मिर्ज़ापुर: द मूवी ने भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है। रिलीज़ के महज़ दो दिनों में फिल्म ने ₹60.44 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया है। पहले दिन ₹28.11 करोड़ और दूसरे दिन ₹32.33 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। ग़ुड्डू, मुन्ना और कलीन भैया की तिकड़ी ने पर्दे पर ऐसा भौकाल मचाया है कि देशभर के सिनेमाघरों में हाउसफुल बोर्ड लगे हुए हैं।
फिल्म की लोकप्रियता सिर्फ़ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी इसने दो दिनों में ₹15 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। दर्शकों की ज़बरदस्त प्रतिक्रिया और ट्रेड विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक, रविवार के त्योहारों के माहौल में यह फिल्म आसानी से ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
गुरमीत सिंह के निर्देशन और पूनीत कृष्णा की लेखनी से बनी इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ ने प्रोड्यूस किया है। अली फ़ज़ल, दिव्येंदु, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे दमदार कलाकारों ने अपने अभिनय से कहानी को और भी जीवंत बना दिया है।
मिर्ज़ापुर: द मूवी ने साबित कर दिया है कि यह सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक घटना है जिसने दर्शकों को फिर से अपने साथ जोड़ लिया है।









