Hot News

पैन-इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ स्टार राम चरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को किया याद, जानें क्या कहा

  • राम चरण ने पीएम नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत पर दिया बयान, बताया फिल्म ‘पेद्दी’ से जुड़ी हुई थी कौन सी बात!

इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट-अवेक्युटेड पैन-इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही पूरे देश में छा गया है। कई अलग-अलग खेलों के इर्द-गिर्द बुनी गई यह फिल्म दर्शकों को गांव के मिट्टी के मैदानों से लेकर इंटरनेशनल अखाड़ों तक के एक बेहद रोमांचक सफर पर ले जाने का वादा करती है। फिल्म को लेकर बढ़ते जबरदस्त क्रेज के बीच, मेगास्टार राम चरण ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें बताया कि कैसे ‘पेद्दी’ की कहानी हमारे गांवों को सशक्त बनाने की सोच पर आधारित है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ अपनी इस खास मुलाकात को याद करते हुए राम चरण ने कहा, “आज हम साउथ में जो फिल्में बना रहे हैं, उनकी जड़ें हमारी संस्कृति और मिट्टी से गहराई से जुड़ी हैं। ये शहर पर आधारित फिल्में नहीं हैं, बल्कि गांवों और कस्बों की कहानियां हैं। भारत की तीरंदाजी (archery) टीम में कई आदिवासी खिलाड़ी शामिल हैं, क्योंकि यह टैलेंट उनके पास नेचुरल होता है। जब गांवों के ऐसे टैलेंट को पहचान मिलती है, तो यह देखना बेहद खूबसूरत होता है।”

उन्होंने आगे बताया, “पिछली बार जब मैं दिल्ली में हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से मिला, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि ‘पेद्दी’ किस बारे में है। मैंने उनसे कहा कि यह एक विकसित भारत और हमारे गांवों को सशक्त बनाने के बारे में है। तब मोदी जी ने पश्चिम बंगाल की एक कहानी साझा की, जहाँ दशकों पहले एक छोटे से गाँव के फुटबॉलर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था और आज उसी गाँव के 85 से अधिक लोग फुटबॉल खेलते हैं।”

​23 मई को भोपाल में ‘पेद्दी’ के लिए अब तक के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट का आयोजन किया गया। इस ग्रैंड इवेंट में राम चरण, जाह्नवी कपूर, रवि किशन, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू सहित फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आई। उनके साथ निर्देशक बुच्ची बाबू सना और ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान भी मौजूद रहे। गानों और पोस्टर्स से लेकर टीज़र और ट्रेलर तक, बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर कंटेंट देने के बाद अब यह नया गाना फिल्म का एक और धमाकेदार एसेट बनकर सामने आया है, जिसने फिल्म की रिलीज के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है।

​आपको बता दें कि राम चरण ‘पेद्दी’ में एक ‘क्रॉसओवर एथलीट’ की भूमिका में नजर आएंगे। ठीक वैसे ही जैसे एमएस धोनी क्रिकेटर बनने से पहले एक फुटबॉलर थे और सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान बनने से पहले टेनिस में काफी दिलचस्पी रखते थे, हमारे देश के कुछ सबसे बड़े स्पोर्ट्स आइकॉन्स का अपने करियर में ऐसा ही क्रॉसओवर सफर रहा है।

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित ‘पेद्दी’ में मेगास्टार राम चरण लीड रोल में हैं, जिन्हें स्क्रीन पर शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे एक्टर्स का साथ मिला है। यह दमदार स्टार कास्ट फिल्म के स्केल और इम्पैक्ट को एक अलग ही लेवल पर ले जाती है। इस फिल्म का निर्माण ‘वृद्धि सिनेमाज’ के बैनर तले वेंकट सतीश किलारु द्वारा किया जा रहा है, जिसमें ‘मैत्री मूवी मेकर्स’, ‘सुकुमार राइटिंग्स’ और ‘आईवीवाई (IVY) एंटरटेनमेंट’ ने हाथ मिलाया है, जबकि ईशान सक्सेना इसके को-प्रोड्यूसर हैं।

​साल 2020 में अपनी शुरुआत करने वाली ‘आईवीवाई (IVY) एंटरटेनमेंट’ ने बहुत कम समय में भारत के सबसे पॉपुलर प्रोडक्शन हाउसेस और फिल्म राइट्स हासिल करने वाली कंपनियों में अपनी मजबूत जगह बना ली है। यह कंपनी लगातार प्रीमियम आईपी (IP) और फिल्म राइट्स का एक बड़ा और शानदार पोर्टफोलियो तैयार कर रही है। साथ ही, यह क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउसेस को लगातार ऐसी बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए सपोर्ट और सशक्त कर रही है, जो दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छू सकें।

शानदार स्टार कास्ट के साथ-साथ इस फिल्म के पास एक बेहद मजबूत और दमदार टेक्निकल टीम भी है। फिल्म में म्यूजिक ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान का है, सिनेमैटोग्राफी आर. रथनावेलु की है, प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला ने संभाला है, एडिटिंग नवीन नूली की है और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन वी.वाई. प्रवीण कुमार का है। यह बेहतरीन टीम फिल्म को सिनेमाई तौर पर और भी ग्रैंड बनाती है, जिससे फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

​’धुरंधर’, ‘धुरंधर द रिवेंज’ और ‘राजा शिवाजी’ की छप्परफाड़ कामयाबी के बाद, अब जियो स्टूडियोज इस फिल्म को उत्तर भारत में रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जिसके बाद 4 जून 2026 को इसे दुनिया भर के थिएटर्स में बंपर लेवल पर रिलीज किया जाएगा।

Scroll to Top