Hot News

September 24, 2026

Business Buzz

एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

इसके जरिए ग्राहक अब एसबीआई योनो पर 100% डिजिटल और आसान प्रक्रिया से सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं डिजिटल आवेदन प्रक्रिया के ज़रिए बस 10 मिनट में सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड प्राप्त किया जा सकता है नई दिल्ली : भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो पर एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लॉन्च की घोषणा की, जिससे ग्राहकों को बिना किसी झंझट के डिजिटल तरीके से फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पाने की सुविधा मिलेगी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष, श्री चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने इस डिजिटल प्रक्रिया का शुभारंभ किया और इस मौके पर एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री अश्विनी कुमार तिवारी और एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, श्रीमती सलिला पांडे भी मौजूद थीं। एसबीआई योनो पर शुरू की गई इस पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया से ग्राहकों के लिए क्रेडिट की सुविधा पाना अब और भी आसान हो गया है। ग्राहक एसबीआई योनो के ज़रिए चार अलग-अलग सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड – यानी एसबीआई कार्ड एलीट, एसबीआई कार्ड प्राइम, सिंपलीक्लिक एसबीआई कार्ड और सिंपलीसेव एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लॉन्च के जरिए एसबीआई कार्ड की क्रेडिट कार्ड विशेषज्ञता और एसबीआई की व्यापक पहुंच के साथ योनो प्लेटफ़ॉर्म की डिजिटल खूबियों को जोड़ा गया है, ताकि ग्राहकों को एक सरल और बेहतर अनुभव मिल सके। एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉज़िट रखने वाले ग्राहक अब एसबीआई योनो पर बिना किसी कागजी कार्रवाई के सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पहल फिक्स्ड डिपॉज़िट की सुरक्षा को क्रेडिट कार्ड की सुविधा और फ़ायदों के साथ जोड़ती है, जो ग्राहकों के लिए रोज़मर्रा के खर्चों को और भी फ़ायदेमंद बना देती है। एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ़ एग्जीक्यूटिव ऑफ़िसर, श्रीमती सलिला पांडे ने कहा, “अब ग्राहक बेहद आसान और सुविधाजनक तरीके से, बिना किसी कागजी कार्रवाई के 100% डिजिटल प्रक्रिया के ज़रिए सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। एसबीआई योनो पर एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लिए शुरू की गई इस नई डिजिटल प्रक्रिया से क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना अब और भी आसान हो गया है, जिससे ग्राहक कुछ ही मिनटों में अपने फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड हासिल कर सकते हैं। एसबीआई योनो पर उपलब्ध एसबीआई क्रेडिट कार्ड्स की बड़ी रेंज ग्राहकों को ज़्यादा विकल्प देती है और वे अपनी ज़रूरतों के हिसाब से अपने लिए सही कार्ड चुन सकते हैं। एसबीआई कार्ड में, हमने ग्राहकों को हमेशा सबसे ज्यादा अहमियत दी है और हम हर कदम पर ग्राहकों के अनुभव को बेहतर और सार्थक बनाने की कोशिश करते रहते हैं।” एसबीआई योनो पर उपलब्ध सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लोगों के लिए औपचारिक क्रेडिट सिस्टम से जुड़ने का एक आसान माध्यम है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो अपना क्रेडिट प्रोफ़ाइल बनाना या उसे मज़बूत करना चाहते हैं। इस नए कदम से साफ जाहिर है कि एसबीआई कार्ड डिजिटल तरीके से ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की कोशिश के साथ औपचारिक क्रेडिट तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रहा है। मौजूदा दौर में ग्राहक फाइनेंस से जुड़ी सेवाएं तुरंत, आसान तरीके से और एक ही जगह पर प्राप्त करने की उम्मीद करते हैं, और एसबीआई कार्ड ने टेक्नोलॉजी पर आधारित ऐसे समाधानों में निवेश करना जारी रखा है जो रोजमर्रा के वित्तीय लेनदेन को और भी ज्यादा आसान बनाते हैं।

Bollywood Beats

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर ने दर्शकों पर छोड़ा कभी न मिटने वाला इंप्रेशन

रणबीर कपूर का सामने आया संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से फर्स्ट लुक, देख कर हो जाएंगे दीवाने संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की धड़कन संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही ‘लव एंड वॉर’ सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस फिल्म में इंडस्ट्री के तीन सबसे बड़े और बेहद टैलेंटेड स्टार्स जैसे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। इस तरह से SLB अपनी दमदार कास्ट के साथ दर्शकों के लिए एक बेहतरीन और कभी न भूलने वाली वन-ऑफ-अ-काइंड सिनेमैटिक स्पेक्टेकल बना रहे हैं। बेसब्री से फिल्म से जुड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब मेकर्स ने फिल्म की मच अवेटेड पहली झलक पेश कर दी है। जी हां, फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट कर दिया गया है। रणबीर कपूर जारी किए गए फर्स्ट लुक पोस्टर में बहुत अच्छे लग रहे हैं, और एक और अलग किरदार में परफेक्शन के साथ डूबे हुए नजर आ रहे हैं। SLB के हर प्रोजेक्ट की तरह इस प्रोजेक्ट में भी भव्यता और बारीकी से हर एक बात पर ध्यान दिया गया है, जिसका सबूत यह पोस्टर है। पोस्टर से यह साफ है कि फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू चलाने वाली है। रणबीर इस तरह के अवतार में पहले कभी नहीं देखे गए हैं, और दर्शकों ने भी लव एंड वॉर में उनके इस तरह के लुक की उम्मीद नहीं की थी। कहना होगा कि SLB ने इस बार भी अपना कमाल दिखाया है, जिससे दर्शक हैरान रह गए हैं। पोस्टर से साथ सामने आया BGM विज़ुअल्स के साथ पूरी तरह से जा रहा है। इस तरह से एक बार फिर म्यूजिक के मामले में SLB अपनी कमाल के परफेक्शन को दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है – https://www.instagram.com/p/DdqIVtKoV_s/?stkn=anhiOGk3cXNqcGJ2 SLB द्वारा स्क्रीन पर रोमांस लाते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता, ऐसे में दर्शक लव एंड वॉर के जरिए लंबे समय के बाद फिर से प्यार का जादू देखने के साथ महसूस करने वाले हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पोस्टर ने फिल्म की रिलीज़ के लिए एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। संजय लीला भंसाली की “लव एंड वॉर” में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में हैं। यह 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Expert Opinion

Seed industry aims to raise India’s share of global seed trade from 1% to 10% by 2035 : FSII

Seed industry experts launched the report on vegetable seed market on 10th AGM of FSII Industry seeks a single national framework, faster approvals and stronger IP protection to boost innovation in oilseeds and pulses New Delhi : The Indian seed industry aims to raise India’s share of global seed trade from around 1% to 10% by 2035, while strengthening domestic innovation and self-reliance in strategically important crops such as oilseeds and pulses, the Federation of Seed Industry of India (FSII) said on Thursday. Setting out the goal at the FSII Knowledge Day 2026, held as part of its 10th Annual General Meeting in New Delhi, FSII said the industry, valued at $3.6 billion and expected to cross $5 billion by 2030, will contribute to Atmanirbharta in line with the vision of Prime Minister Narendra Modi. Ajai Rana, Chairman, FSII and MD & CEO, Savannah Seeds, said, “India has the science, the talent and the farmers to become a major player in the global seed market. Government initiatives such as the national Mission on High-Yielding Seeds are important steps. The industry is ready to invest more in research, especially in oilseeds and pulses.” Outlining the industry’s asks, he said, “We need a single national framework for seed regulation with predictable timelines, faster science-based approvals for new varieties, traits and technologies, and stronger protection of intellectual property, especially in oilseeds and pulses. This will give companies the confidence to make long-term investments.” The industry believes that there is merit in giving a decisive push to R&D investments as it is directly proportional to a nation’s GDP. “While developed countries spend about 3-4% of their GDP on R&D, our investment is much below one percent. Research suggests that every rupee spent on on R&D can give a return of Rs 13,” added Rana. Rana also said that there was need for the industry and government to work together. Citing edible oil import dependence, he added, “If government and industry can come together, we can achieve self sufficiency in edible oil in less than 10 years. The industry has developed mustard hybrids which give farmers yields of one tonne per acre adding significantly to their incomes, unlike wheat which gives less returns. If we can divert some land to mustard from wheat, this shall significantly enhance farmers income, while ensuring self-sufficiency, and reducing our import dependence.” Kishore Jaiswal, progressive farmer and Convenor, National Farmers’ Empowerment Initiative (NFEI), said, “Farmers adopt better seed once they see the results in their fields. Good seed gives us higher yields and better protection against pests and bad weather. Indian farmers want access to the latest seed technologies at the same time as farmers in other countries.” Experts also highlighted the growing economic and resilience value of improved seed technologies among vegetable farmers in India. Evidence from vegetable farmers across five major vegetable-producing states shows that 93% of farmers use hybrid seed, with 68% sourcing seed through dealers, while quality, cost and reliability remain key considerations in seed selection. “Our findings indicate that improved seed is translating into economic value, with an average cultivation cost of Rs 1.07 lakh per acre and an average reported return on investment (ROI) of 2.7x. Importantly, 85% of farmers reported improved crop resilience, while 61% considered contemporary varieties climate-ready, underlining the role of varietal innovation in helping farmers respond to changing growing conditions,” said Dr K Vijayaraghavan, Chairman and CEO, Sathguru Management Consultants, Hyderabad. A Report “Transformation of India’s Vegetable Seed Sector” prepared by Sathguru Management Consultants and Ministry of Foreign Affairs, Netherlands. The findings of the Report also point to an opportunity to unlock further value, with awareness and adoption of specific climate- and biotic-stress traits remaining limited and farmers continuing to rely on generic pesticide applications for crop protection. Also present were Dr. Paresh Verma, Director General, FSII; Marion van Schaik, Counsellor, Agriculture, Embassy of the Kingdom of the Netherlands, New Delhi; and Dr. Manish Diwan, GGM & Head, RDF, BIRAC.

Cultural Journeys

ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026 : हमारी कहानियाँ, हमारा भविष्य” – नौ देशों के रंगमंच से गूंजेगी एकता की गाथा

भारत की मेजबानी में सजेगा विश्व रंगमंच – “हमारी कहानियाँ, हमारा भविष्य” थीम पर होगा ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल संस्कृति मंत्रालय/ नई दिल्ली : ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026, ‘हमारी कहानियाँ, हमारा भविष्य’ थीम के तहत अलग-अलग थिएटर ट्रेडिशन को एक साथ लाएगा, जिसमें 9 देश और 100 से ज़्यादा देश शामिल होंगे। श्री विवेक अग्रवाल, IAS, माननीय सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर, नई दिल्ली में होने वाले तीन दिन के इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल पर मीडिया को संबोधित किया। नई दिल्ली, भारत में हुए ब्रिक्स समिट के सफल समापन के बाद, भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत ‘ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल’ 2026 के साथ एक और महत्वपूर्ण महोत्सव का आतिथ्य करने के लिए तैयार है । यह फेस्टिवल 12 से 14 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में 9 देशों – भारत, थाईलैंड, इंडोनेशिया, रूस, वियतनाम, ईरान, साउथ अफ्रीका, कज़ाकिस्तान, इथियोपिया और ब्रिक्स के सदस्य और पार्टनर देशों के सौ से अधिक कला-प्रेमियों के साथ होगा। यह फेस्टिवल ब्रिक्स सदस्य देशों और पार्टनर देशों के थिएटर प्रैक्टिशनर, स्कॉलर्स, स्टूडेंट्स और ऑडियंस को थिएटर ट्रेडिशन, कंटेंपररी परफॉर्मेंस प्रैक्टिस और शेयर्ड कल्चरल वैल्यूज़ की विविधता का संगम के लिए एक साथ लाएगा । इस महोत्सव में हिस्सा लेने वाले देशों के ‘नेशनल थिएटर स्कूल’ और महत्वपूर्ण थिएटर इंस्टीट्यूशन हिस्सा लेंगे, जिसमें रूस को उसके ‘नेशनल इंस्टीट्यूट’ और ‘नेशनल कल्चरल इंस्टीट्यूट’ के दो समूह अपनी प्रस्तुति करेंगे। महोत्सव का उद्घाटन 12 अक्टूबर को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा परिसर में होगा । नई दिल्ली के चार प्रेक्षागृहों में नाट्य प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनमें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अभिमंच ऑडिटोरियम तथा सम्मुख सभागार, कमानी सभागार, एल.टी.जी. सभागार, मेघदूत थिएटर शामिल हैं। प्रतुतियों के लिए टिकट BookMyShow पर ₹200/- प्रति टिकट की आसान कीमत पर मिलेंगे, जिससे दर्शक इंटरनेशनल थिएटर शो-केस का अनुभव कर सकेंगे। मीडिया को संबोधित करते हुए, श्री विवेक अग्रवाल, IAS, माननीय सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया, भारत की ओर से ‘ब्रिक्स  कल्चरल एजेंडा’ में इस पहल की अहमियत पर ज़ोर दिया गया । भारत ने 2026 के लिए ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है, जिसका थीम है “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी”, यानी ‘”सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण” जिसमें ब्रिक्स देशों में कोऑपरेशन को मज़बूत करने के लिए आम-जन को ध्यान में रखकर तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए दृष्टि अपनाया गया है। श्री विवेक अग्रवाल, आईएएस, माननीय सचिव, संस्कृति मंत्रालय ने कहा, भारत की अध्यक्षता में, ब्रिक्स कल्चर ट्रैक के ज़रिए सहयोग तीन ज़रूरी क्षेत्र पर केंद्रित है: • कॉपीराइट, डिजिटल इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित कल्चरल और क्रिएटिव इंडस्ट्री में सहयोग को बढ़ावा देना; • कल्चरल हेरिटेज की सुरक्षा को मज़बूत करना और कल्चरल प्रॉपर्टी की वापसी के लिए सहयोग करना; और • क्लाइमेट रेजिलिएंस और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में कल्चर की भूमिका पर बातचीत को बढ़ावा देना। भारत की अध्यक्षता में होने वाले ब्रिक्स कल्चर वर्किंग ग्रुप के एंगेजमेंट के दौरान संस्कृति मंत्रालय इन ज़रूरी बातों पर भी ज़ोर देगी। कल्चर ट्रैक के तहत BRICS कल्चर वर्किंग ग्रुप (CWG) और ब्रिक्स देशों  के कल्चर मिनिस्टर्स की बैठक के ज़रिए एंगेजमेंट को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे हिस्सा लेने वाले देशों के बीच कोलेबोरेटिव इनिशिएटिव, प्रोफेशनल एक्सचेंज और इंस्टीट्यूशनल पार्टनरशिप हो रही है। इस बैकग्राउंड में, ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026 थिएटर के ज़रिए आर्टिस्टिक और कल्चरल एक्सचेंज के लिए एक डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म देना चाहता है। यह फेस्टिवल हिस्सा लेने वाले देशों की नाट्य प्रस्तुतियाँ दिखाएगा, जो क्लासिकल, कंटेम्पररी और एक्सपेरिमेंटल फॉर्म्स सहित थिएटर ट्रेडिशन की एक बड़ी रेंज को रिप्रेजेंट करेगा। गम्भीर आर्टिस्टिक एंगेजमेंट और प्रोफेशनल एक्सचेंज को बढ़ावा देने के लिए, हर थिएटर परफॉर्मेंस के बाद सुबह एक इंटरैक्टिव थिएटर वर्कशॉप और डिस्कशन सेशन रखा जाएगा। इन सेशन में उन प्रस्तुतियों के डायरेक्टर, कास्ट और क्रू मेंबर शामिल होंगे। इंटरैक्टिव सेशन में ये शामिल होंगे: ● उस प्रोडक्शन के आर्टिस्टिक विज़न, थीम और प्रोडक्शन प्रोसेस पर डिस्कशन; ● परफॉर्मेंस ट्रेडिशन, एक्टिंग मेथड, स्टेजक्राफ्ट और टेक्निकल डिज़ाइन पर एक्सचेंज; ● ऑडियंस के साथ इंटरेक्शन और सवाल-जवाब सेशन; और ● इंटरकल्चरल लर्निंग और क्रिएटिव डायलॉग को बढ़ावा देने के मकसद से कोलेबोरेटिव एक्सरसाइज। इस महोत्सव का उद्येश्य ब्रिक्स  देशों में थिएटर कम्युनिटी के बीच आपसी सीख को बढ़ावा देना, प्रोफेशनल नेटवर्क को मजबूत करना और लंबे समय तक सहयोग को बढ़ावा देना है। थिएटर, अलग-अलग सांस्कृतिक परंपराओं और वर्तमान से जुड़ी कहानियों को एक साथ लाने की अपनी काबिलियत से, इंसानी अनुभवों को जानने के लिए एक मज़बूत प्लेटफॉर्म देता है। यह फेस्टिवल परफॉर्मेंस की इस आम भाषा का इस्तेमाल समाजों के बीच कनेक्शन को दिखाने के लिए करना चाहता है, साथ ही ब्रिक्स देशों के बीच कल्चरल सहयोग, सबको साथ लेकर चलने और क्रिएटिव सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है। इसलिए यह फेस्टिवल न सिर्फ थिएटर की बेहतरीन कला दिखाने का काम करेगा, बल्कि ब्रिक्स सहयोग के दूरदर्शिता के साथ कल्चरल बातचीत, प्रोफेशनल लेन-देन और लोगों के बीच जुड़ाव के लिए एक आधार भी बनेगा। नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (NSD), जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्था है, ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026 को सुव्यवस्थित रूप में आयोजित करने के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर काम करेगा।

Scroll to Top