Hot News

भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

नृत्य कल्प डांस अकैडमी की आचार्य कल्पना के निर्देशन में मनमोहक प्रस्तुति

~प्रदीप कुमार

नई दिल्ली 19 नवंबर, 2026: भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 19 नवंबर की शाम भारत मंडपम स्थित एमपीथिएटर-1 भारतीय शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक छटा से सराबोर हो उठा। भरतनाट्यम की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य की लयबद्ध मुद्राओं, आकर्षक भाव-भंगिमाओं और पारंपरिक नृत्य शैली के अद्भुत समन्वय ने भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।

इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूरज चैरिटेबल ट्रस्ट की शिल्पा मैम के नेतृत्व में, नृत्य कल्प डांस अकैडमी की आचार्य कल्पना के निर्देशन में तथा श्रुति कल्चरल ग्रुप की श्रुति ज्योतिष के नेतृत्व में तीनों नृत्य टीमों के कलाकारों ने एक साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक उल्लास से भर दिया।

तीनों संस्थाओं के कलाकारों के इस सामूहिक प्रयास ने न केवल दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं, बल्कि यह भी संदेश दिया कि भारतीय शास्त्रीय कलाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव की अमूल्य धरोहर हैं।

Scroll to Top