Hot News

August 5, 2026

Lifestyle & Glamour

Fashion Designer Duo Bharat & Reshma Expand to Mumbai with a New Luxury Studio

Celebrated designer duo Bharat & Reshma Grover have expanded their presence to Mumbai with the launch of their new luxury studio in collaboration with entrepreneur and philanthropist Seema Singh. Located in Khar West, the studio brings the brand’s signature bespoke menswear and couture craftsmanship to India’s fashion capital. The grand opening was attended by leading celebrities including Vidyut Jammwal, Maniesh Paul, Karan Kundrra, Taha Shah Badussha, Neil Nitin Mukesh, Sidharth Malhotra, Stebin Ben, Raai Laxmi, and Salim Merchant. Speaking about the launch, Bharat & Reshma said, “Mumbai has always celebrated creativity and luxury. We are excited to bring our couture journey to the city and offer timeless designs that combine heritage craftsmanship with contemporary elegance.” Known for their luxury menswear, the label showcases an exclusive collection of sherwanis, bandhgalas, tuxedos, Indo-western ensembles, kurtas, and occasion wear, crafted with premium fabrics, intricate hand embroidery, and impeccable tailoring.

World News

10वां इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर (आईआईएफएफ) 2026, 6 से 8 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा 

फुटवियर इंडस्ट्री में व्यापार, नवाचार, विनिर्माण में बेहतरीन कार्य और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक रणनीतिक मंच। भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ), कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन फुटवियर इंडस्ट्रीज (सीआईएफआई) के सहयोग से, 6 से 8 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, हॉल नंबर 5 (भूतल) और हॉल नंबर 6, नई दिल्ली में 10वें इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर (आईआईएफएफ) 2026 का आयोजन करेगा। आईआईएफएफ फुटवियर इंडस्ट्री के लिए एक व्यापक बी-टू-बी (बिजनेस टू बिजनेस) मंच के रूप में काम करता है, जो फुटवियर वैल्यू चेन से जुड़े निर्माताओं, निर्यातकों, आयातकों, आपूर्ति विशेषज्ञों, फुटकर विक्रेताओं, वितरकों, डिजाइनर्स, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और अन्य हितधारकों को एक साथ लाने का काम करता है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बिजनेस को बढ़ावा देना, नवाचार को प्रोत्साहित करना, व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करना और विनिर्माण प्रौद्योगिकी और उत्पाद विकास में हुई प्रगति को प्रदर्शित करना है, साथ ही भारत के फुटवियर सेक्टर की वृद्धि और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता में योगदान देना है। इस मेले का उद्घाटन समारोह 6 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे होगा, जिसके बाद आईटीपीओ के अध्यक्ष श्री जावेद अशरफ; आईटीपीओ के प्रबंध निदेशक  डॉ. नीरज खैरवाल; और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन फुटवियर इंडस्ट्रीज (सीआईएफआई) के अध्यक्ष का संबोधन होगा। इस प्रदर्शनी में उत्पादों और समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें तैयार फुटवियर, फुटवियर घटक, मशीनरी, केमिकल्स, लेदर और संश्लिष्ट (सिंथेटिक) सामग्री, विनिर्माण प्रौद्योगिकी, उपकरण और संबंधित उत्पाद और सेवाएं शामिल हैं। यह उद्योग के हितधारकों के लिए नए व्यापार के अवसरों का पता लगाने, आपूर्ति शृंखला के संबंधों को मजबूत करने, रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने और फुटवियर इंडस्ट्री को आकार देने वाले उभरते  रुझानों पर जानकारी का आदान-प्रदान करने के लिए एक अच्छा मंच प्रदान करेगा। आईआईएफएफ 2026 में चीन और ताइवान की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी देखने को मिलेगी, जिससे प्रदर्शकों और व्यापारिक आगंतुकों को वैश्विक स्रोत, तकनीक के आदान-प्रदान, बिजनेस नेटवर्किंग और बाजार के विस्तार के अवसर मिलेंगे। विदेशी प्रदर्शकों की भागीदारी से अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों के और मजबूत होने और आपसी फायदे वाली व्यावसायिक साझेदारियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों में, आईआईएफएफ भारत के फुटवियर सेक्टर में नवाचार, विनिर्माण में बेहतरीन कार्य, तकनीकी प्रगति और निर्यात में प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। यह प्रदर्शनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के बीच सार्थक बातचीत को बढ़ावा देकर, भारत सरकार की विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने और औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के दृष्टिकोण का समर्थन करना जारी रखे हुए है और भारत को फ़ुटवियर बनाने और निर्यात करने के लिए एक पसंदीदा वैश्विक गंतव्य के तौर पर स्थापित करती है । इस तीन-दिनों की प्रदर्शनी में भारत और विदेशों से निर्माताओं, निर्यातकों, आयतकों, संस्थागत खरीददार, संसाधन पेशेवरों, फुटकर विक्रेताओं, वितरकों , व्यापार संघों और व्यापारिक आगंतुक के आने की उम्मीद है। यह फ़ुटवियर उद्योग में बिज़नेस नेटवर्किंग और व्यापार संवर्धन के लिए देश के प्रमुख बी-टू- बी मंच में से एक के तौर पर अपनी महत्ता को फिर से साबित करेगा।

Scroll to Top