फैशन शिक्षा में बड़ा बदलाव: पारंपरिक 4 साल की डिग्री के मुकाबले मात्र 12 महीने में AI से तैयार होंगे ग्लोबल ब्रांड फाउंडर्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रेखांकित डिज़ाइन प्रोफेशनल्स की कमी को पूरा करने के लिए ‘एमरल्ड इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन’ (EIF) ने लॉन्च किए देश के पहले एडवांस्ड AI फैशन प्रोग्राम। नई दिल्ली : भारत में दशकों पुरानी और महंगी फैशन शिक्षा प्रणाली को पूरी तरह से बदलने के उद्देश्य से, देश के पहले प्राइवेट AI फैशन डिज़ाइन संस्थान, एमरल्ड इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन (EIF) ने नई दिल्ली में अपने विशेष फास्ट-ट्रैक प्रोग्राम्स की घोषणा की है। यह संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हर 7 दिन में अपडेट होने वाले लाइव करिकुलम की मदद से पारंपरिक 4 साल की डिग्रियों के विकल्प के रूप में मात्र 12 महीने का कोर्स लेकर आया है, जो छात्रों को सीधे ग्लोबल फैशन एंटरप्रेन्योर (बिजनेस मालिक) बनने के लिए तैयार करेगा। लाखों रुपये और समय की होगी बचत : देश में पारंपरिक फैशन डिग्रियों की अवधि चार साल की होती है और इसकी लागत 15 से 40 लाख रुपये के बीच आती है, जहाँ छात्र अक्सर आउटडेटेड थ्योरी सीखते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए EIF ने अपना खुद का प्रोप्राइटरी एआई इंजन, “Emerald Intelligence” और ‘मॉडर्न डिज़ाइनर टूलकिट’ विकसित किया है। यह तकनीक छात्रों को किसी भी फैशन कलेक्शन को सामान्य से 50 गुना तेजी से तैयार करने में सक्षम बनाती है। इसके अलावा, छात्रों को लाइव ट्रेंड्स, कलर्स और स्टाइल फोरकास्टिंग का मुफ्त एक्सेस मिलता है, जिससे बाजार रिसर्च पर खर्च होने वाले करीब 10 से 15 लाख रुपये की सीधी बचत होती है और बिना बिके माल (Dead Stock) का जोखिम खत्म होता है। वित्त मंत्री के विज़न को मिलेगा बढ़ावा : हाल ही में माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश भर में प्रशिक्षित डिज़ाइन प्रोफेशनल्स की भारी कमी और बढ़ती मांग को रेखांकित किया था। वर्तमान में वैश्विक फैशन उद्योग $1.8 ट्रिलियन का है, जिसके साल 2030 तक $3 ट्रिलियन (लाख करोड़) पार करने का अनुमान है। EIF का मुख्य उद्देश्य भारतीय डिजाइनरों और स्थानीय ब्रांड्स को वैश्विक स्तर पर इस विशाल बाजार के शीर्ष पर खड़ा करना है। वर्ल्ड-क्लास फैकल्टी और इनोवेटिव कोर्सेस : संस्थान ने वैश्विक स्तर की फैकल्टी और NIFT मास्टर्स गोल्ड मेडलिस्ट्स के मार्गदर्शन में तीन विशेष हाई-इम्पैक्ट प्रोग्राम्स पेश किए हैं: 1. 12-महीने का AI फैशन मास्टर प्रोग्राम: फैशन डिजाइनिंग, एडवांस्ड बिजनेस मैनेजमेंट, 10 लाख+ डिजिटल एसेट्स, हाई-एंड फैशन शो और गारंटेड इंडस्ट्री इंटर्नशिप का संपूर्ण सफर। 2. 6-महीने का AI फैशन प्रोग्राम: डिजिटल गारमेंट क्यूरेशन और 50 गुना अधिक प्रोडक्टिविटी वाला शॉर्ट-टर्म कोर्स। 3. 3-महीने का AI फैशन स्पीड कोर्स: उन लोगों के लिए एक एडवांस एक्सीलेटर प्रोग्राम, जिन्हें पहले से फैशन का बेसिक ज्ञान है। संस्थान का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद मजबूत है और इसके एलुमनाई नेटवर्क में IIT बॉम्बे के पूर्व छात्रों से लेकर भारत और स्विट्जरलैंड जैसे देशों के स्थापित ब्रांड ओनर्स शामिल हैं। एडमिशन के लिए रिज्यूमे की ज़रूरत नहीं, सीधे व्हाट्सऐप पर होगी पिच : EIF ने पारंपरिक कागज़ी दाखिला प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए ‘विज़न-फर्स्ट’ एडमिशन प्रोसेस अपनाया है। इसके तहत आवेदकों को केवल एक 60-सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड करना होगा, जिसमें उन्हें बताना होगा कि वे फैशन की दुनिया में क्या नया करना चाहते हैं। इस वीडियो पिच को सीधे व्हाट्सऐप (WhatsApp) के ज़रिए सबमिट किया जा सकता है। इच्छुक छात्र और आवेदक कोर्स, एआई टूल्स या प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट eifdelhi.com पर जा सकते हैं या मीडिया संपर्क सूत्र +91 8899212368 पर संपर्क कर सकते हैं।










