Shine Delhi

Home

सृष्टि ने बढ़ाया मान, राज्यपाल ने दिया सम्मान


फरीदाबाद की रिकॉर्ड गर्ल के नाम से प्रसिद्ध सृष्टी गुलाटी को महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सम्मानित किया है। सृष्टि की उपलब्धि में एक ओर नया कीर्तमान स्थापित हो गया है। महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के द्वारा नन्ही रिकॉर्ड गर्ल सृष्टि गुलाटी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया हैं। यह सम्मान पत्र सृष्टी गुलाटी को ईमेल ओर स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि 19 दिसंबर को सृष्टि गुलाटी द्वारा अपने माता पिता के साथ सेक्टर 6 चंडीगढ़, हरियाणा राज्य भवन में माननीय राज्यपाल से भेंट वार्ता की थी। राज्यपाल ने कहा कि सृष्टि बेटी बहुत आगे बढे। खूब नाम रोशन करे। हरियाणा की बेटिया आगे बढ़ रही हैं। सृष्टी गुलाटी को प्रथम बार इतने बड़े स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। सृष्टि गुलाटी विश्व रिकॉर्ड होने के साथ ही फरीदाबाद की सबसे छोटी समाज सेविका भी मानी जाती है। अपने पिता के साथ मिलकर सृष्टि नित नए अंदाज में सेवा करती हैं। फरीदाबाद में सृष्टि द्वारा समाजहित में अनेक नेक कार्य किए गए है। राज्यपाल द्वारा प्रशंसा पत्र प्राप्त होने के पश्चात सभी बेहद प्रसन्न है।

सृष्टि गुलाटी फरीदाबाद हरियाणा के डी.सी.मॉडल.सीनियर सिटीजन स्कूल में प्रथम कक्षा की छात्रा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति गुप्ता ने कहा कि सृष्टि बहुत ही प्रतिभावाहन बेटी है। राज्यपाल द्वारा सम्मानित होना सृष्टी के माता पिता के लिए भी गर्व की बात है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *