- The Embassy of the People’s Republic of China in New Delhi, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की अनूठी सांस्कृतिक जुगलबंदी, 30 और 31 अक्टूबर को फिल्म डिवीजन ऑडिटोरियम में सजेगी महफिल
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में पहली बार आयोजित होने जा रहे “1st Delhi International Film Festival Chinese Film Festival 2026” की आधिकारिक घोषणा बुधवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में की गई। यह महोत्सव 30 और 31 अक्टूबर को नई दिल्ली के फिल्म डिवीजन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें चीन और भारत की 10 से अधिक चर्चित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन चीन के दूतावास, दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन के मिनिस्टर काउंसलर वांग शिनमिंग और फर्स्ट सेक्रेटरी डॉ. झांग हेलिन ने महोत्सव की आकर्षक ट्रॉफी और मेडल का भव्य अनावरण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सिनेमा भारत और चीन के बीच सांस्कृतिक संवाद एवं मैत्री को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक एवं फेस्टिवल डायरेक्टर राम किशोर परचा ने इसे दोनों देशों के फिल्म उद्योगों के बीच सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
महोत्सव का उद्घाटन 30 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग करेंगे, जबकि समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण 31 अक्टूबर शाम 6 बजे आयोजित होगा। प्रसिद्ध रंगकर्मी अरविंद गौड़ जूरी प्रमुख की भूमिका निभाएंगे।
महोत्सव के दौरान विशेष सिनेमा वर्कशॉप, फिल्म चर्चा सत्र तथा भारत-चीन को-प्रोडक्शन और सहयोग पर विशेष संवाद भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवा फिल्मकारों और छात्रों को अंतरराष्ट्रीय सिनेमा को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
महोत्सव की मुख्य कड़ियाँ (Schedule at a Glance):
* तारीख: 30 और 31 अक्टूबर 2026
* स्थान (वेन्यू): फिल्म डिवीजन ऑडिटोरियम (FDA), महादेव रोड, नई दिल्ली
* भव्य उद्घाटन समारोह: 30 अक्टूबर 2026, सुबह 11:30 बजे (विशिष्ट अतिथि: महामहिम शू फेइहोंग, चीनी राजदूत)
* सिनेमा वर्कशॉप (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा सहयोग): दोनों दिन दोपहर 3:00 बजे
* को-प्रोडक्शन और कोलैबोरेशन टॉक: 31 अक्टूबर 2026
* समापन व पुरस्कार वितरण: 31 अक्टूबर 2026, शाम 06:00 बजे









