27 नवंबर को समाप्त हो रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में छाया बिहार का हैंडलूम उत्पाद
फूड कोर्ट में बिहार के दाल पेठा एवं लिट्टी चोखा लोगों की बनी पहली पसंद , स्टॉल पर उमड़ी भीड़
नई दिल्ली : 45वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साझीदार राज्य बिहार को सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार मिला l बिहार सरकार की ओर से यह पुरस्कार डॉ. विद्या नंद सिंह(आई.ए.एस.), हथकरघा एवं रेशम पालन निदेशालय, उद्योग विभाग,बिहार सरकार ने ग्रहण किए l इस अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग विभाग के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे l

27 नवंबर को समाप्त हो रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में बिहार का हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट उत्पाद लोगों को खूब आकर्षित किया एवं लोगों ने जमकर खरीदारी की l बांका के कामरान फैजल के स्टॉल पर एवं मेनका के अश्विता हैंडलूम स्टॉल पर लोगों ने जमकर खरीदारी की l

वहीं फूड कोर्ट में बिहार स्टेट फूड स्टॉल पर लोगों में बिहार के खास दाल पीठी एवं लिट्टी चोखा की क्रेज जबरदस्त देखी गई l

बिहार के फूड स्टॉल पर मिस्टर लिट्टी वाला के संचालक देवेंद्र सिंह ने कहा कि यहां लिट्टी-चोखा एवं दाल पीठी लोगों को खूब पसंद आ रहा है l










