Shine Delhi

Home

नॉनवेज प्रेमियों के लिए भी सरस फूड फेस्टिवल में है आंध्रा, गोवा और महाराष्ट्र के स्वाद का जायका


28 से 10 नवंबर तक चलेगा सरस फूड फेस्टिवल17 राज्यों के उत्कृष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे लोग

नई दिल्ली : सरस फूड फेस्टिवल में नॉनवेज प्रेमियों के लिए भी स्वाद का जायका तैयार है। इस फेस्टिवल में आप आंध्रा का हैदराबादी चिकन दम बिरयानी, तेलंगाना का मटन बिरयानी समेत गोवा और महाराष्ट्रा के भी नॉनवेज जायके का लुत्फ उठा सकते हैं।ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार में अंडर सेक्रेटरी विनोद कुमार ने बताया कि फेस्टिवल में न सिर्फ नॉनवेज बल्कि अगर आप वेजीटेरियन हैं तो भी आप के लिए देश भर के विभिन्न राज्यों के लजीज व्यंजन यहां उपलब्ध हैं। आप यहां, राजस्थानी थाली में मिक्स दाल, गट्टे की सब्जी, बाजरा व बेसन की रोटी के साथ चटनी का आनंद ले सकते हैं। साथ ही सांगरी की सब्जी का भी आप स्वाद ले सकते हैं। वहीं, पंजाब के स्टॉल पर आप मक्के की रोटी व सरसो की साग का आनंद ले सकते हैं। वहीं, उत्तराखंड के स्टॉल पर आप झूंगर की खीर का भी आनंद ले सकते हैं। अगर हम प्रतिदिन के हिसाब से बात करें तो पांच से छह लाख तक का कारोबार हो रहा है।

वहीं, फेस्टिवल में महाराष्ट्रा के ठाणे जिला से आईं रोशना निलेश पाटिल ने बताया कि उनके संस्था का नाम श्री क्रुपा स्वयं सहायता समूह है जिसमें कि 12 महिलाएं हैं। महाराष्ट्रा के इस स्टॉल पर आप नॉनवेज का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यहां आप को मटन कोल्हापुरी, चिकन कोल्हापुरी, कोलम्बी (प्रांस) कोम्बरी बरे आदि मिल जाएंगे। यहां पर दस रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक के व्यंजन उपलब्ध हैं। वहीं,नार्थ गोवा के वल्पई तालुका (सत्तरी तालुका) से आईं मनीषा अजित गाउकर जो कि सदिक्षा सेल्फ हेल्प ग्रुप की प्रधान हैं उनके साथ 20महिलाएं जुडी हुई हैं। इस स्टॉल पर भी आप को नॉनवेज के आइटम में चिकन सागोती, मछली का बांगड़ा, केकड़ा (क्रैब,) आदि मिल जाएंगे। जिसे आप टमाटर, अदरक, लहसन, प्याज, के बने हुए चटनी के साथ स्वाद चख सकते हैं।

इस फेस्टिवल में राजधानी के लोगों को भारतीय संस्कृतिव खान पान की झलक दिल्ली के हृदय कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में दिखाई दे रही है। सरस फूड फेस्टिवल के तहत दिल्ली और समीपवर्ती राज्यों के लोग 17 राज्यों की संस्कृति और स्वाद के संगम के संगम से न केवल रूबरू हो रहे हैं बल्कि इन राज्यों के सामाजिक ताने बाने के बारे में भी जान रही हैं साथ ही वहां की प्रसिद्ध व्यंजनों से परिचित हो रही हैं और उसका स्वाद भी चख रही हैं।

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 28 अक्टूबर 2022 से 10 नवंबर 2022 तक नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित हैंडीक्राफ्ट भवन पर सरस फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 17 राज्यों की क़रीब 150 महिला उद्यमी व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग ले रही है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित देश भर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं को न केवल ग्रामीण उत्पाद बनाने में कुशलता हासिल है बल्कि विभिन्न राज्यों के परंपरागत पकवान बनाने में उनको दक्षता और महारथ हासिल है। ये महिलाएं और उनके साथ अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष लोग यहां अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं।

खास हैं राज्यों के खानें

  • राजस्थान- दाल बाटी चूरमा,प्याज कचौरी, दाल कचौरी
  • हरियाणा- राजमा चावल, बाजरे की खिचड़ी, कढ़ी चावल
  • तेलंगाना-हैदराबाद दम बिरयानी, कबाब
  • ओडिसा- मुगलई चिकन, तंदूरी चिकन, रस मलाई
  • अरुणाचल प्रदेश-स्पेशल बैंबू राइस, चाऊमीन, बैंबू चिकन
  • महाराष्ट्र- पुरन पूरी, वड़ा पाव, मिसल पाव, गावरन चिकन, भाकरी
  • केरल– मालाबार स्नैक, उतपम, कप्पा फिश कढी, नन्नारी शबरत, वनासुंदरी हर्बल चाय, हनी ग्रैप जूस, फ्रेश फ्रूट जूस, लेमनएड्स
  • उत्तर प्रदेश–पराठा, रोल्स, कबाब।
  • असम- मशरूम मोमोज, स्टिकी स्ट्रीम राइस एंड मशरूम कढ़ी, स्टिकी राइस खीर
  • पंजाब– सरसो का साग और मक्के की रोटी, छोले भटूरे, राम लड्डू, दाल मखनी और मक्के की रोटी
  • अरुणाचल प्रदेश–पाथेरकुलू, तंदूरी चिकन, आंध्रा चिकन, दम बिरयानी
  • गुजरात—ढोकला, दाल
  • उत्तराखंड–झंगर खीर, पिज्जा
  • गोआ– गोन फिश कढी, प्रॉन फाइ, रोज ऑमलेट

महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने वाला है यह उत्सव 

यह सरस फूड फेस्टिवल महिला सशक्तिकरण  का अनूठा उदाहरण है जो देश की राजधानी का हृदय कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य न केवल देश की खाद्य संस्कृति से लोगों को परिचित कराना है बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना भी है। मंत्रालय द्वारा यह प्रयास वृहद स्तर पर आयोजित होता है।

मुफ्त है प्रवेश 

सरस फूड फेस्टिवल में आने वालों के लिए किसी तरह का टिकट नहीं है। यह उत्सव सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें लोग अपने परिवार के साथ आ सकते हैं।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *