Hot News

इंद्रिया ज्वेलरी अब दिल्ली-एनसीआर में और करीब – प्रीत विहार और विस्टा मॉल में नए स्टोर के साथ चमक बिखेरते हुए

अद्वितीय आभूषणों का नया ठिकाना – इंद्रिया ज्वेलरी अब प्रीत विहार और विस्टा मॉल में!

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी इंद्रिया की चमक – नए स्टोर लॉन्च के साथ हर पल होगा और भी खास!

दिल्ली-एनसीआर : आदित्य बिरला ज्वेलरी के ‘इंद्रिया’ ने दिल्ली-एनसीआर के प्रीत विहार और विस्टा मॉल में दो नए स्टोर लॉन्च करके उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। ये स्टोर प्रमुख शहरी बाजारों में ब्रांड के निरंतर विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। यह ग्राहकों को डिज़ाइन-आधारित आभूषणों का बेहतरीन अनुभव देने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को और पुख्ता करता है।

पूर्वी दिल्ली के प्रमुख रिहायशी और कमर्शियल केंद्रों में से एक, प्रीत विहार लंबे समय से खरीदारी और लाइफस्टाइल के लिए एक पसंदीदा जगह रही है। अच्छी कनेक्टिविटी और स्थानीय ग्राहकों की भारी आवाजाही के बीच स्थित यह स्टोर उन लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा जो शादियों, त्योहारों और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए खास आभूषणों की तलाश में हैं। जैसे-जैसे इंद्रिया प्रमुख रिहायशी इलाकों तक अपनी पहुँच बढ़ा रहा है, यह लॉन्च उच्‍च संभावना वाले स्थानीय बाजारों में अपनी सुलभता और प्रासंगिकता बढ़ाने पर ब्रांड के फोकस को दर्शाता है।

वहीं, गुरुग्राम में एक जीवंत रिटेल और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा ‘विस्टा मॉल’ एक ऐसा आधुनिक माहौल देता है जहाँ शॉपिंग, मनोरंजन और डाइनिंग का संगम है। विस्टा मॉल स्थित इंद्रिया स्टोर को यहाँ आने वाले युवा प्रोफेशनल्स, परिवारों और आधुनिक शहरी खरीदारों की वजह से शानदार विजिबिलिटी और बेहतर पहुँच का लाभ मिलेगा। यह लॉन्च प्रीमियम रिटेल हब में अपनी जगह बनाने की ब्रांड की रणनीति का हिस्सा है, जो ग्राहकों की बदलती जीवनशैली और पसंद के अनुरूप है।

दोनों स्टोर्स में सोने, पोल्की और डायमंड ज्वेलरी के 32,000 से अधिक शानदार डिज़ाइन पेश किए गए हैं, जिनमें ब्राइडल, फेस्टिव, मॉडर्न और डेली वियर कलेक्शन शामिल हैं। स्टोर में खरीदारी के अनुभव को यादगार बनाने के लिए यहाँ खास तौर पर डिज़ाइन किए गए स्पेस हैं, जैसे एक खास ‘ब्राइडल लाउंज’ और एक ‘कारीगरी रूम’। यहाँ ग्राहक हर आभूषण के पीछे की बारीक कलाकारी और मेहनत को करीब से देख सकते हैं। इंद्रिया की डिज़ाइन-प्रधान और ‘अनुभव-पहले’ (एक्‍सपीरियेंस फर्स्‍ट) की सोच को दर्शाते हुए ये स्टोर खूबसूरत सजावट और एक शानदार रिटेल माहौल का अनुभव कराते हैं।

इन नए स्टोर्स के साथ इंद्रिया ने भारत भर में अपना विस्तार जारी रखा है। ब्रांड अब दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, बैंगलोर, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, इंदौर और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ उभरते शहरी बाजारों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। यह आदित्य बिरला ग्रुप के भरोसे के साथ एक तेजी से बढ़ते राष्ट्रीय ज्वेलरी ब्रांड के रूप में इसकी स्थिति को और मजबूत करता है।

इस अवसर पर इंद्रिया के सीईओ, श्री संदीप कोहली ने कहा, “दिल्ली-एनसीआर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहाँ के ग्राहक डिज़ाइन, क्वालिटी और कारीगरी की गहरी समझ रखते हैं। प्रीत विहार और विस्टा मॉल में हमारे नए स्टोर्स का लॉन्च राजधानी में हमारे विस्तार का एक अहम पड़ाव है। हम अपने ग्राहकों को बेहतरीन डिज़ाइन वाले कलेक्शन और स्टोर में खरीदारी का एक शानदार अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

आदित्य बिरला ग्रुप के भरोसे और उत्कृष्टता की विरासत के साथ, इंद्रिया दिल्ली-एनसीआर में अपनी मौजूदगी को और मज़बूत कर रहा है। ब्रांड ग्राहकों को बेहतरीन कारीगरी पर आधारित आधुनिक ज्वेलरी कलेक्शन के साथ-साथ खरीदारी का एक उच्च स्तरीय अनुभव प्रदान कर रहा है।

Scroll to Top