मीरा कुमार मीरु व रमन कंबोज होंगे काव्य रत्त सम्मान से अलंकृत।।
301 कवियों ने आन लाइन स्वरचित प्रस्तुतियाँ देकर इस भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रेकोर्ड में दर्ज कराने में सफलता प्राप्त हुई।। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड प्राप्त भारत के भारत रत्न ‘काव्य ग्रंथ में सहभागी रचनाकार के रूप में सम्मलित गाजियाबाद की साहित्यकार, लेखिका और कवित्री मीरा कुमार मीरु और रमन कंबोज सिरसा के निवासी को अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था द्वारा ‘काव्य रत्न’ सम्मान हेतु 15 मई को हिंदी भवन दिल्ली में आमंत्रित किया गया है। इस सम्मानित विशाल साहित्यिक आयोजन में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा. राजीव पांडे द्वारा आमंत्रित अनेक प्रतिष्ठित विद्वानों की उपस्थति में अन्य सहभागी रचनाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। इतिहास में पहली बार भारत रत्न उपाधि से अलंकृत महापुरुषों पर 301 कवियों ने अपनी आन लाइन स्वरचित प्रस्तुतियाँ देकर इस भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रेकोर्ड में दर्ज कराने में सफलता प्राप्त की।