एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’, जिसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फ़ज़ल मुख्य भूमिकाओं में हैं, भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी कल्ट फ्रेंचाइज़ी में से एक ‘मिर्जापुर’ को बड़े पर्दे पर लेकर आई है।
फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रिय दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। रितेश सिधवानी की सोच और विज़न ने इस कल्ट फ्रेंचाइज़ी को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म के शानदार थिएट्रिकल रन के बीच अब अमूल इंडिया भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के रंग में रंगा नजर आ रहा है। अमूल ने अपने खास क्रिएटिव के जरिए फिल्म को शाउट आउट देते हुए इसे मजेदार अंदाज़ में “मास्कापुर” नाम दिया है।
देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड्स में से एक अमूल इंडिया भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के फीवर में शामिल हो गया है। अमूल ने अपने हालिया सोशल मीडिया कवर को खास तौर पर कस्टमाइज़ किया है, जिसमें कालीन भैया हाथ में बन-मस्का लिए बैठे नजर आ रहे हैं। यह क्रिएटिव फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता और लोगों के बीच उसके प्रभाव को दर्शाता है। ब्रांड ने इस क्रिएटिव को मजेदार अंदाज़ में “मास्कापुर” नाम दिया है, जबकि कैप्शन में लिखा है:
“अमूल टॉपिकल: द मूवी मिर्जापुर ने मचाई धूम!”
https://www.instagram.com/p/DdJgqicoDNs/?stkn=ZjBzYXNja3NncGxo
फिल्म की स्टारकास्ट में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी शामिल हैं। सभी कलाकार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया की इस अनकही और शानदार कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करते नजर आ रहे हैं।
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म के सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।









