Hot News

September 21, 2026

Bollywood Beats

दिल्ली में छाया ‘ठुमक ठुमक’ का जादू, सिद्धार्थ-तमन्ना ने लॉन्च किया ‘वन’ का धमाकेदार गाना

नई दिल्ली : सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन गया है। भारतीय फोकलोर, रहस्य और अलौकिक शक्तियों के अनोखे संगम को पेश करती यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जिसे पहले कभी इस अंदाज़ में नहीं देखा गया। दिल्ली के होटल दी मेरिडियन में आयोजित भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया निर्देशक दीपक मिश्रा और लेखक-अर्णव कुमार मौजूद रहे। इवेंट के दौरान फिल्म का नया गाना “ठुमक ठुमक” भी लॉन्च किया गया, जिसे मीडिया और उपस्थित मेहमानों ने बेहद पसंद किया। फिल्म ‘वन’ हमें उस रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां सदियों पुरानी मान्यताएं और सुपरनैचुरल शक्तियां आपस में टकराती हैं। यह फिल्म पारंपरिक हॉरर या पौराणिक प्रस्तुति से हटकर भारतीय लोककथाओं को एक नए और मॉडर्न सिनेमाई रूप में पेश करती है। फिल्म में पहली बार साथ नजर आ रही सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी एक मजबूत इमोशनल कनेक्शन के साथ कहानी को आगे बढ़ाती है। ट्रेलर में रहस्यमयी जंगल, छिपे हुए राज, दमदार एक्शन, रोमांच और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं, जो इसे एक ग्रैंड सिनेमैटिक अनुभव बनाते हैं। ‘वन’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है, जबकि निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने किया है। भारतीय सिनेमा में फोकलोर और फैंटेसी को इस तरह बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करने की कोशिश कम ही देखने को मिली है। ‘वन’ इसी कमी को पूरा करने का प्रयास करती है, जहां रहस्य, रोमांच, एक्शन, हास्य और रोमांस का संतुलित मिश्रण दर्शकों को एक नए सिनेमाई अनुभव से जोड़ता है। फिल्म 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे खास तौर पर बड़े पर्दे के अनुभव के लिए तैयार किया गया है। ‘वन’ दर्शकों को एक अनदेखी, रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया की यात्रा पर ले जाने का वादा करती है।

Cultural Journeys

विश्व विख्यात चित्रकार महेश वैष्णव को फिल्म जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा ने किया सम्मानित

गोधन एवं पारंपरिक तंजौर कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए मिला ‘भारतीय प्रतिभा श्री सम्मान’ नई दिल्ली। विश्व विख्यात चित्रकार महेश वैष्णव को नई दिल्ली स्थित गोदावरी ऑडिटोरियम, आंध्र एसोसिएशन, लोधी रोड में आयोजित भव्य ‘भारतीय प्रतिभा श्री सम्मान समारोह में फिल्म जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं सेलिब्रिटी गेस्ट आदरणीय जयाप्रदा जी के कर-कमलों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महेश वैष्णव की लगभग 41 वर्षों की कला साधना, भारतीय पारंपरिक चित्रकला के संरक्षण तथा गोधन (गोबर) से निर्मित विशिष्ट 3D एवं तंजौर कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। गोधन कला को नई पहचान देने वाले कलाकार विश्व विख्यात चित्रकार महेश वैष्णव पिछले चार दशकों से अधिक समय से चित्रकला के क्षेत्र में निरंतर साधना कर रहे हैं। वे पारंपरिक भारतीय लघु चित्रकला, तंजौर कला और गोधन से निर्मित 3D चित्रों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धार्मिक विषयों को कलात्मक स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। उनकी प्रमुख कलाकृतियों में 108 खंडों में निर्मित संपूर्ण रामायण चित्र श्रृंखला तथा 45 खंडों में तैयार गोधन से निर्मित हनुमान चालीसा चित्रकला विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उनकी कला में पारंपरिक तकनीक, स्वर्ण सज्जा और त्रिआयामी प्रभाव का अनूठा समन्वय देखने को मिलता है। महेश वैष्णव का उद्देश्य कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को देश-विदेश तक पहुंचाना है। उनका मूल संदेश है — “गौ सेवा ही राष्ट्र सेवा”, जिसे वे अपनी कला साधना के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। जयाप्रदा जी के हाथों सम्मान मिलना गौरवपूर्ण क्षण सम्मान समारोह में अभिनेत्री आदरणीय जयाप्रदा जी के हाथों पुरस्कार प्राप्त करना चित्रकार महेश वैष्णव के लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय रहा। यह सम्मान उनके लंबे कला सफर और भारतीय कला के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। महेश वैष्णव ने इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा: – “मेरे लिए यह अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है कि मुझे फिल्म जगत की आदरणीय जयाप्रदा जी के कर-कमलों से सम्मान प्राप्त हुआ। मैं आयोजक आदरणीय बसंत गोयल जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा और इस प्रतिष्ठित समारोह में सम्मानित होने का अवसर प्रदान किया। यह सम्मान मेरी कला साधना को नई ऊर्जा देगा और भारतीय संस्कृति तथा गोधन कला को आगे बढ़ाने के मेरे संकल्प को और मजबूत करेगा।” इस भव्य सम्मान समारोह के आयोजन एवं महेश वैष्णव को सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर उन्होंने आयोजक आदरणीय बसंत गोयल जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। महेश वैष्णव ने कहा कि बसंत गोयल जी द्वारा उनकी कला को पहचान देना और उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य समझना उनके लिए अत्यंत प्रसन्नता एवं सौभाग्य की बात है। ऐसे आयोजन देश के प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहन देने और उनकी कला को व्यापक मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कला साधना और राष्ट्र सेवा का संकल्प विश्व विख्यात चित्रकार महेश वैष्णव ने कहा कि वे भविष्य में भी अपनी गोधन एवं पारंपरिक तंजौर कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और कला परंपरा का प्रचार-प्रसार जारी रखेंगे। उनका लक्ष्य भारतीय कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना तथा कला के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा करना है। “गौ सेवा, कला साधना एवं राष्ट्र सेवा” के संकल्प के साथ महेश वैष्णव अपनी कला यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

Bollywood Beats

‘मायसा’ टीज़र रिलीज़: रफ-टफ अवतार में दमदार दिखीं रश्मिका मंदाना

‘मायसा’ के मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें रश्मिका मंदाना अब तक के अपने सबसे अलग और अनदेखे अवतार में नजर आ रही हैं। भारत की पहली महिला-केंद्रित पैन-इंडिया सिनेमाई पेशकश के तौर पर यह एक्शन ड्रामा 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘मायसा’ में पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। अपनी शानदार वर्सेटिलिटी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वाली रश्मिका इस फिल्म में दर्शकों को अपने एक बिल्कुल नए अवतार से चौंकाने के लिए तैयार हैं। शानदार पोस्टर्स और दिलचस्प कंटेंट के जरिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने के बाद मेकर्स ने अब फिल्म का बहुप्रतीक्षित और जोशीले एक्शन से भरपूर टीज़र रिलीज़ कर दिया है। टीज़र में रश्मिका एक उग्र, रफ-टफ और गुस्सैल अंदाज़ में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका ऐसा रूप देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शकों ने इससे पहले कभी नहीं देखा। हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर यह झलक फिल्म की मूल कहानी की ओर भी इशारा करती है—एक शक्तिशाली पिता-बेटी के रिश्ते की कहानी । ‘मायसा’ पिता-बेटी के रिश्ते को एक नए अंदाज़ में पेश करती है, जहां भावनाओं, एक्शन और बड़े पैमाने पर फिल्माए गए दृश्यों का शानदार मेल देखने को मिलेगा। यह एक महत्वाकांक्षी महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म है, जिसमें रश्मिका कहानी के केंद्र में हैं। ‘सीता रामम’ में अपने प्रशंसित काम के लिए जाने जाने वाले निर्देशक रविंद्र पुल्ले ने इस फिल्म में एक्शन, भावनाओं और भव्यता को एक साथ पिरोया है। फिल्म एक ऐसी दिलचस्प दुनिया तैयार करती है, जिसके केंद्र में रश्मिका हैं। टीज़र बड़े पैमाने पर तैयार किए गए एक शानदार पैन-इंडिया सिनेमाई अनुभव की झलक देता है, जिसमें रश्मिका अपने दमदार अभिनय और बोल्ड नए अवतार से प्रभाव छोड़ती नजर आती हैं। फिल्म के प्रभाव को और बढ़ाता है मशहूर संगीतकार जेक्स बेजॉय का दमदार संगीत, जिसका इंटेंस स्कोर टीज़र की ऊर्जा और ड्रामा को एक अलग स्तर पर ले जाता है। अनफॉर्मुला फिल्म्स द्वारा निर्मित और रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित, ‘मायसा’ आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में शानदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना का यादगार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। ‘मायसा’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Scroll to Top