Hot News

पी.बी इवेंट ट्रस्ट की “उड़ान – किड्स एंड टीन टैलेंट शो सीजन 6” को लेकर शो की जोर शोर से तैयारियां शुरू

टीचर्स डे स्पेशल – संगीत, नृत्य और प्रतिभा को समर्पित भव्य आयोजन

नई दिल्ली : पीबी इवेंट ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) – दिल्ली-NCR की प्रसिद्ध चैरिटेबल संस्था, टीचर्स डे स्पेशल के रूप में संगीत, नृत्य और प्रतिभा को समर्पित अपना प्रतिष्ठित टैलेंट शो “उड़ान – किड्स एंड टीन टैलेंट शो सीजन 6” लेकर आ रही है।

इस शो में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया सपोर्टिंग पार्टनर के रूप में जुड़ी है और सभी सम्मानित व्यक्तियों को Award प्रदान करेगी।

इस शो का उद्देश्य शिक्षकों को सम्मान देना और बच्चों व युवाओं को अपना हुनर दिखाने का एक बड़ा मंच देना है। क्योंकि हर इंसान जो किसी को कुछ सिखाता है, किसी की जिंदगी में दिशा देता है, वही एक सच्चा शिक्षक है।

ग्रैंड फिनाले 6 सितंबर 2026 को रेडिसन ब्लू होटल, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियाँ शीबा जी और आशा फ्रीड जी।

इस अवसर पर उन सम्मानित व्यक्तियों को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में अच्छा काम किया है और अपने ही क्षेत्र में औरों के लिए प्रेरणा बने।

इस शो में 3 से 19+ वर्ष तक के बच्चे, युवा और बड़े लोग भी निम्नलिखित कैटेगरीज में भाग ले सकते हैं:

1. संगीत – गायन
2. नृत्य – डांस
3. फैशन शो

इस शो में डिजाइनर और मेकअप आर्टिस्ट भी अपने हुनर से मंच पर चार चांद लगाएंगे।

बच्चों को उपहार देने के लिए गिफ्ट पार्टनर बन सकते हैं। जो अपनी प्रोडक्ट्स की बिक्री करना चाहते हैं वे स्टॉल बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार के कोलैब के लिए भी संस्था तैयार है।

संस्था जगह-जगह से प्रतिभाओं को ढूंढ-ढूंढ कर ला रही है। इसी उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं।

Scroll to Top