केवल एक्शन और विजुअल्स पर निर्भर है। ऐल्फा भारतीय सिनेमा में महिला-प्रधान स्पाई थ्रिलर की शुरुआत करती है। आलिया और शरवरी का अभिनय इसे देखने लायक बनाता है। कहानी में कुछ कमजोरियाँ हैं, लेकिन एक्शन और विजुअल्स इसे मनोरंजक बनाते हैं। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए है जो बड़े पर्दे पर स्टाइलिश एक्शन और मजबूत महिला किरदार देखना चाहते हैं। तो अब सारे बहाने छोड़ इस वीकेंड पर फिल्म को आनंद उठाने से ने चूकें।

Bollywood Beats

मनोज बाजपेयी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर लॉन्च किया, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

फिल्म उत्तर दा पुत्तर का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने लॉन्च किया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी “करम बड़े या किस्मत?” जैसे दिलचस्प सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें इमोशन, ट्विस्ट और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में कहानी की झलक दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने का वादा करती है। इस फिल्म का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म का लेखन और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है, जो संदीप कपूर की कहानी पर आधारित है। यह टेलर उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए फिल्म के कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और व्यंग्य के मिश्रण की झलक देता है। प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स इससे पहले जुगाड़, अनारकली ऑफ आरा और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म भोंसले “जैसी कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के लिए जानी जाती है और अब “उत्तर दा पुत्तर’” के साथ एक और अलग कहानी लेकर आ रही है। फिल्म में अनु कपूर, पवन मल्होत्रा, रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, समिट गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। उत्तर दा पुत्तर 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bollywood Beats

‘उत्तर दा पुत्तर’ का टीज़र रिलीज़; दिशा और किस्मत की दिलचस्प कहानी का पहला झलक

फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ के निर्माताओं ने आज फिल्म का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, जो दर्शकों को एक ऐसी दुनिया की पहली झलक देता है जहाँ दिशा, किस्मत और रोज़मर्रा की ज़िंदगी अनोखे और अप्रत्याशित तरीके से आपस में टकराती हैं।  फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का मूल भाव आस्था और तर्क के बीच संतुलन को दर्शाता है। यह फिल्म इस विचार को सामने लाती है कि जहां मान्यताएँ हमें मार्गदर्शन और सुकून देती हैं, वहीं असली बदलाव आत्मविश्वास और सही कदम उठाने से आता है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने प्रमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म की कहानी संदीप कपूर की है, जबकि लेखन और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है। टीज़र फिल्म की दिलचस्प कहानी की झलक देता है, जो इस विश्वास पर आधारित है कि किसी व्यक्ति की किस्मत सिर्फ सही दिशा ढूंढ लेने से बदल सकती है। हास्य, पारिवारिक रिश्तों और हल्के-फुल्के रहस्य के साथ यह कहानी “सही उत्तर” की तलाश को केवल भौगोलिक दिशा से कहीं आगे ले जाती है। फिल्म में अनु कपूर, रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, पवन मल्होत्रा, इश्तियाक खान, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, सुमित गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं, जो इस अनोखी कहानी को जीवंत बनाते हैं। टीज़र में वास्तु और किस्मत जैसे विषयों के इर्द-गिर्द जिज्ञासा पैदा की गई है, वहीं इसका हल्का-फुल्का अंदाज़ फिल्म की खास पहचान को दर्शाता है। “Search For Right Direction Begins…” टैगलाइन के साथ ‘उत्तर दा पुत्तर’ दर्शकों को एक ऐसी यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है, जिसमें हंसी, सरप्राइज़ और कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता संदीप कपूर ने कहा, “उत्तर दा पुत्तर एक बेहद जुड़ी हुई कहानी है। हम में से कई लोग अपनी ज़िंदगी में कभी न कभी जवाब ढूंढने के लिए बाहर देखते हैं, कभी दिशाओं में तो कभी संकेतों में। यह फिल्म उसी विचार को मनोरंजक और दिलचस्प तरीके से पेश करती है। टीज़र सिर्फ उस मज़ेदार सफर की एक झलक है, जो दर्शकों का इंतज़ार कर रहा है।” प्रमोडोम मोशन पिक्चर्स, जिसने जुगाड़, अनारकली ऑफ आरा और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भोन्सले जैसी कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों का निर्माण किया है, ‘उत्तर दा पुत्तर’ के साथ एक बार फिर अलग और अनोखी कहानी दर्शकों के सामने लेकर आ रहा है। ‘उत्तर दा पुत्तर’ 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Bollywood Beats

दिल्ली में आयोजित हुई पंजाबी फिल्म “कैरी ऑन जट्टा 4” का भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली : बहुप्रतीक्षित पंजाबी कॉमेडी फिल्म “कैरी ऑन जट्टा 4” के प्रमोशन के तहत दिल्ली में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म के प्रमुख कलाकार गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों और पुखराज भल्ला मौजूद रहे। “कैरी ऑन जट्टा” पंजाबी सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक रही है। इसके पहले तीन भागों की सफलता के बाद अब चौथा भाग दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। फिल्म के बारे में बात करते हुए गिप्पी ग्रेवाल ने बताया, “जब यह फिल्म मेरे पास आई, तो मुझे इसकी स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। उस समय हमारे पास ज्यादा बजट नहीं था, इसलिए मैंने अपने दोस्तों की मदद से एक टीम बनाई और खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस किया। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात रही कि फिल्म को दर्शकों ने इतना प्यार दिया, जिसके बाद हमने इसके दूसरे और तीसरे भाग बनाए, और अब चौथा भाग आपके सामने है।” उन्होंने आगे कहा कि चौथे भाग के दौरान टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, खासकर उस समय जब फिल्म के अहम कलाकार भल्ला साहब का निधन हो गया। “हमें लगा कि अब यह फिल्म बन पाना मुश्किल है, क्योंकि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। लेकिन बाद में एआई तकनीक की मदद से उन्हें फिल्म में शामिल करने का विचार आया। शुरुआत में हमें संदेह था, लेकिन जब हमारी टीम ने एक छोटा सा वीडियो बनाकर दिखाया, तो वह बेहद प्रभावशाली था। इसके बाद हमने भल्ला साहब के परिवार से अनुमति ली, और उनकी सहमति के बाद ही आगे बढ़े।” सरगुन मेहता ने कहा, “मैंने ‘कैरी ऑन जट्टा’ देखकर ही इस इंडस्ट्री में आने का सपना देखा था। आज इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है।” बिन्नू ढिल्लों ने भावुक होते हुए कहा, “इस फिल्म में भल्ला साहब की बहुत याद आई। वह एक शानदार और उदार कलाकार थे। उन्होंने हमें कई यादगार पल दिए हैं। यह फिल्म पूरी तरह कॉमेडी से भरपूर है और दर्शकों को इस बार भी हंसी से लोटपोट कर देगी।” इस फिल्म के जरिए भल्ला साहब के बेटे पुखराज भल्ला भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जो इस फिल्म का एक खास आकर्षण है। “कैरी ऑन जट्टा 4” 26 जून को पूरे भारत में रिलीज होने जा रही है।

Bollywood Beats

कंगना रनौत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जताया आभार, ‘भारत भाग्य विधाता’ को किया टैक्स फ्री घोषित

नई दिल्ली : स्टारर फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म की रिलीज़ से पहले कंगना अपनी टीम के साथ देशभर में यात्रा कर रही हैं, जहां वे उन असली नायकों को सम्मानित कर रही हैं जो संकट के समय चुपचाप देश की सेवा करते हैं। भुवनेश्वर और रायपुर के बाद यह अभियान दिल्ली पहुंचा, जहां फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस मौके पर दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री भी मौजूद रहीं। कंगना और मुख्यमंत्री ने मिलकर दिल्ली के कई रियल-लाइफ हीरोज को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत भाग्य विधाता को दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित करने का ऐलान किया। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए, जिनमें अन्नपूर्णा देवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. राज भूषण चौधरी, प्रताप राव जाधव, गिरिराज सिंह और आशीष सूद प्रमुख रहे। इस अवसर पर कंगना रनौत ने कहा, “मैं हमारी फिल्म की पूरी टीम की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल से धन्यवाद करती हूं। उन्होंने दिल्ली के विकास और प्रशासन में जो परिवर्तन किए हैं, वह सराहनीय हैं। जब मैंने उन्हें इस स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया, तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी, जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी।” वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंगना की सराहना करते हुए कहा, “कंगना रनौत संसद में एक मजबूत आवाज हैं, जो सिनेमा और देश के लोगों के लिए लगातार संघर्ष करती हैं। उनकी फिल्म यह संदेश देती है कि देशभक्ति केवल वर्दीधारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक के भीतर होती है।” इस विशेष पहल के तहत फिल्म की टीम देशभर में अलग-अलग शहरों में स्क्रीनिंग आयोजित कर रही है, जहां पुलिसकर्मी, नर्स, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को आमंत्रित कर सम्मानित किया जा रहा है। दिल्ली में भी कई अनदेखे नायकों—निशी पाठक, पुष्पा, सुमन, मेनका, नम्रता यादव, नीति शर्मा, बीके खुराना और शशि लाल—को ‘भारत भाग्य विधाता’ बैज देकर सम्मानित किया गया। फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसे पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशंस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Scroll to Top