नया ‘से एलो टू हाइड्रेटेड, बाउंसी, ड्यूई चीक्स’ कैंपेन प्रकृति और विज्ञान पर आधारित हाइड्रेशन स्किनकेयर का संदेश देता है
हिमालया वेलनेस ने तेज़ी से बढ़ रही हाइड्रेशन स्किनकेयर श्रेणी में अपनी उपस्थिति मज़बूत करने के लिए अपनी एलोवेरा रेंज को फिर से लॉन्च किया है। आजकल आधुनिक स्किनकेयर रूटीन में हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी हो गया है, इसलिए ब्रांड अपनी एलोवेरा रेंज को एक समकालीन स्किनकेयर समाधान के तौर पर पेश कर रहा है। प्रकृति पर आधारित और विज्ञान से प्रमाणित यह रेंज त्वचा को ‘हाइड्रेटेड, बाउंसी और ड्यूई’ बनाए रखने में मदद करती है।
इस री-लॉन्च के केंद्र में एक नया टीवीसी है, जिसे दोस्तों के बीच गाल से गाल मिलाकर अभिवादन करने के मज़ेदार और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक व्यवहार पर तैयार किया गया है। फ्रेशर्स पार्टी पर आधारित यह फ़िल्म सहजता और आकर्षक त्वचा पाने की आकांक्षा के जरिए ब्रांड के ‘से एलो टू हाइड्रेटेड, बाउंसी, ड्यूई चीक्स’ संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। युवाओं को पसंद आने वाली कहानी कहने के अंदाज़ के ज़रिए, यह कैंपेन हाइड्रेशन आधारित स्किनकेयर को बातचीत का हिस्सा बनाने, सोशल-फर्स्ट और जेन-जी उपभोक्ताओं के लिए ज़्यादा प्रासंगिक बनाने का प्रयास करता है।

यह री-लॉन्च हाइड्रेशन स्किनकेयर श्रेणी में अपनी उपस्थिति को और मजबूत बनाने की दिशा में हिमालया वेलनेस की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दिशा में ब्रांड ने अवयव-आधारित नवाचार, युवा-केंद्रित कहानी कहने की शैली और नए दौर के फॉर्मेट्स को अपनाते हुए 2% हायलूरोनिक एसिड युक्त एलो वेरा हाइड्रा प्लंप फेस सीरम को अपनी रेंज में शामिल कर उत्पाद श्रृंखला का विस्तार किया है।
ऐसे समय में जब स्किनकेयर से जुड़ी प्राथमिकताएं केवल फ़ंक्शनल मॉइस्चराइज़ेशन तक सीमित न रहकर त्वचा पर दिखाई देने वाले हाइड्रेशन के फ़ायदों की ओर बढ़ रही हैं, उपभोक्ता ऐसी त्वचा चाहते हैं, जो सिर्फ़ मॉइस्चराइज़्ड ही नहीं, बल्कि मुलायम, हाइड्रेटेड व ड्यूई दिखे और महसूस हो।
इस बदलती जरूरत को ध्यान में रखते हुए, हिमालया वेलनेस ने एलो वेरा, हायलूरोनिक एसिड और विटामिन-ई के लाभों को प्रमुखता देते हुए ऐसी रेंज पेश की है, जिसे त्वचा को ‘हाइड्रेटेड, बाउंसी और ड्यूई’ बनाए रखने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
यह कैंपेन उपभोक्ताओं से जुड़ी सहज समझ और विज्ञान आधारित नवाचार के समन्वय के माध्यम से जेन-ज़ी के साथ ब्रांड के जुड़ाव को और मजबूत करने की व्यापक स्किनकेयर रणनीति को भी रेखांकित करता है।
इस कैंपेन के बारे में बात करते हुए, सुश्री रागिनी हरिहरन- मार्केटिंग डायरेक्टर- ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, हिमालया वेलनेस, ने कहा, “अपनी एलोवेरा रेंज को री-लॉन्च करने के साथ, हम त्वचा के लिए एलोवेरा से मिलने वाले प्राकृतिक हाइड्रेशन के फ़ायदों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं। जैसे-जैसे उपभोक्ता नए दौर के बेहतर परिणाम देने वाले स्किनकेयर फॉर्मेट्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं, हम एक सीरम लॉन्च करके अपने पोर्टफोलियो को और मज़बूत बना रहे हैं, ताकि लक्षित और असरदार स्किनकेयर के लिए ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। ‘से एलो टू हाइड्रेटेड, बाउंसी, ड्यूई चीक्स’ कैंपेन के माध्यम से हमने इस अवधारणा को एक युवा-केंद्रित, सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक कहानी के जरिए प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है, जिससे हाइड्रेशन स्किनकेयर अधिक संवादात्मक, प्रासंगिक और आज के उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप बन सके।”
कैंपेन के पीछे की रचनात्मक सोच के बारे में नवीन रमन, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, 82.5 कम्युनिकेशंस, ने कहा, “आज की युवा महिलाएं हमेशा सक्रिय रहती हैं, सामाजिक रूप से जुड़ी रहती हैं और अपनी पहचान को खुलकर व्यक्त करती हैं। हालांकि त्वचा का रूखापन एक आम समस्या है, लेकिन आज की युवा महिलाएं ऐसी त्वचा चाहती हैं, जो स्वस्थ और हाइड्रेटेड दिखे। हिमालया की हाइड्रेटिंग फेस रेंज त्वचा की नमी को पुनः बनाए रखने के साथ उसे लंबे समय तक बरकरार रखती है, जिससे त्वचा को आकर्षक, बाउंसी और ड्यूई लुक मिलता है। इस विचार को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए हमने कैंपेन को जेन-ज़ी के एक वास्तविक और सहज अनुभव से जोड़ा है। रोचक कहानी कहने की शैली और जीवंत, ऊर्जावान दृश्यों के माध्यम से हमने ‘हाइड्रेटेड, बाउंसी और ड्यूई चीक्स’ को केवल एक उत्पाद लाभ तक सीमित न रखकर, इसे एक प्रेरणादायक और सोशल-फर्स्ट ब्यूटी स्टेटमेंट के रूप में स्थापित किया है।”









