दिल्ली में आयोजित ‘मां यमुना रिवरबैंक क्लीनलिनेस ड्राइव’ में वी वन फाउंडेशन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संस्था ने नागरिकों से आह्वान किया कि यमुना में पूजा सामग्री, प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरा डालकर हम अपनी ही जीवनदायिनी नदी को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

फाउंडेशन के संस्थापक जयराम ने कहा कि “सरकार और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही यमुना अपने पुराने स्वरूप में लौट सकती है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सतत अभियान है, जिसके अंतर्गत समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहेंगे और नागरिकों को इससे जोड़ा जाएगा।
इस अभियान में संस्थापक जयराम के साथ संयुक्त सचिव नितिन पंवार, मनोज कुमार और पूरी टीम ने भाग लिया। संस्था का उद्देश्य है कि जनभागीदारी के माध्यम से यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाया जाए।









