रावण के 11 किलो के चमचमाते मुकुट और रौबदार आवाज के बीच लव कुश रामलीला की फुल ड्रेस रिहर्सल
लालकिला मैदान में 11 अक्तूबर से होगा भव्य रामलीला मंचन श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के किरदार निभाने वाले कलाकारों ने दिखाया अपने अभिनय का दम । नई दिल्ली : लालकिला मैदान में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को रामलीला के प्रमुख किरदारों की फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान रावण का भारी-भरकम मुकुट, भव्य वेशभूषा और उसकी रौबदार आवाज आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं, श्रीराम के किरदार में कलाकार की निश्चल, सौम्य और प्रभावशाली प्रस्तुति ने रामायण के दिव्य प्रसंगों को जीवंत कर दिया । इस अवसर पर लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मीडिया को रामलीला के प्रमुख किरदार निभाने वाले कलाकारों से रूबरू करवाया। इस वर्ष रामलीला में फिल्म और टेलीविजन जगत के माध्यम से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे। एक्टर देवेश शर्मा श्री राम प्रमुख श्रीराम की भूमिका निभा रहे देवेश शर्मा टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक साम दाम दंड सहित कई परियोजनाओं में काम कर चुके हैं। वह युग के 251 एपिसोड में मुख्य भूमिका भी निभा चुके है। देवेश शर्मा ने कहा, मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूँ कि देश की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी ने मुझे लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने के लिए चुना है। श्रीराम का चरित्र निभाना मेरे लिए केवल अभिनय नहीं, बल्कि आस्था, जिम्मेदारी और सौभाग्य का विषय है। एक्ट्रेस कावेरी प्रियम माता सीता माता सीता की भूमिका निभा रही कावेरी प्रियम ये रिश्ते हैं प्यार के दिल माने ना, गुम है किसी के प्यार में, शक्ति और जिद्दी जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों के साथ-साथ कई ओटीटी परियोजनाओं में अहम भूमिकाएं निभा चुकी है। कावेरी प्रियम माता सीता की भूमिका को अपने अभिनय करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानती है। उनके अनुसार माता सीता का चरित्र धैर्य, त्याग, मर्यादा और शक्ति का प्रतीक है, जिसे मंच पर निभाना उनके लिए विशेष अनुभव है। एक्टर टाइगर पंकज कामद महाबली हनुमान । महाबली हनुमान की भूमिका निभा रहे टाइगर पंकज कामद छोटे पर्दे पर अंगद, इन्द्रदेव, रानी की प्रेम कहानी, परशुराम और युधिष्ठिर जैसे धारावाहिकों में प्रमुख किरदार निभा चुके है। पंकज कामद के अनुसार, विशाल मंच पर हजारों दर्शकों के सामने हनुमान जी का किरदार पूरी उर्जा और भावनाओं के साथ निभाना एक बड़ी चुनौती है। वह इसे अपने अभिनय करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और यादगार अनुभवों में से एक मानते हैं। एक्टर राजप्रेमी लंकापति रावण रावण की भूमिका निभा रहे राजप्रेमी हिन्दी फिल्म जगत और टेलीविजन के जाने-माने कलाकार है, वह सलमान खान की फिल्म वीर, सनी देओल की सुपरहित फिल्म गदर और संजय खान के मेगा धारावाहिक महाबली हनुमान सहित कई चर्चित परियोजनाओं में काम कर चुके हैं। राजप्रेमी के लिए रायण का किरदार निभाना विशेष उपलब्धि है। रावण की प्रभावशाली आवाज, व्यक्तित्य वेशभूषा और मंच पर उसके रौबदार अंदाज को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए विशेष तैयारी की गई है। मुंबई के अनुभवी कास्ठयूम डिजाइनर तैयार कर रहें है भव्य वेशभूषा रामलीला के प्रमुख कलाकारों की वेशभूषा तैयार करने की जिम्मेदारी अनुभवी कॉस्टयूम डिजाइनर विष्णु पाटिल और उनकी टीम संभाल रही है। बी.आर. चोपडा के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत, देवों के देव महादेव जैसे बड़े टेलीविजन प्रोजेक्ट्स और कई फिल्मों के कलाकारों के लिए कॉस्टयूम तैयार कर चुके विष्णु पाटिल पिछले दो महीनों से लय कुश रामलीला के प्रमुख पात्रों की पोशाकों पर काम कर रहें है। विष्णु पाटिल ने बताया कि हर साल रावण के लिए नए अंदाज के अस्त्र-शस्त्र, मुकुट और विशिष्ट आभूषण तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की वेशभूषा के लिए बनारस और कांचीपुरम की पांरपरिक पोशाकों से प्रेरणा ली जाती है, जबकि रावण की पोशाक के लिए मुंबई और राजस्थान से विशेष सामग्री व डिजाइन तैयार करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार रावण के लिए गहरे काले रंग की भारी-भरकम पोशाक तैयार की गई है। इसके साथ लगभग 11 किलोग्राम वजन का चमचमाता मुकुट भी बनाया गया है, जो मंच पर रावण के भव्य और प्रभावशाली व्यक्तित्व को और उभारता है। रामायण सहित कई फिल्मों और धारावाहिकों के मेकअप डिजाइनर संवारेंगे कलाकारों का रूप प्रमुख कलाकारों के मेकअप, स्टाइल और लुक को आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी अनुभवी मेकअप डिजाइनर पंकज जीवराज चौटलिया संभाल रहे हैं। बुलेट राजा, रागिनी एमएमएस सहित कई फिल्मों और टेलीविजन परियोजनाओं से जुड़े पंकज जीवराज चौटलिया पिछले करीच तीन दशकों से मनोरंजन जगत में सक्रिय है। उन्होंने अरूण गोविल, दीपिका, दारा सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, राज बब्बर, मनोज तिवारी और विद्युत जामवाल सहित अनेक कलाकारों के साथ काम किया है। इस बार वह मुंबई से अपनी टीम के साथ लव कुश रामलीला के प्रमुख कलाकारों के लिए विशेष मेकअप और अलग-अलग लुक तैयार कर रहे हैं, ताकि हर पात्र अपने वास्तविक चरित्र के अनुरूप दिखाई दें। 140 फुट लंबे भव्य मंच पर साकार होगा मीनाक्षी मंदिर लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला के मंचन के लिए लगभग 140 फुट लंबे, 60 फुट चौड़े और 45 फुट उंचे मंच पर भव्य मीनाक्षी मंदिर का सेट तैयार लिया गया है। इस विशाल सेट के निर्माण में गुजरात, कोलकाता, महाराष्ट्र, मयुरा और दिल्ली के करीब 40 कुशल कारीगर जुटे रहें है। उनका उद्देश्य दर्शकों को ऐसा भब्य दृश्य अनुभव देना है, जिसमें रामायण के प्रसंगों के साथ भारतीय मंदिर स्थापत्य और पारंपरिक कला की झलक भी दिखाई दें। अर्जुन कुमार ने कहा कि लव कुश रामलीला कमेटी इस वर्ष भी दर्शकों को भव्य मंच सज्जा, प्रभावशाली अभिनय आकर्षक वेशभूषा और आधुनिक तकनीक के समन्वय के साथ रामायण की दिव्य गाथा प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। लव कुश रामलीला कमेटी के महासचिव श्री सुभाष गोयल ने कहा कि रामलीला 11 से 21 अक्तूबर 2026 तक होगी एवं दशहरा पर्व 20 अक्तूबर 2026 को पूरे देश में मनाया जाएगा। रामलीला का भव्य मंच, अत्याधुनिक लाईटिंग, शानदार सेट, फिल्म एवं टीवी कलाकारों की मौजूदगी तया भारतीय संस्कृति की झलक दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी, 11 अक्तूबर को लीला का शुभारंभ के अवसर पर गणपति पूजन माननीय श्री ओम बिरला, लोक सभा अध्यक्ष एवं माननीय सांसद श्री प्रवीण खण्डेलवाल के कर कमलों से सम्पन्न होगा ।












