Hot News

June 15, 2026

Expert Opinion

15 साल तक बैठे-बैठे सोने से लेकर चैन की साँस तक: एम्स डॉक्टरों ने हाई-रिस्क हार्ट पेशेंट की ज़िंदगी बदली

नई दिल्ली : गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए उन्नत हृदय उपचार कैसे जीवन बदल रहे हैं, इसका एक उल्लेखनीय उदाहरण एम्स, नई दिल्ली में देखने को मिला। यहाँ डॉक्टरों ने एक 57 वर्षीय मरीज पर सफलतापूर्वक ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (TAVI) प्रक्रिया की, जिसे पहले पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी के लिए बहुत अधिक जोखिम वाला माना गया था। 135 किलो वजन वाले इस मरीज को गंभीर एओर्टिक वाल्व रोग था, साथ ही कई अन्य बीमारियाँ और हृदय की कार्यक्षमता (LVEF) मात्र 15% रह गई थी। इस वजह से उसे पारंपरिक वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए अस्वीकार कर दिया गया था। सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि मरीज की बिगड़ती हालत ने उसकी जीवन-गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित किया था। लगभग 15 वर्षों तक वह लेटकर सो नहीं पाया और सांस फूलने के कारण उसे बैठकर ही सोना पड़ता था। मामले की जटिलता को देखते हुए एम्स की बहु-विषयक हार्ट टीम ने मरीज का गहन मूल्यांकन किया और TAVI प्रक्रिया की सिफारिश की—यह एक न्यूनतम इनवेसिव तकनीक है जिसमें बिना ओपन-हार्ट सर्जरी किए वाल्व बदला जा सकता है। 29 मिमी Sapien 3 Ultra Resilia वाल्व का उपयोग कर यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक की गई। टीम में शामिल थे: प्रो. नितीश नाइक, वरिष्ठ परामर्शदाता एवं कार्डियोलॉजी प्रोफेसर (पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त) डॉ. रविंदर सिंह राव, चेयरमैन, RHL हार्ट सेंटर, हेड – कॉम्प्लेक्स एंजियोप्लास्टी – TAVI प्रोग्राम, वरिष्ठ परामर्शदाता इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, लीलावती अस्पताल, मुंबई डॉ. अमिताभ सत्संगी, असिस्टेंट प्रोफेसर – CTVS प्रक्रिया के बाद मरीज ने उल्लेखनीय सुधार दिखाया—लक्षणों में कमी और हृदय की कार्यक्षमता में स्पष्ट सुधार। डॉ. रविंदर सिंह राव ने कहा, “गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस और एडवांस्ड हार्ट फेल्योर वाले मरीजों के पास अक्सर सीमित विकल्प होते हैं। जब सर्जरी संभव नहीं होती, TAVI एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प साबित होता है। यह केस दिखाता है कि समय पर हस्तक्षेप, उन्नत तकनीक और सहयोगी हार्ट टीम दृष्टिकोण से सबसे हाई-रिस्क मरीज भी उत्कृष्ट परिणाम पा सकते हैं।” विशेषज्ञों ने बताया कि TAVI अब उन मरीजों के लिए पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है जो उच्च या निषेधात्मक सर्जिकल जोखिम में हैं। पारंपरिक सर्जरी की तुलना में यह कैथेटर-आधारित प्रक्रिया कम आघात पहुँचाती है, जल्दी रिकवरी देती है और सही मरीजों में बेहतर परिणाम देती है। एम्स के विशेषज्ञों ने ज़ोर दिया कि ऐसे जटिल मामलों की सफलता हार्ट टीम मॉडल पर निर्भर करती है, जहाँ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, कार्डियक सर्जन, इमेजिंग विशेषज्ञ, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट मिलकर मरीज का मूल्यांकन और प्रबंधन करते हैं।

Education

वी वन फाउंडेशन का संकल्प: यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने की दिशा में कदम

दिल्ली में आयोजित ‘मां यमुना रिवरबैंक क्लीनलिनेस ड्राइव’ में वी वन फाउंडेशन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संस्था ने नागरिकों से आह्वान किया कि यमुना में पूजा सामग्री, प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरा डालकर हम अपनी ही जीवनदायिनी नदी को नुकसान पहुँचा रहे हैं। फाउंडेशन के संस्थापक जयराम ने कहा कि “सरकार और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही यमुना अपने पुराने स्वरूप में लौट सकती है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सतत अभियान है, जिसके अंतर्गत समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहेंगे और नागरिकों को इससे जोड़ा जाएगा। इस अभियान में संस्थापक जयराम के साथ संयुक्त सचिव नितिन पंवार, मनोज कुमार और पूरी टीम ने भाग लिया। संस्था का उद्देश्य है कि जनभागीदारी के माध्यम से यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाया जाए।

Cultural Journeys

महासंघ का सर्वसम्मति से फैसला दशहरा पर्व 20 अक्तूबर 2026 को मनाया जायेगा 

रामलीला कमेटियों को निःशुल्क बिजली दी जाये। नई दिल्ली : राजधानी की समस्त रामलीला कमेटियों की संस्था श्री रामलीला महासंघ की एक विशेष बैठक कांस्ट्टीयूशन क्लब नई दिल्ली में महासंघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । रामलीला आयोजन के दौरान होनेवाली समस्याओं का एक मंच पर निवारण करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मत निर्णय हुआ कि इस वर्ष दशहरा पर्व 20 अक्तूबर 2026 को पूरे देश में मनाया जायेगा। इस बैठक में कमेटियों के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्यों से अवगत कराया। श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने कहा पिछले वर्ष दिल्ली सरकार ने लीला कमेटियों को 1200 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान की इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते है। हम सरकार से अनुरोध करते है कि इस वर्ष से रामलीलाओं को निःशुल्क बिजली प्रदान की जाये। अन्य विभागों की तरह दिल्ली विकास प्राधिकरण भी रामलीलाओं के लिए अपने ग्राउण्ड 45 दिनों के लिए. निःशुल्क उपलब्ध कराये । महासंघ के महामंत्री श्री सुभाष गोयल ने कहा कि दिल्ली में जिन मैदानों में रामलीला मंचन किया जाता है, उन सभी मैदानों का नाम उत्सव स्थल (रामलीला) नामकरण किया जाये। इस वर्ष रामलीला महोत्सव 11 से 21 अक्तूबर 2026 तक मनाया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश के नवयुक्त अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, राज्यमंत्री भारत सरकार का सभी रामलीला कमेटियों की ओर से अभिनन्दन किया गया और उन्हें शक्ति की प्रतीक हनुमान जी गदा, शाल, आदि प्रदान की गयी, इसकी के साथ मंचन आसीन सभी सांसदों का महासंघ पदाधिकारियों ने रामनामी पट्टका, गदा भेंट कर सम्मान किया। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, राज्यमंत्री भारत सरकार ने कहा कि रामकाज में किसी को भी वाधक नहीं बनने दिया जायेगा। उन्होने कहा कि लीलाएं शुरू होने से पूर्व ही आयोजन की हर समास्या का हल करवाया जायेगा। सांसद श्री प्रवीण खण्डेलवाल ने कहा कि पिछले वर्ष भी हमने लीलाओं के लिए कार्य किया था, जो समस्याएं रह गयी है वह हम सभी सांसद मिलकर हल करवायेगे। सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूडी ने बताया कि रामलीलाएं हमारी संस्कृति है हम रामलीलाओं की समस्याओं के निवारण के लिए हम सभी सांसद गृहमंत्री श्री अमित शाह के साथ-साथ उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू से मिलकर समाधान करवायेगे। सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने आश्वासन दिया कि केन्द्र, दिल्ली एवं निगम में रामभक्तों की सरकार है श्री रामलीला महासंघ की सभी समस्याओं का समाधान करवायेंगे, दिल्ली में श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली वासियों के लिए सक्रिय रूप से समर्पित है, उन्होंने पिछले वर्ष भी रामलीलाओं के लिए कार्य किया। दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम से उनका हल करवाया जायेगा। इस अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली के संघचालक डा. अनिल अग्रवाल, कश्मीरीगेट रामलीला कमेटी जत्थेदार अवतार सिंह पूर्व मेयर, पीतमपुरा रामलीला कमेटी के संजय बगडिया, प्रवीण कपूर करोलबाग श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, शिव शंकर नागर, शालीमार बाग रामलीला कमेटी, जोगिन्द्र पाल श्री रामलीला कमेटी ढक्का गांव, श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, राजेन्द्र शौकीन न्यू वक्त क्लब मंगोलपुरी, श्री रामलीला कमेटी शाहदरा, सुभाष रामलीला कमेटी, नरेला, उत्तराखण्ड रामलीला समिति किशन गंज, श्री रामलीला समिति सेक्टर-6 रोहिणी, प्रगति शील लोक मंच, श्री दशरथ पुरी रामलीला कमेटी, आदर्श रामलीला कमेटी, सेवा मंचन सेक्टर-32 रोहिणी सहित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए ।

Scroll to Top