– अभियान का उद्देश्य साइबर सुरक्षा पर 7,00,000 से अधिक छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना है
-25 संस्थानों के 1400 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण और मासिक प्रोत्साहन राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी I
वैश्विक स्तर पर भारत एक आर्थिक महाशक्ति बन गया है, जिसकी बदौलत हर क्षेत्र, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। इन वर्षों में, देश तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक रूप से एक डिजिटल राष्ट्र के रूप में परिवर्तित हो गया है।
हालांकि इससे लोगों को काफी सुविधा भी मिली है, लेकिन इस बात से कोई इन्कार नहीं कर सकता कि इन्टरनेट की बढ़ती तीव्रता और 5G जैसी टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रसार के बीच कमजोरियां कई गुना बढ़ गई हैं। इस जोखिम के महत्वपूर्ण कारणों में से एक साइबर सुरक्षा के बारे में कम जानकारी का होना है। हम मानते हैं कि साइबर सुरक्षा में अग्रणी होने के नाते, समाज की डिजिटल जीवन शैली की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। उस जिम्मेदारी के साथ, हम अपनी आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा और भलाई में योगदान देना चाहते हैं।