Hot News

November 7, 2026

Destination Spotlight

अजय देवगन के देवगन सिनेएक्स का दिल्ली-एनसीआर में विस्तार, गुरुग्राम में खोला दूसरा मल्टीप्लेक्स

विस्टा स्क्वायर मॉल में शुरू हुआ नया मल्टीप्लेक्स, 3 स्क्रीन, 574 दर्शकों की क्षमता और डॉल्बी एटमॉस साउंड से सिनेमा का मिलेगा प्रीमियम अनुभव गुरुग्राम। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के सिनेमा ब्रांड देवगन सिनेएक्स ने दिल्ली-एनसीआर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए गुरुग्राम में अपना दूसरा मल्टीप्लेक्स शुरू किया है। सेक्टर 82A स्थित विस्टा स्क्वायर मॉल में लॉन्च किए गए इस नए मल्टीप्लेक्स में तीन स्क्रीन हैं और इसकी कुल दर्शक क्षमता 574 सीटों की है। इनमें डॉल्बी एटमॉस तकनीक से लैस एक विशेष ऑडिटोरियम भी शामिल है। इससे पहले देवगन सिनेएक्स ने गुरुग्राम के Elan Epic में अपना पहला मल्टीप्लेक्स शुरू किया था, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब विस्टा स्क्वायर मॉल में दूसरी प्रॉपर्टी के साथ कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर के मनोरंजन बाजार में अपने विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। देवगन सिनेएक्स फिलहाल देश के 19 शहरों में 20 प्रॉपर्टीज के साथ 60 स्क्रीन संचालित कर रहा है। कंपनी की इस वर्ष 30 अतिरिक्त स्क्रीन शुरू करने की योजना है। इसके अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु में भी नए मल्टीप्लेक्स की घोषणा की जा चुकी है। लग्जरी और तकनीक का अनूठा संगम नए मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के आराम और मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां प्रत्येक ऑडिटोरियम में रिक्लाइनर सीटिंग की सुविधा दी गई है। मल्टीप्लेक्स की खासियतों में शहर की सबसे बड़ी स्क्रीन में से एक 55 फीट की विशाल स्क्रीन भी शामिल है। इसके अलावा दर्शकों के लिए मल्टी-कुज़ीन फूड एंड बेवरेज की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें प्रीमियम और गॉरमेट फूड विकल्प भी शामिल हैं। तकनीक को ध्यान में रखते हुए सीट पर लगे क्यूआर कोड के माध्यम से दर्शक अपनी सीट से ही खाने-पीने की चीजें ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी का उद्देश्य सिनेमा देखने के अनुभव को लग्जरी हॉस्पिटैलिटी, प्रीमियम डाइनिंग और आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ना है। सिनेमा के नए अनुभव देने की कोशिश लॉन्च के अवसर पर देवगन सिनेएक्स के सीईओ अजय अग्रवाल ने कहा, “गुरुग्राम में अपना दूसरा मल्टीप्लेक्स शुरू करके हम दिल्ली-एनसीआर के बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। गुरुग्राम में सिनेमा देखने वाले दर्शकों की बड़ी संख्या और फिल्मों के प्रति उनका उत्साह इसे हमारे विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बनाता है।” उन्होंने आगे कहा, “शुरुआत से ही हमारा उद्देश्य पूरे देश में लग्जरी एंटरटेनमेंट के नए मानक स्थापित करना और दर्शकों को सिनेमा देखने का एक बेहतर और यादगार अनुभव देना रहा है। यह विस्तार इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।” देवगन सिनेएक्स का यह नया मल्टीप्लेक्स गुरुग्राम के तेजी से विकसित हो रहे मनोरंजन और लाइफस्टाइल बाजार में प्रीमियम सिनेमा अनुभव को एक नया आयाम देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

Bollywood Beats

सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर की पहली झलक आई मुंबई मीडिया के सामने, मिला जबरदस्त रिएक्शन

सलमान खान स्टारर फिल्म “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” का पहला टीजर ओर पोस्टर जब से रिलीज़ हुआ है, तब से दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की बेसब्री बढ़ती जा रही है। शुरुआती झलकियों ने दर्शकों को फिल्म की दुनिया से रूबरू कराया, जिसके बाद से ही दर्शक फिल्म से जुड़ी और चीजें देखने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे फिल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्साह की लहर बढ़ रही है, वैसे-वैसे फिल्म के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले ट्रेलर को देखने के लिए माहौल गरमाता जा रहा है। सलमान खान की फिल्म “मातृभूमिः में वॉर रेस्ट इन पीस” खुद में देशभक्ति की कहानी, बलिदान और युद्ध में इंसानों द्वारा चुकाई गई कीमत को लिए हुए है। आज मुंबई में हुए एक एक्सक्लूसिव मीडिया इवेंट में सलमान खान ने कुछ चुनिंदा मीडिया के लोगो को “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” के ट्रेलर का स्पेशल प्रीव्यू दिखाया। बता दे कि सामने आई यह पहली झलक, दर्शकों के बीच ट्रेलर रिलीज किए जाने से पहले पेश की गई है। यह एक्सक्लूसिव मीडिया स्क्रीनिंग दिवाली की छुट्टियां शुरू होने की ठीक पहले की गई है। हालांकि, फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर जल्द रिलीज किया जाएगा, जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कहना गलत नहीं होगा कि यह खुलासा बेहद खास होने वाला है। इस खास इवेंट में करीब 250 मीडिया प्रतिनिधि पहुंचे, जिन्होंने ट्रेलर की झलक देखने के बाद जबरदस्त रिस्पॉन्स दी। सभी को सलमान खान आर्मी यूनिफॉर्म में अपने दमदार अंदाज संग बेहद पसंद आए। वहीं, कई पत्रकारों ने सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की भी खूब सराहना की। इसके अलावा, ट्रेलर के बैकग्राउंड म्यूजिक और इसमें गानों की छोटी-छोटी झलकियों को भी खूब सराहना मिली। इनकी धुन और असरदार अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा। अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Scroll to Top