Hot News

September 30, 2026

Business Buzz

अंतरराष्ट्रीय संपर्क सम्मेलन में खनन, महत्वपूर्ण खनिजों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश-स्तरीय भागीदारी, निवेश के अवसरों और सहयोग पर चर्चा की गई।

भारत के खनन और खनिज क्षेत्र के लिए आयोजित सबसे बड़े सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी, इंडिया माइनिंग वीक 2026 ने ‘इंडिया माइनिंग: ग्लोबल कनेक्ट’ की मेजबानी की। इस अंतरराष्ट्रीय संवाद सत्र में 19 देशों के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधि भारत के खनन और खनिज क्षेत्र में अधिक अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और सहयोग के अवसरों पर चर्चा करने के लिए शामिल हुए। इस संवाद सत्र का आयोजन कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय द्वारा खनन उद्योग के सहयोग से 15-17 नवंबर 2026 को यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इंडिया माइनिंग वीक 2026 की तैयारियों के हिस्से के रूप में किया गया था। इस संवाद सत्र की मेजबानी कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे और कोयला मंत्रालय की अपर सचिव श्रीमती रुपिंदर बराड़ ने की। इसमें भाग लेने वाले राजनयिक मिशनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने खनन एवं खनिज इकोसिस्टम के हितधारकों के साथ मिलकर इंडिया माइनिंग वीक 2026 में देश-स्तरीय सहभागिता के अवसरों पर चर्चा की। कोयला और खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने इंडिया माइनिंग वीक 2026 में वैश्विक खनन समुदाय से सक्रिय सहयोग और भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने भागीदार देशों को प्रमुख खनन कंपनियों, बड़े निवेशकों और प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों की भागीदारी को सुगम बनाने के लिए आमंत्रित किया और इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की भागीदारी पारस्परिक रूप से लाभकारी होगी और खनन एवं खनिज क्षेत्र में सहयोग के अवसरों को और मजबूत करेगी। श्री सतीश चंद्र दुबे ने साझेदार देशों के खनन मामलों के मंत्रियों के साथ-साथ प्रमुख निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी सहित व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहभागिता सुनिश्चित करने में अपनी गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों और हितधारकों को 15 नवंबर को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में आयोजित होने वाले इंडिया माइनिंग वीक 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। कोयला मंत्रालय की अपर सचिव श्रीमती रुपिंदर बराड़ ने इस अवसर पर कहा, “वसुधैव कुटुंबकम” के शाश्वत भारतीय आदर्श का आह्वान किया और वैश्विक खनन क्षेत्र के भविष्य को आकार देने वाली साझेदारी और सहयोग की भावना पर प्रकाश डाला। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में प्रगति कर रहा है, ऐसे में खनन और खनिज क्षेत्र देश के विकास और वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने नवंबर में आयोजित होने वाले इंडिया माइनिंग वीक 2026 के मद्देनजर, वैश्विक खनन समुदाय को एक साथ आने, विचारों का आदान-प्रदान करने, विशेषज्ञता साझा करने और सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया। सुश्री बराड़ ने इस बात पर बल दिया कि भारत एक अधिक नवोन्मेषी, टिकाऊ और वैश्विक स्तर पर जुड़े खनन क्षेत्र को आकार देने के लिए विश्व भर के भागीदारों के विचारों, अनुभवों और समर्थन की प्रतीक्षा कर रहा है। इस संवाद सत्र में मलावी, श्रीलंका, मोज़ाम्बिक, अल्जीरिया, अमेरिका, चिली, भूटान, इंडोनेशिया, इथियोपिया, रूस, इराक, मोरक्को, वेनेजुएला, स्पेन, पोलैंड, मंगोलिया, ज़ाम्बिया, फ्रांस, घाना और यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संवाद सत्र में देश के प्रतिनिधिमंडलों, सरकारी और संस्थागत प्रतिनिधियों, व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडलों, वक्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, खनन और खनिज कंपनियों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, उपकरण निर्माताओं, निवेशकों, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग संघों के माध्यम से संभावित भागीदारी पर विचार-विमर्श किया गया। इस संवाद सत्र के दौरान इंडिया माइनिंग वीक 2026 के दायरे और कार्यक्रम को साझा करने और महत्वपूर्ण खनिजों, खनिज अन्वेषण, खनन प्रौद्योगिकी, भारी खनन उपकरण, नवाचार, निवेश, व्यापार और संसाधन विकास जैसे पारस्परिक हित के क्षेत्रों पर चर्चा की गई। इसमें भाग लेने वाले मिशनों को अपने-अपने देशों की संबंधित कंपनियों, सरकारी एजेंसियों, संस्थानों और उद्योग निकायों की भागीदारी को सुगम बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था। भारत द्वारा महत्वपूर्ण खनिजों, संसाधन सुरक्षा, अवसंरचना विकास और घरेलू विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, खनन मूल्य श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। इंडिया माइनिंग वीक 2026 विभिन्न देशों और कंपनियों को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने, व्यावसायिक अवसरों का पता लगाने और भारतीय नीति निर्माताओं, खनन कंपनियों, निवेशकों और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के लिए एक मंच प्रदान करेगा। तीन दिवसीय इंडिया माइनिंग वीक 2026 में 25,000 से अधिक उद्योग पेशेवर और निर्णयकर्ता, 500 से अधिक प्रदर्शक और प्रौद्योगिकी प्रदाता, 200 से अधिक वक्ता और उद्योग विशेषज्ञ, 100 से अधिक सम्मेलन सत्र और तकनीकी प्रस्तुतियाँ, 1,000 से अधिक सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रतिनिधि और 300 से अधिक खनन और खनिज कंपनियां एक साथ आएंगी , जिसमें 50 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद है । इस आयोजन में एक उच्च स्तरीय सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी, तकनीकी सत्र, नेतृत्व संवाद, एक के बाद एक बैठकें, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और उत्पाद शामिल होंगे। इसके साथ ही कोयला, धातु, महत्वपूर्ण खनिज, अन्वेषण, खनन प्रौद्योगिकी, स्वचालन, खान सुरक्षा, स्थिरता, खनिज को शुद्ध रूप में प्राप्त करना और संसाधन दक्षता जैसे विषयों पर चर्चा भी होगी। ‘इंडिया माइनिंग: ग्लोबल कनेक्ट’ संवाद सत्र, इंडिया माइनिंग वीक 2026 से पहले चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय पहुंच कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके तहत नवंबर में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों, खनन कंपनियों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, निवेशकों और उद्योग संगठनों के साथ और अधिक जुड़ाव की योजना बनाई गई । इंडिया माइनिंग वीक 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें https://www.indiaminingweek.org/

Politics & Nation

12 अक्टूबर से डाक भवन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान

• आरएमएस बंद करने के प्रस्ताव के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश • ट्रांजिट सेक्शन खत्म करने की प्रक्रिया रोकने की मांग • निजी व्यवस्था से डाक सेवा महंगी और धीमी होने की आशंका • निजी आरटीएन के बजाय विभागीय मेल मोटर सेवा मजबूत करने पर जोर • कर्मचारियों की सेवा शर्तें और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग नई दिल्ली : भारतीय डाक विभाग में आरएमएस कार्यालयों को बंद अथवा अन्य डिवीजनों में विलय करने, आरएमएस के ट्रांजिट सेक्शन समाप्त करने तथा मेल मोटर सेवा के स्थान पर निजी आरटीएन चलाने के प्रस्ताव के विरोध में भारतीय आरएमएस एवं एमएमएस कर्मचारी संघ वर्ग-III और भारतीय आरएमएस एवं एमएमएस मेलगार्ड एवं एमटीएस संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है। दोनों संगठनों ने कहा है कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 12 अक्टूबर से डाक भवन, नई दिल्ली में अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के महासचिव अनंत कुमार पाल, भारतीय आरएमएस एवं एमएमएस कर्मचारी संघ वर्ग-III के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार, भारतीय आरएमएस एवं एमएमएस मेलगार्ड एवं एमटीएस संघ के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोकी टंडन तथा भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के संरक्षक व पूर्व महासचिव संतोष कुमार सिंह ने आंदोलन के संबंध में जानकारी दी। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के महासचिव अनंत कुमार पाल ने कहा कि विभाग द्वारा आरएमएस कार्यालयों को बंद करने या अन्य डिवीजनों में मिलाने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जानी चाहिए। आरएमएस के ट्रांजिट सेक्शनों को समाप्त करने के प्रस्ताव को वापस लेने और मेल मोटर सेवा के स्थान पर निजी आरटीएन चलाने की प्रक्रिया पर पुनर्विचार की भी मांग की गई। भारतीय आरएमएस एवं एमएमएस कर्मचारी यूनियन क्लास-III के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार ने कहा कि यदि सरकार का निजी आरटीएन के माध्यम से डाक भेजने का प्रस्ताव लागू होता है तो इसका असर केवल कर्मचारियों पर नहीं पड़ेगा, बल्कि डाक उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक दबाव बढ़ेगा और सेवाओं को पहुंचाने में अधिक समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के माध्यम से डाक भेजने की व्यवस्था शुरू होने पर डाक की सुरक्षित डिलीवरी भी एक बड़ी चिंता का विषय होगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षित ढंग से गंतव्य तक पहुंचाने में वर्तमान डाक व्यवस्था का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। ऐसे में इस व्यवस्था को कमजोर करने के बजाय और मजबूत किया जाना चाहिए। हाल के नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले ने परीक्षा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर चिंता को और गंभीर बना दिया है। उन्होंने कहा कि आरएमएस और मेल मोटर सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के पद, सेवा शर्तें, वरिष्ठता तथा भविष्य की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। भारतीय आरएमएस एवं एमएमएस मेल गार्ड एवं एमटीएस यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री, त्रिलोकी टंडन ने कहा कि ट्रांजिट सेक्शनों को समाप्त करने तथा मेल मोटर सेवा की जगह निजी व्यवस्था लागू करने के प्रस्ताव पर तत्काल रोक लगाकर विभागीय व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित मुद्दों पर दोनों संगठनों के साथ तत्काल द्विपक्षीय वार्ता की मांग की। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के संरक्षक व पूर्व महासचिव संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संघों ने विभाग के समक्ष अपनी मांगें कई बैठकों में रखी हैं। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। नेताओं ने विभाग से समय रहते सकारात्मक निर्णय लेने और प्रस्तावों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 12 अक्टूबर से डाक भवन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

Technology & AI

जब परफेक्ट बहू का सामना हुआ सिरफिरे घरवालों से, तो मचा धमाल; ‘नई नवेली’ का ट्रेलर आउट!

ट्रेलर का लिंक : https://www.instagram.com/reel/Dd6aUNNMjop/?stkn=MTZlOXExd3BtdXFpcg== एमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येलो ने आज नई नवेली का ट्रेलर रिलीज़ किया, और इस फ़िल्म में दर्शक देखेंगे कि किस तरह “भाभी डायन है” वाला रहस्य उम्मीदों से परे एक धमाकेदार और मनोरंजक सफ़र में बदल जाता है। फ़िल्म में मोहिनी का किरदार निभाने वाली यामी गौतम धर के अब तक के सबसे अनदेखे अवतार में नज़र आने वाली हैं। ये फ़िल्म एक नई और आदर्श बहू, एक अतरंगी परिवार और एक ऐसे राज की कहानी है, जो घर की दहलीज पार कर कोसों दूर तक जाती है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी, और हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखी, और आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई नई नवेली की कहानी मेरठ पर आधारित है, जो भारत की अपनी फ़ैंटेसी फ़ैमिली-एंटरटेनर फ़िल्म है। यह फ़िल्म जबरदस्त हंसी-मजाक, पारिवारिक उथल-पुथल, अनसुलझे रहस्यों और धमाकेदार एक्शन की ऐसी जुगलबंदी है, जो पर्दे पर एक शानदार उत्सव जैसा अनुभव पेश करने वाली है। जी.वी. प्रकाश कुमार के संगीत से सजी यह फ़िल्म दशहरे के ठीक पहले 16 अक्टूबर, 2026 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। इस फ़िल्म का ट्रेलर दर्शकों को अवस्थी परिवार की दुनिया में ले जाता है, जहाँ परिवार की नई बहू, मोहिनी के आने के बाद ऐसे कई सवाल सामने आते हैं, जिनका कोई जवाब नहीं है। एक सामान्य भारतीय परिवार के जाने-पहचाने माहौल में रंग-बिरंगे किरदार, उन सबकी अलग-अलग राय और शादी की तमाम रस्मों से शुरू होने वाला सिलसिला धीरे-धीरे दर्शकों की सोच से परे और हैरान करने वाली दुनिया के दरवाजे खोल देता है। यामी गौतम धर इस फ़िल्म की सबसे अहम कड़ी हैं और नई नवेली का ट्रेलर भी दर्शकों के मन में आगे की कहानी जानने की इच्छा जगाता है। दशहरे के मौके पर रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म की कहानी बिल्कुल अलग है जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। इस मौके पर फ़िल्म के निर्देशक, बालाजी मोहन ने कहा, “सच कहूं तो ‘नई नवेली’ मेरे लिए इसलिए खास है क्योंकि इसकी शुरुआत एक ऐसे परिवार से होती है जो बिल्कुल अपना-सा लगता है, जिसमें वो तमाम नोक-झोंक, अपनी राय और अजीबोगरीब पागलपन हैं जो हर घर में देखने को मिलता है। लेकिन फिर यह कहानी सोच से परे एक ऐसा मोड़ लेती है, जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाकर उन्हें हैरान कर देगी। फ़िल्म में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कलाकार हैं, और सबने अपनी अनोखी अदाकारी से अपने-अपने किरदार में जान डाल दिया है, जबकि मोहिनी के किरदार में यामी का अपनापन, रहस्यमयी अंदाज़ और चुलबुलापन दर्शकों का दिल जीत लेगा। हमने घर-परिवार की इन जानी-पहचानी बातों को बड़े ही भव्य और अनोखे रूप में पेश किया है, साथ ही कॉमेडी का तड़का शुरू से आखिर तक बरकरार रखा है। मुझे बेहद खुशी है और उसे लम्हे का बेसब्री से इंतजार है, जब दर्शक इस बार दशहरे के मौके पर मेरी पहली फ़िल्म फिल्म और इस शानदार, काल्पनिक दुनिया का बड़े पर्दे पर आनंद लेंगे।” मोहिनी का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए यामी गौतम धर ने कहा, “मोहिनी का किरदार मुझे इसलिए पसंद आया क्योंकि वो वैसी नहीं है जैसी दर्शक उम्मीद करते हैं। उसमें एक अपनापन और जानी-पहचानी सी बात है, पर साथ ही एक ऐसा गहरा राज भी छुपा है जो धीरे-धीरे सामने आता है। नई नवेली ने मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया, जो परिवार, हँसी-मज़ाक, जज़्बातों, जादुई दुनिया और धमाकेदार एक्शन के बीच आसानी से ढल जाती है, फिर भी दिल से अपनी जड़ों से जुड़ी रहती है। बालाजी सर, आनंद सर, हिमांशु, कलर येलो की टीम और एमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ के साथ काम करने का अनुभव शानदार। मैं इस बार दशहरे के मौके पर दर्शकों को मोहिनी से रूबरू कराने और उन्हें इस अनोखे सफर पर ले जाने के लिए बेहद उत्साहित हूँ।” नई नवेली का हो रहा है सिनेमा में गृह प्रवेश, 16 अक्टूबर को देखिए, अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में!

Cultural Journeys

6th Shillong Literary Festival Set to Open Amid Cherry Blossoms at Ward’s Lake

~Edition VI introduces ‘First Bloom’ initiative to discover and award emerging writers across the Northeast ~Exclusive literature career workshops at State Convention Centre ~ The 6th Shillong Literary Festival is set to return from November 12 to 14, 2026, bringing together writers, thinkers, artists and readers for three days of books, ideas, dialogue, storytelling and performances at Ward’s Lake, Shillong. Supported by the Department of Tourism, Government of Meghalaya, the festival has grown into a significant cultural platform, bringing national and international literary voices to the State while showcasing Meghalaya’s rich storytelling traditions and creative ecosystem. Set against the Shillong’s cherry blossoms, the three-day festival will once again transform the city into what has often been described as the ‘Kyoto of the West’, offering visitors a distinctive combination of literature, culture and the natural beauty of Meghalaya. Ahead of Edition VI, the festival has introduced “FIRST BLOOM: Discovering New Writing from the Northeast,” an initiative aimed at identifying and encouraging emerging fiction and narrative non-fiction writers from across the region. The initiative will offer a total prize pool of ₹75,000, with ₹50,000 for the winner and ₹25,000 for the runner-up, creating a platform for new literary voices from the Northeast to reach wider audiences. As part of its pre-festival programming, the Shillong Literary Festival will also host two exclusive workshops on career prospects in literature on October 26, 2026, at the State Convention Centre, Shillong. The morning session, from 10:30 AM to 12:00 PM, will feature Kanishka Gupta, while the afternoon session, from 3:00 PM to 5:00 PM, will feature writers Mitra Phukan and Lalnunsanga Ralte. With 100 seats available for each workshop, registration will be on a first-come, first-served basis. The 2026 edition follows a successful prelude held earlier this year at Bikaner House in New Delhi, which featured prominent voices including veteran actor Naseeruddin Shah, 2026 Pulitzer Prize winner Suparna Sharma and veteran journalist Shekhar Gupta. The prelude expanded the festival’s cultural footprint beyond Meghalaya and strengthened its engagement with the wider literary, media and creative community. This year’s festival will once again serve as a confluence of intercultural exchange, bringing together the rich traditions, folklore and storytelling of the Khasi, Jaintia and Garo communities with contemporary Indian and global narratives. The programme will create spaces for conversations between regional thinkers, writers and international literary figures, while exploring the evolving relationship between literature, culture and society. Over the years, the Shillong Literary Festival has hosted several eminent authors, including Banu Mushtaq, Vikram Seth, Shobhaa De, Shehan Karunatilaka and Francesc Miralles, among many others. Author Shobhaa De has described the festival as the “prettiest lit fest ever,” reflecting its distinctive setting and intimate connection with Shillong’s cultural and natural landscape. Building on the more than 13,000 visitors recorded at last year’s edition, the upcoming festival will also feature cultural and culinary experience alongside its literary programming. Live music performances by artists from the Chief Minister’s Meghalaya Grassroots Music Program (CM-MGMP) will be held every evening, while food stalls showcasing local culinary talent will offer visitors an opportunity to experience Meghalaya’s diverse food culture. The festival also contributes to Meghalaya’s wider efforts to strengthen its creative economy and cultural tourism, creating opportunities for writers, artists, performers, local entrepreneurs and audiences to engage through a shared platform.

Scroll to Top