Shine Delhi

Home

साहित्यकार मीरा कुमार मीरु को काव्य रत्न सम्मान से विभूषित किया गया


मीरा कुमार मीरु व रमन कंबोज काव्य रत्त सम्मान से अलंकृत हुए।

बता दें कि 301 कवियों ने आन लाइन स्वरचित प्रस्तुतियाँ देकर इस ‘भारत रत्न काव्य महोत्सव’ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने में सफलता प्राप्त की। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त भारत के भारत रत्न ’काव्य ग्रंथ में सहभागी रचनाकार के रूप में सम्मलित गाजियाबाद की साहित्यकार, लेखिका और कवित्री मीरा कुमार मीरु और रमन कंबोज सिरसा के निवासी को अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था द्वारा आज 15 मई को हिंदी भवन दिल्ली में काव्य रत्न सम्मान से से सम्मानित किया गया है।

इस सम्मानित विशाल साहित्यिक आयोजन में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजीव पांडे द्वारा आमंत्रित अनेक प्रतिष्ठित विद्वानों की उपस्थति में अन्य सहभागी रचनाकारों को भी सम्मानित किया गया। इतिहास में पहली बार भारत रत्न उपाधि से अलंकृत महापुरुषों पर 301 कवियों ने अपनी आन लाइन स्वरचित प्रस्तुतियाँ देकर इस भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने में सफलता प्राप्त की।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *