राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव में देशभर के जनजातीय कारीगरों की कला को देखें ट्राईफेड द्वारा आयोजित दिल्ली हाट में जहां देश भर के 200 से अधिक स्टालों और अपनी अनूठी कहानियों का प्रदर्शन करने वाल लगभग 1000 कारीगरों तथा कलाकाओं के साथ, आदि महोत्सव, ट्राईफेड द्वारा आयोजित एक वार्षिक जनजातीय उत्सव को जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा में लाने का एक तरीका हैं देष की पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए, यह त्योहार जनजातीय कारीगरों को बड़े बाजारों से जोड़ता है और भारत के जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक विविधता तथा समृद्धि पर ध्यान केंद्रित करता है।
जनजातीय जीवन की मूल प्रकृति का प्रतिनिधित्व करते हुए, दिल्ली हाट, नई दिल्ली में यह प्रर्दशनी 16 से 30 नवंबर तक जारी रहेगी, जहां आप देश के 28 राज्यों के जनजातीय शिल्प, कला, चित्रकला, वस्त्र, आभूषणों की प्रदर्शनी को देखने के साथ वहां के सामानों को भी खरीद सकते हैं। यही नहीं यहां पर आप अनेकों जनजातीय व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं।