Hot News

June 21, 2026

Politics & Nation

KVIC ने मनाया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नई दिल्ली : खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के बहु-विषयक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा गांधी दर्शन परिसर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं KVIC के अध्यक्ष मनोज गोयल ने अधिकारियों, कर्मचारियों और खादी क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली और नियमित योग अभ्यास के महत्व पर बल दिया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” है, जो हर आयु वर्ग में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में योग की भूमिका को रेखांकित करती है। योग सत्र के बाद गोयल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग और खादी दोनों ही जन-आंदोलन का रूप ले चुके हैं। योग भारतीय जीवन पद्धति का प्रतीक है, जबकि खादी आत्मनिर्भरता और सतत विकास का प्रतीक है। गोयल ने बताया कि खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र ने अभूतपूर्व प्रगति की है। वित्त वर्ष 2025-26 में इस क्षेत्र का कारोबार ₹1.87 लाख करोड़ को पार कर गया है और 2.04 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही कारोबार ₹2.51 लाख करोड़ के लक्ष्य को भी पार कर लेगा। कार्यक्रम में KVIC राज्य कार्यालय, खादी भवन, उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय और प्रशिक्षण केंद्र के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। अंत में प्रतिभागियों को ताज़गी भरे पेय वितरित किए गए। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास था, बल्कि ‘स्वस्थ भारत – सशक्त भारत’ के संकल्प को भी मजबूत करने में सहायक रहा।

Cultural Journeys

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोनिया विहार वाॅटर स्पोर्ट्स क्लब में विशेष आयोजन, क्लब अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह को श्रद्धांजलि

दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोनिया विहार वाॅटर स्पोर्ट्स क्लब में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा जी द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत द्विपप्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद क्लब के अध्यक्ष स्व. कुंवरपाल सिंह जी को श्रद्धांजलि स्वरूप सभी उपस्थित लोगों ने मौन रखकर उन्हें याद किया। इसके पश्चात योगाभ्यास कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस बार क्लब द्वारा आयोजित होने वाला ‘पानी पर योग’ का विशेष कार्यक्रम क्लब प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया था। फिर भी विश्वभर में योग दिवस की श्रृंखला को बनाए रखने के उद्देश्य से पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा जी ने क्लब में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें क्लब अधिकारियों और क्लब के खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कलकत्ता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सभी लोगों ने लाईव सुना, जिसमें उन्होंने देशवासियों को योग अपनाने और इसे जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने का एक अद्भुत साधन है। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर देते हुए बताया कि योग ने विश्वभर में भारत की पहचान को मजबूत किया है और आज यह वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। मोदी जी ने योग की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक रोगों से बचाव होता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे रोज़मर्रा की आदत बनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।

Scroll to Top